Responsive Scrollable Menu

PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की को मिली बड़ी राहत, शिकायत कर्ता ने उठाया ये कदम

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़े मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है. इस मामले में शिकायत दर्ज कराने वाली स्मृति सिंह ने अब अपनी शिकायत वापस लेने का निर्णय किया है. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की ओर से बच्चों को माफ किए जाने और संबंधित नाबालिग द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया.

शिकायत वापस लेने के फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी इस घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं. हालांकि शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया है कि उनका फैसला बदले की भावना के बजाय मामले में सामने आए नए घटनाक्रम और माफी की भावना को ध्यान में रखकर लिया गया है.

खबर अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

Hair Care Tips by Baba Ramdev: बालों को जड़ से मजबूत बनाएंगे ये 5 फूड्स, हेयरफॉल भी होगा कम

Hair Care Tips by Baba Ramdev: बालों का झड़ना या गंजेपन जैसी समस्याएं काफी बढ़ गई हैं. ये समस्याएं अब बच्चों में भी देखने को मिलने लगी है. हेयरफॉल होने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें लाइफस्टाइल से लेकर गलत प्रोडक्ट्स का यूज करना या फिर पॉल्यूशन. मगर सबसे जरूरी है कि बालों के लिए सही पोषण प्रदान करना. अक्सर शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो भी हेयरफॉल की समस्या हो सकती है. आयरन, प्रोटीन, बायोटिन से लेकर कैल्शियम और कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी बालों के झड़ने का कारण बन जाता है. ऐसे में बाबा रामदेव बताते हैं कि कौन-कौन सी चीजों को खाने से शरीर में इन तत्वों की कमी पूरी हो सकती है. 

बालों के लिए क्यों जरूरी है आयरन-विटामिन?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये दोनों घटक शरीर के हीमोग्लोबिन के लिए बहुत जरूरी होते हैं. इसके कम होने से शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिससे हेयरफॉल होता है. इसलिए, शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन और विटामिन होना आवश्यक होता है. हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हमें स्वामी रामदेव के उपाय के बारे में जानना चाहिए. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने वीडियो में कुछ चीजों के बारे में बताया है, जो इस प्रकार है.

ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात में होने वाली बीमारियों से खुद को बचाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे, बाबा रामदेव ने बताया तरीका

अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें

1.अनार- अनार में आयरन और विटामिन -C भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसे खाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है. बाल टूटने और झड़ने की समस्या कम हो सकती है.

2.गाजर- गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए से भरपूर मात्रा में पाया जाता है. गाजर बालों की
स्कैल्प को स्वस्थ रखता है. गाजर बालों की ग्रोथ और चमक बढ़ाने में मदद करता है. यह बालों को रूखा और बेजान होने से बचाता है.

3.चुकंदर- चुकंदर में आयरन, फोलेट और नाइट्रेट्स पाए जाते हैं. यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है. इसे खाने से ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होने लगती है, जिससे बालों की जड़ों को फायदा मिलता है. चुकंदर बाल झड़ने की समस्या को कम करने में सहायक होाता है, खासकर यदि आयरन की कमी हो.

4.व्हीट ग्रास का जूस- इन हरे पत्तों का जूस पीने से शरीर को क्लोरोफिल, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. यह स्कैल्प की सूजन कम करने में मदद कर सकता है. व्हीटग्रास के सेवन से डैंड्रफ और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है. बालों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.

5.एलोवेरा- एलोवेरा खाने से शरीर में हाइड्रेशन सही रहता है. इसे खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-C और E जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. पाचन बेहतर होने पर पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर तरीके से होता है. एलोवेरा अप्रत्यक्ष रूप से बालों और त्वचा की सेहत को सपोर्ट करता है.

हेयरफॉल रोकने के लिए एक्सट्रा टिप

बालों में ऑयलिंग करने से भी बालों के झड़ने की समस्या से निजात मिलेगा. बाबा रामदेव कहते हैं कि हमारे बालों को सेहतमंद बनाएं रखने के लिए उन पर ऑयलिंग करना भी जरूरी होता है. इसलिए, बालों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं. इसके अलावा, गाय का घी बालों में लगाने से बालों का टूटना, झड़ना और शाइनिंग बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़ पेट की गंदगी को साफ करेगा ये चूर्ण, बाबा रामदेव ने बताया खाने का सही नियम

Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

Continue reading on the app

  Sports

DPL 2026: मिला था 141 रन का लक्ष्य, ओपनर ने 47 गेंदों में ठोक दिया शतक, सिर्फ 14 ओवर में जिताया

दिल्ली में खेली जा रही टी20 लीग में भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश ढुल का बल्ला खूब चल रहा है. वो सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं और टीम भी सारे मैच जीत चुकी है. Wed, 05 Aug 2026 21:31:57 +0530

  Videos
See all

Farmers Protest: पानी के लिए किसानों का अनोखा संघर्ष, रेत में दब गए लोग! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T16:05:27+00:00

Jharkhand Protest News: छात्रों की मांग के आगे झुकेगी Hemant Soren की सरकार?| Hindi News | Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T16:07:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers