IND vs NZ: क्रिकेट से हटकर फालतू बातें करने लगे कमेंटेटर्स, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल; जानें उन्होंने क्या कहा?
IND vs NZ दूसरे टी20 मुकाबले में कमेंटेटर्स के समोसे पर हुई चर्चा ने फैंस को नाराज कर दिया. अजिंक्य रहाणे और विवेक राजदान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. जानिए पूरा मामला.
The post IND vs NZ: क्रिकेट से हटकर फालतू बातें करने लगे कमेंटेटर्स, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल; जानें उन्होंने क्या कहा? appeared first on Prabhat Khabar.
Goa में कन्नड़ बोलने से नहीं मिलेंगे वोट, CM Pramod Sawant ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
(फाइल फोटो के साथ) पणजी, 25 अक्टूबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस की यात्रा के दौरान कर्नाटक के अपने समकक्ष डी के शिवकुमार के हालिया भाषण पर तंज कसते हुए कहा कि इस तटीय राज्य में कन्नड़ बोलने से वोट हासिल करने में मदद नहीं मिलेगी, क्योंकि यहां के लोग कोंकणी भाषा अच्छी तरह से समझते हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने अगले साल की शुरुआत में प्रस्तवित राज्य विधानसभा चुनाव से पहले गोवा की पहचान और हितों की रक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘गोय राखण यात्रा’ (गोवा बचाओ अभियान) के दौरान आठ अक्टूबर को गोवा के कोरटालिम निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को कन्नड़ भाषा में संबोधित किया था। यह अभियान 18 अक्टूबर को समाप्त हुआ।
सावंत ने शनिवार को दक्षिण गोवा के मुरगांव तालुका में भाजपा के कोरटालिम निर्वाचन क्षेत्र के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘अगर कोई यहां आकर ‘येंदू गुंदू’ बोलता है, तो इससे उसे वोट नहीं मिलेंगे। गोवा के लोग कोंकणी बहुत अच्छी तरह जानते हैं।’’ सावंत ने कहा, ‘‘हम 2027 के चुनावों में 30 सीट जीतना चाहते हैं और मैं चाहता हूं कि उस तालिका में कोरटालिम निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हो। हम इतिहास दोहराना चाहते हैं।’’ भाजपा के दो विधायकों के निधन के बाद, गोवा विधानसभा में उसके पास वर्तमान में 26 सदस्य हैं।
दो विधायकों वाली महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और तीन निर्दलीय विधायक भाजपा नीत राज्य सरकार का समर्थन कर रहे हैं। सदन में वर्तमान में कांग्रेस के तीन, आम आदमी पार्टी के दो, जबकि गोवा फॉरवर्ड पार्टी और ‘रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी’ का एक-एक विधायक है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










