खेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, गाना रोककर एक्टर ने किया ये काम, 'बोले- आई लव यू, तुम जैसों का...'
Khesari Lal Yadav khurda show: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. कुछ महीनों पहले एक्ट्रेस अंजना सिंह संग उनका विवाद देखने को मिला था. जिसके बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. लेकिन इस बार खेसारी लाल को लेकर कोई विवाद नहीं है बल्कि उनके साथ स्टेज पर एक ऐसी चौंकाने वाली घटना घटी. जिसके बाद से सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मच गई है. दरअसल, खेसारी लाल यावद पूर्णिया के खुर्दा महोत्सव में परफॉर्म करने पहुंचे थे. यहां शो के दौरान किसी ने खेसारी पर चप्पल फेंक दी, जो बिल्कुल उनके पास आकर गिरी. वहां मौजूद सांसद पप्पू यादव का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वहीं खेसारी लाल यादव ने इस सिचुएशन को अपने अंदाज में हैंडल किया.
खुर्दा में खेसारी लाल ने बांधा समां
पूर्णिया के खुर्दा में हर साल वार्षिक मेला लगता है. जहां बिहार और दूसरी जगह के कई स्टार परफॉर्मेंस करते हैं. इस बार इस इवेंट में खेसारी लाल यादव पहुंचे थे, जो अपने गानों से लोगों को एंटरटेनमेंट करते नजर आए. वहीं, जैसे-जैसे शाम ढली, मेले दर्शकों से गुलजार हो गया और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई. इस बीच मेले से खेसारी लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो हुआ.जिसमें सिंगर पर किसी ने चप्पल फेंक दी. खेसारी लाल के साथ ऐसी हरकत हुई तो उन्होंने तुरंत माइक से गुस्सा किए बगैर तंज के साथ उसे खरी खोटी सुनाई.
अपने अंदाज में संभाली सिंगर ने सिचुएशन
जब स्टेज पर खेसारी लाल यादव पर चप्पल फेंकी गई तो उन्होंने शांत स्वभाव के साथ अपनी बात रखी.उन्होंने गुस्सा ना करते हुए उस लड़के को मंच से ही कड़े शब्दों में जमकर सुनाया. सिंगर ने कहा कि बहुत अच्छा किया बेटा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आइ लव यू, तुम बहुत आगे जाओगे. खेसारी ने गाना रोककर तुरंत रिक्शन देते हुए कहा, 'बहुत अच्छा किया बेटा, आई लव यू, क्या लड़का है, तुम बहुत आगे जाओगे, इतना आगे कि वहां से जमीन नहीं होगी. जो लोग गलत करते हैं मैं उनका सम्मान करता हूं, क्योंकि तेरी गलतियों से दुनिया सीखेगी.'
क्या बोलो खेसारी लाल यादव
घटना के बाद गुस्से में होने के बावजूद खेसारी लाल यादव ने मंच पर अपने गुस्से पर पूरा काबू रखा. उन्होंने माइक संभाला और उस लड़के को मंच से ही कड़े और तंज भरे शब्दों में सुना डाला. सिंगर ने बड़े ही शांत लेकिन तीखे अंदाज में कहा, 'बहुत अच्छा किया बेटा, आई लव यू, क्या लड़का है, तुम बहुत आगे जाओगे, इतना आगे कि वहां से जमीन नहीं होगी. जो लोग गलत करते हैं मैं उनका सम्मान करता हूं, क्योंकि तेरी गलतियों से दुनिया सीखेगी.'
पप्पू यादव के कहने पर खेसारी लाल यादव ने मचा दिया बवाल ????
— Sarfraz Sona (@SarfrazSona) October 24, 2026
खुर्दा महोत्सव मधेपुरा बिहार वायरल स्टेज शो #fbreels #KhesariLalYadav #papuyadav pic.twitter.com/3XOuKqjt9S
एमपी पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
खेसारी लाल यादव के साथ जब शो के दौरान चप्पल वाली घटना हुई. उस समय वहां सांसद पप्पू यादव भी मौजूद थे. उन्होंने उस लड़के को चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी लड़का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है और उसे दो दिनों के भीतर ढूंढ निकाला जाएगा.इस शो में पूर्व मुखिया अरविंद कुमार, सुशील कुमार सुमन, दुखमोचन यादव, वीरेंद्र कुमार साह, रतन देव यादव, गौरव कुमार आनंद, मंटू सिंह, नवीन कुमार और लक्ष्मण यादव समते कई गेस्ट्स के तौर पर पहुंचे थे.
Varanasi में ‘विंग्स ओवर गंगा’, आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य | #shorts #shortvideo #viral
Varanasi में ‘विंग्स ओवर गंगा’, आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य | #shorts #shortvideo #viral डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







