Responsive Scrollable Menu

ICC T20 Rankings: तिलक वर्मा को खराब प्रदर्शन का हुआ भारी नुकसान, जानिए कितने स्थान खिसके नीचे

ICC T20 Rankings : आईसीसी की ओर से ताजा टी20 रैंकिंग जारी की गई है. ऐसे में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में बड़ा नुकसान हुआ है. तिलक वर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना स्थान से गंवाना पड़ गया है. अब तिलक टॉप 5 से बाहर हो गए हैं. 

तिलक वर्मा को रैंकिंग में हुआ भारी नुकसान

तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 पारियों में उनके बल्ले से 118 के स्ट्राइक-रेट से 107 रन बनाए हैं. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद तिलक को आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में 3 स्थान का नुकसान हुआ है. तिलक अब टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में चौथे स्थान पर थे. अब तीन स्थान नीचे खिसकने के बाद वो 7वां स्थान पर पहुंच गए हैं. 

इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

इस समय तिलक वर्मा 730 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 7वें स्थान पर मौजूद हैं. उन्होंने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की थी. उस समय उन्होंने 845 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले तिलक वर्मा चोटिल हुए थे. इसके बाद से जब उन्होंने टीम इंडिया में वपासी की है तो वो रंग में नजर नहीं आ रहे हैं. उनके निराशाजनक प्रदर्शन का नुकसान इंडियन क्रिकेट टीम को उठाना पड़ा है. अब इसका असर टी20 बैटिंग रैंकिंग में भी नजर आया है. 

रैकिंग में इन खिलाड़ियों को भी मिला फायदा

आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारत के ईशान किशन को तीन स्थान का फायदा हुआ है. अब वो टॉप 5 में एंट्री कर चुके हैं. ईशान 742 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 5वें स्थान पर बने हुए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 877 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर 1 पर बने हुए हैं. टी20 बॉलिंग रैंकिंग की बात करें तो जसप्रीत बुमराह को 7 पायदान का फायदा हुआ है. वो 669 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 8वें स्थान तक बने हुए हैं. बॉलिंग रैंकिंग में 790 रेटिंग प्वाइंट  

ये भी पढ़ें : T20 World Cup के इतिहास में कब-कब हुआ भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला, जानिए कैसा रहा रिजल्ट

Continue reading on the app

Holi 2026: क्यों मनाया जाता है रंगों का त्योहार होली? राधा और कृष्ण से है खास संबंध

Holi 2026: देशभर में होली का त्योहार हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह पर्व दो दिनों तक चलता है. पहले दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होलिका दहन होता है. दूसरे दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है. होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानी जाती है. यह पर्व लोगों को आपस में जोड़ता है और आपसी भेदभाव को मिटाता है.

होलिका दहन का धार्मिक महत्व

होलिका दहन की परंपरा एक प्रसिद्ध पौराणिक कथा से जुड़ी है. इस कथा के अनुसार, प्राचीन काल में हिरण्यकश्यप नाम का एक अहंकारी असुर था. वह भगवान विष्णु का विरोधी था. उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था. प्रह्लाद की भक्ति से क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने उसे मारने की कई कोशिशें कीं. हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को वरदान था कि आग उसे जला नहीं सकती. उसने प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठने की योजना बनाई. लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहा और होलिका जलकर भस्म हो गई. तभी से बुराई के अंत और अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन किया जाता है. 

रंगों वाली होली क्यों खेली जाती है?

रंगों की होली का संबंध श्रीकृष्ण और राधा रानी की कथा से माना जाता है. ब्रज क्षेत्र की होली पूरे देश में प्रसिद्ध है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण का रंग सांवला था, जबकि राधा रानी अत्यंत गोरी थीं. इस बात को लेकर श्रीकृष्ण मन ही मन उदास रहते थे. मां यशोदा ने श्रीकृष्ण को सलाह दी थी कि वे राधा के चेहरे पर रंग लगा दें. इससे दोनों एक जैसे दिखेंगे. इसके बाद श्रीकृष्ण अपने दोस्तों के साथ राधा रानी और गोपियों संग रंग खेलने पहुंचे. यहीं से रंगों वाली होली की परंपरा की शुरुआत हुई. 

मेल-जोल और भाईचारे का पर्व

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है. यह प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है. इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं. बड़ों से आशीर्वाद लिया जाता है. बच्चों के साथ खुशियां बांटी जाती हैं. साथ मिलकर स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया जाता है.

होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का जीवंत उदाहरण है. यह पर्व सिखाता है कि अंत में हमेशा सत्य और अच्छाई की जीत होती है. रंगों के साथ मनाई जाने वाली होली जीवन में खुशी और सकारात्मकता भर देती है.

यह भी पढ़ें: Holashtak 2026: होलाष्टक पर इन 8 दिनों में दिख जाएं ये सपने, तो समझें खुल गया आपकी तरक्की का रास्ता, धन भी बढे़गा

Continue reading on the app

  Sports

ये मैच तो बहुत ही दबाव वाला है... टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक दो टूक

Sitanshu kotak Statement: भारतीय टीम गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उतरेगी. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा कि बेशक भारतीय टीम पर इस मुकाबले में दबाव होगा लेकिन टीम इंडिया इससे निपटने में सक्षम है. भारत सुपर 8 का पहला मैच साउथ अफ्रीका से हार चुका है. Wed, 25 Feb 2026 18:45:30 +0530

  Videos
See all

Chakraview Live : 27 का गेम सेट..यूपी में ब्राह्मण VOTE किधर? | Sumit Awasthi | CM Yogi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:13:21+00:00

Top News Live | आज की बड़ी खबरें | PM Modi | CM Yogi | Sumit Awasthi | Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:14:46+00:00

महाराष्ट्र की विकासगाथा | Maharashtra News | Republic Bharat | Ashwini Vaishnaw #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:15:05+00:00

2 दिनों में ढहा दिए गए 1509 अवैध मकान #shortsvideo #gujarat #demolitionvideo #rajkot #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T13:13:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers