PM मोदी काशी पहुंचे, एयर शो देखेंगे:100 विमान करतब दिखाएंगे; 7 किमी का रोड शो, कपड़ा यूनिट का शुभारंभ करेंगे
पीएम मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में रूपापुर में अरविंद टेक्सटाइल मिल का उद्घाटन करेंगे और महिला कामगारों से बात करेंगे। इसके बाद पीएम पुलिस लाइन से नमो घाट तक 7 किमी लंबा रोड शो करेंगे। रास्ते में फूल बरसाकर समर्थक उनका स्वागत करेंगे। पीएम दोपहर 1 बजे नमो घाट पहुंचेंगे और एयर शो देखेंगे। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी मौजूद रहेंगे। मोदी करीब 6 घंटे वाराणसी में रहेंगे। एयर शो में कुल 100 विमान हिस्सा लेंगे। राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई देगी। लड़ाकू विमान कम ऊंचाई पर कलाबाजियां दिखाएंगे, जैसे- अचानक मुड़ना, ऊपर-नीचे जाना और गोल चक्कर लगाना। भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। एयर शो को 'विंग्स ओवर गंगा' नाम दिया गया है।
राहुल बोले- वोट चोरी बर्दाश्त नहीं:दावा- 1 नवंबर की रैली में 10 लाख लोग आएंगे; कारोबारी बोले- रैली टालें, इससे ₹10 हजार करोड़ का नुकसान
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को X पर पोस्ट कर कहा कि हमारे वोट चुराए जा रहे हैं, और हम किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने लिखा- सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गई हैं। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली में छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और व्यापारियों को आना चाहिए। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी की रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। वहीं, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने शनिवार को राहुल से INDIA ब्लॉक की रैली टालने की अपील की है। संगठन ने दिवाली फेस्टिवल सीजन में 10 हजार करोड़ रुपए के व्यापारिक नुकसान की चेतावनी दी है। राहुल ने कहा- BJP के साथियों का धन्यवाद राहुल ने कहा कि बीजेपी और उनके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इतने उत्साह से इस कार्यक्रम का प्रचार कर रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। पिछले दिवाली सीजन लगभग ₹75,000 करोड़ बिक्री हुई रामलीला मैदान के 5 किमी के दायरे में चांदनी चौक और कनॉट प्लेस समेत 8 बड़े बाजार हैं। व्यापारी संगठन CAIT के मुताबिक, 2025 में इन बाजारों में दिवाली पर त्योहारी बिक्री 75,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन INDIA ब्लॉक के नेताओं ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन किए। कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल के विदेश दौरे पर सवाल,थरूर बोले-मैं ट्रैवल एजेंट नहीं:सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां होती हैं; भाजपा का दावा- वियतनाम गए राहुल राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
