Responsive Scrollable Menu

Sharad Purnima 2026: दिल्ली, पटना और लखनऊ में कब दिखेगा चांद, नोट करें Moonrise Timing

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। आज यानी 25 अक्तूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है और उसकी चांदनी में खीर रखने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें अमृत के समान गुणकारी होती हैं। इसी वजह से कई लोग रात में खीर बनाकर खुले आसामना के नीचे रखते हैं और फिर अगले दिन प्रसाद के रुप में ग्रहण करते हैं।

आज के दिन अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में भौगोलिक स्थिति के कारण अंतर देखने को मिल सकता है। ऐसे में अगर आप चंद्रमा के दर्शन और पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने शहर में चांद निकलने का सही समय जान लें।

कब निकलेगा शरद पूर्णिमा का चांद?

शरद पूर्णिमा के दिन अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के अनुमानित समय नीचे दिया गया है-

दिल्ली (एनसीआर): शाम 4 बजकर 55 मिनट से 5 बजे तक

कानपुर: शाम 4 बजकर 49 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक

पटना: शाम 4 बजकर 31 मिनट

लखनऊ: शाम 4 बजकर 46 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक

प्रयागराज: शाम 4 बजकर 45 मिनट

वाराणसी: शाम 4 बजकर 40 मिनट

कोलकाता: शाम 4 बजकर 21 मिनट

जयपुर: शाम 5 बजकर 6 मिनट

भोपाल: शाम 5 बजकर 5 मिनट

मुंबई: शाम 5 बजकर 28 मिनट

चंडीगढ़: शाम 4 बजकर 59 मिनट

इस बात का ध्यान रखें कि यह सिर्फ अनुमानित समय है। वास्तिवक चंद्रोदय का समय अलग-अलग स्थान पर मौसम और भौगोलिक स्थिति अनुसार थोड़ा अलग भी हो  सकती हैं।

शरद पूर्णिमा की रात क्यों खास होती है?

शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा अपनी सभी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है। वहीं, इस दिन माता लक्ष्मी का विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात को माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस दौरान कई घरों में शाम को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। शाम को चंद्रमा का अर्घ्य देकर खीर की चांदनी की रोशनी में रखें। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

Continue reading on the app

शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी

बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10वें एडिशन में शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन्स में शिल्पा राव की परफॉर्मेंस अचानक रोक दी गई। शिल्पा का माइक दो बार बंद किया गया। वह करीब 8:30 बजे स्टेज पर पहुंची थीं, जबकि उनका शो शाम 7:45 से 8:15 बजे तक होना था। परफॉर्मेंस के दौरान मेन स्टेज की लाइट बंद कर दी गई और उसी समय दूसरे स्टेज पर सिंगर कुटले खान का शो शुरू हो गया। शिल्पा ने कहा, “वो नहीं गाने दे रहे।” बाद में शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि इस तरह की घटना से दुख होता है। वहीं, घटना को लेकर आयोजकों ने माफी मांगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट में दो स्टेज बनाए गए थे। मेन स्टेज के बाईं ओर एक छोटा दूसरा स्टेज था। कार्यक्रम का फॉर्मेट तय था। पहले मेन स्टेज पर कलाकार परफॉर्म करता था। इसके बाद दूसरे स्टेज के आर्टिस्ट परफॉर्म करते थे। उनका शो खत्म होने पर अगला आर्टिस्ट मेन स्टेज पर आता था। हालांकि, कार्यक्रम तय समय से पीछे चल रहा था। शिल्पा राव की परफॉर्मेंस शाम 7:45 से 8:15 बजे तक होनी थी। वह करीब 8:30 बजे स्टेज पर पहुंचीं। उन्होंने फिल्म ‘अनवर’ (2007) का गाना ‘तोसे नैना लागे’ गाकर शो शुरू किया। शुरुआत में परफॉर्मेंस शानदार रही। गाना खत्म होने से पहले ही शिल्पा का माइक अचानक बंद हो गया। उन्होंने बैकस्टेज टीम को इशारा किया। इसके बाद एक क्रू मेंबर तुरंत उनके लिए दूसरा माइक लेकर पहुंचा। शिल्पा ने दर्शकों से कहा, “मुझे माइक की जरूरत नहीं है। आप लोग मेरी आवाज हैं।” इस पर दर्शकों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां भी कार्यक्रम में मौजूद हैं और उनका जन्मदिन है। इसके बाद दर्शकों ने ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ गाना गाया। शिल्पा ने इसके बाद ‘तेरे हवाले’ गाया। उन्होंने ‘कलंक’ (2019) का टाइटल ट्रैक, ‘खुदा जाने’ और ‘वो अजनबी’ भी परफॉर्म किया। ‘खुदा जाने’ फिल्म ‘बचना ऐ हसीनो’ (2008) का गाना है। ‘वो अजनबी’ फिल्म ‘द ट्रेन’ (2007) का गाना है। ‘सैयारा’ (2025) के गाने ‘बर्बाद’ के लिए द रिश भी शिल्पा के साथ स्टेज पर पहुंचे। इसके बाद शिल्पा ने फिल्म ‘देवरा’ (2024) का गाना ‘छुट्टमल्ले’ गाया। कुटले खान का शो शुरू होते ही मेन स्टेज बंद ‘छुट्टमल्ले’ खत्म करने के बाद शिल्पा अगले गाने की तैयारी कर रही थीं। तभी मेन स्टेज की लाइट बंद हो गई। इसी समय शिल्पा का माइक भी बंद कर दिया गया। ठीक उसी वक्त दूसरे स्टेज की लाइट जल उठी और कुटले खान ने परफॉर्म करना शुरू कर दिया। दर्शकों को कुछ सेकंड बाद समझ आया कि क्या हुआ है। शिल्पा की परफॉर्मेंस अचानक खत्म कर दी गई थी। मेन स्टेज अंधेरे में था। फिर भी साफ दिख रहा था कि शिल्पा इस घटना से हैरान, नाराज और परेशान थीं। दर्शकों ने जोर-जोर से “शिल्पा-शिल्पा” के नारे लगाने शुरू कर दिए। वे मांग कर रहे थे कि शिल्पा को परफॉर्मेंस पूरी करने दी जाए। हंगामे के बीच शिल्पा का माइक फिर चालू किया गया। वह आगे आईं और उन पर स्पॉटलाइट डाली गई। इस दौरान कुटले खान बगल वाले स्टेज पर गाते रहे। शिल्पा ने कुटले खान से कहा, “कुटले जी, मैं एक लाइन बोलकर निकल जाऊंगी, ठीक है? आप बहुत अच्छा गा रहे हो। आप बहुत सही गा रहे हो।” ‘मैं बाय कहे बिना नहीं जा सकती’ दर्शकों के लगातार नारे लगाने के बीच शिल्पा ने कहा, “मैं सिर्फ बाय कहना चाहती थी। मैं बाय कहे बिना नहीं जा सकती। वो नहीं गाने दे रहे।” उनकी बात सुनकर दर्शकों ने जोरदार हूटिंग की। शिल्पा ने आगे कहा, “लेकिन मैं एक बात कहूंगी। आप लोगों ने मेरी परफॉर्मेंस के 15-20 मिनट शानदार बना दिए।” उन्होंने कहा, “लंबे समय बाद मैंने मुंबई में परफॉर्म किया है।” हालांकि, वह अपनी बात पूरी कर पातीं, इससे पहले उनका माइक फिर बंद कर दिया गया। उस समय दूसरे स्टेज पर कुटले खान की परफॉर्मेंस जारी थी। शिल्पा असहाय नजर आईं और कुछ नहीं कर सकीं। स्टेज से चली गईं। इंस्टाग्राम पर लिखा- हमारा किस्सा अधूरा रह गया कॉन्सर्ट के बाद शिल्पा राव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुंबई, आज रात मेरे दिल का एक छोटा-सा हिस्सा टूट गया। हमसे इतनी खूबसूरत चीज इस तरह छीन ली गई, यह बहुत दुख देता है।” शिल्पा ने आगे लिखा, “लेकिन जब म्यूजिक रुक गया, तब भी आप नहीं रुके। जिस तरह आप मेरा नाम पुकारते रहे, आपकी आवाज में जो प्यार था, मैं उसे महसूस कर सकती थी।” उन्होंने लिखा, “आज रात हमारा किस्सा अधूरा रह गया। मैं वादा करती हूं, मैं वापस आऊंगी। आई लव यू, मुंबई। हमेशा और हमेशा।” आयोजकों ने माफी मांगी घटना के बाद आयोजकों ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि पहले की परफॉर्मेंस तय समय से ज्यादा चलने के कारण कार्यक्रम में देरी हुई। साथ ही, स्थानीय प्रशासन के नियमों और वेन्यू के तय समय की पाबंदियों के चलते शिल्पा का शो समय से पहले खत्म करना पड़ा। आयोजकों ने कहा कि वे शिल्पा राव की कला और संगीत में उनके योगदान का सम्मान करते हैं। उन्होंने शिल्पा, उनकी टीम और फैंस से हुई परेशानी के लिए दुख जताया।

Continue reading on the app

  Sports

India के खिलाफ T20 Series के बाकी मैचों के लिए New Zealand टीम में कई बदलाव

 न्यूजीलैंड ने अपने तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के लिए भारत के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला के बाकी बचे मैचों के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी कार्यभार प्रबंधन के तहत तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे। फर्ग्यूसन रविवार को ऑकलैंड के लिए रवाना होंगे और ईडन पार्क और सेडन पार्क में होने वाले चौथे और पांचवें टी20 मैचों के लिए फिर से टीम से जुड़ेंगे। हेनरी क्राइस्टचर्च में ही रहेंगे और दो नवंबर को ऑकलैंड में वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे। काइल जैमीसन मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद वेलिंगटन में ही रुकेंगे।

 वह 31 अक्टूबर को सेलो बेसिन रिजर्व में फोर्ड ट्रॉफी के दूसरे दौर में कैंटरबरी के लिए खेलेंगे और इसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। ब्लेयर टिकनर अंतिम तीन टी20 मैचों के लिए जबकि जोश क्लार्कसन को अंतिम दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है। मैट फिशर को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। इसके बाद वह फिर से न्यूजीलैंड ए टीम से जुड़ जाएंगे। 

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टीम का गेंदबाजी विभाग काफी मजबूत है और इससे आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘टी20 श्रृंखला अभी तक काफी कड़ी रही है, जिसमें दो बेहद करीबी मैच खेले गए लेकिन अभी हमें काफी क्रिकेट खेलनी है।’’ 

वाल्टर ने कहा, ‘‘हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं और इसलिए हम अलग-अलग खिलाड़ियों को टीम में शामिल करके तेज गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन अच्छी तरह से कर सकते हैं। इससे हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वह आने वाले मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।’’

Sun, 25 Oct 2026 14:17:00 +0530

  Videos
See all

Azam Khan Wife Tanzim Fatima on Owaisi: ओवैसी के साथ जाएंगे आजम खान?, तंजीन का जवाब | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T08:47:41+00:00

Varanasi Air Show 2026: Namo Ghat पर पहुंचे PM Modi, राफेल, सुखोई और तेजस की गूंजी गर्जना | Ganga #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T08:35:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers