Responsive Scrollable Menu

Godrej Properties की बिक्री बुकिंग रिकॉर्ड 41500 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज के चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि कंपनी की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष में 22 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 41,500 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है। गोदरेज ने कहा कि आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग से कंपनी अपने सालाना लक्ष्य को पार कर सकती है। उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि जिन बाजारों में कंपनी की मौजूदगी है, वहां उसकी नई और पहले से चल रही आवासीय परियोजनाओं में ग्राहकों की मांग काफी मजबूत बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता के बावजूद समूचे रियल एस्टेट बाजार में आवासीय संपत्तियों की मांग बनी हुई है और इसमें स्थिरता है। पिरोजशा ने कहा कि कंपनी बिक्री बुकिंग, नई परियोजनाओं की शुरुआत, ग्राहकों से धन संग्रह, परियोजनाओं की आपूर्ति और जमीन अधिग्रहण सहित सभी प्रमुख मानकों पर अपने सालाना लक्ष्य को हासिल करने या उससे बेहतर प्रदर्शन करने की राह पर है। उन्होंने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में हमें 22,500 करोड़ रुपये से 25,000 करोड़ रुपये तक की बिक्री की उम्मीद है।

इस दायरे का निचला स्तर भी हमें अपने पिछले लक्ष्य से आगे ले जाएगा, जबकि ऊपरी स्तर पर हम लक्ष्य से काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और सालाना आधार पर 20 प्रतिशत वृद्धि हासिल करेंगे।’’ बीते वित्त वर्ष 2025-26 में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 34,171 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिक्री बुकिंग का लक्ष्य 39,000 करोड़ रुपये रखा था। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की बिक्री बुकिंग सात प्रतिशत बढ़कर 16,659 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 15,587 करोड़ रुपये थी।

पिरोजशा ने कहा, ‘‘हमारी ऐसी कोई परियोजना नहीं है जहां बिक्री या मांग को लेकर हम निराश हों। कंपनी के स्तर पर मांग काफी मजबूत रही है।’’ उन्होंने बताया कि चालू परियोजनाओं में बिक्री बुकिंग भी मजबूत रही है। सितंबर तिमाही में इन परियोजनाओं से बिक्री बुकिंग सालाना आधार पर 83 प्रतिशत बढ़कर 5,054 करोड़ रुपये हो गई।

भविष्य की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही कंपनी के लिए बिक्री के लिहाज से अबतक की सबसे अच्छी तिमाही हो सकती है, क्योंकि इस दौरान कई बड़ी परियोजनाएं पेश की जानी हैं।

Continue reading on the app

Kal Ka Rashifal: 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, धन लाभ और प्रमोशन के भी योग, पढ़ें 26 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Kal Ka Rashifal In Hindi: सोमवार को आश्विन महीने का आखिरी दिन रहेगा। इस दिन शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी और इससे जुड़े स्नान-दान का भी महत्व रहेगा। साथ ही महर्षि वाल्मीकि जयंती भी मनाई जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Rashtravad: एंकर ने लगा दी सपा प्रवक्ता की क्लास! | #mallikarjunkharge #rashtravad #debate #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T12:46:23+00:00

Rashtravad: ‘पब्लिसिटी की मियाद खत्म हो गई’ | #mallikarjunkharge #rashtravad #debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T12:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers