PM Modi Malaysia Visit: मोदी को रिसीव करने खुद पहुंचे PM इब्राहिम, UPI लॉन्च का ऐलान | देखें तस्वीरें
कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 8 वर्षों के अंतराल के बाद दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलेशिया पहुंचे। कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए स्वयं उनका स्वागत किया और अपनी कार से कार्यक्रम स्थल तक ले गए। अनवर इब्राहिम द्वारा पीएम मोदी को अपनी सीट पर बैठाना भारत और भारतीय समुदाय के प्रति विशेष सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।
इसके बाद कुआलालंपुर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान वे मलेशिया नहीं आ सके थे, लेकिन अपने मित्र अनवर इब्राहिम से जल्द आने का वादा किया था, जिसे आज पूरा किया। पीएम मोदी ने इसे वर्ष 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा बताया।
Grateful for the warmth of the Indian diaspora in Kuala Lumpur. Our diaspora continues to serve as a strong bridge between India and Malaysia. Addressing a community programme.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2026
https://t.co/U5FVR1YIV6
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में विकसित UPI पेमेंट सिस्टम को जल्द ही मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा, जिससे दोनों देशों के नागरिकों को डिजिटल लेनदेन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने तमिल भाषा और संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि तमिल परंपरा ने मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पीएम मोदी ने गर्व के साथ बताया कि भारत के उपराष्ट्रपति, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री- सभी तमिलनाडु से हैं। इस दौरान उनके हल्के-फुल्के अंदाज पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग मुस्कुरा उठे।
प्रधानमंत्री ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम की गायन प्रतिभा का भी उल्लेख किया और कहा कि वे भारतीय फिल्मों और तमिल गीतों के शौकीन हैं। इस टिप्पणी पर अनवर इब्राहिम भी मुस्कुरा उठे।
कार्यक्रम में लगभग 800 कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और भावनात्मक सेतु का कार्य करती है। यह दौरा भारत-मलेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
अनवर इब्राहिम के साथ व्यक्तिगत दोस्ती और आपसी सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की दोस्ती उनके प्रधानमंत्री बनने से भी पहले की है। उन्होंने अनवर इब्राहिम की सुधारों पर केंद्रित सोच, उनकी बुद्धिमत्ता और वर्ष 2025 में आसियान की अध्यक्षता को लेकर उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता की खुलकर सराहना की।
पीएम मोदी ने मलेशिया की बहु-सांस्कृतिक पहचान को रेखांकित करते हुए संक्रांति, पोंगल, थाईपुसम, आगामी महाशिवरात्रि, रमजान और हरि राया (ईद) की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यही विविधता मलेशिया को खास बनाती है।
भारत की आर्थिक प्रगति और वैश्विक पहचान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया-
- ‘मेक इन इंडिया’ के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बन चुका है
- वर्ष 2014 के बाद से डिफेंस एक्सपोर्ट करीब 30 गुना बढ़ा
- भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब है
- देश ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और फिनटेक के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाई
- पिछले एक दशक में सोलर एनर्जी क्षमता लगभग 40 गुना बढ़ी
उन्होंने कहा कि पहले भारत को सिर्फ एक बड़ा बाजार माना जाता था, लेकिन आज वह निवेश और व्यापार का भरोसेमंद केंद्र बन चुका है।
भारत-मलेशिया के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्ते
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के दिलों को इतिहास, संस्कृति और परंपराएं जोड़ती हैं। उन्होंने हाल ही में अनवर इब्राहिम के साथ देखी गई एक प्रदर्शनी का जिक्र किया, जो दोनों देशों के साझा संबंधों को खूबसूरती से दर्शाती है।
प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय को दोनों देशों के बीच “मजबूत पुल” बताया। उन्होंने मलेशिया की आजादी की लड़ाई में भारतीय मूल के लोगों के योगदान को भी याद किया। कई ऐसे लोग थे, जिन्होंने भारत कभी नहीं देखा, फिर भी इंडियन नेशनल आर्मी में शामिल होकर बलिदान दिया।
पीएम मोदी ने मलेशिया में पीढ़ियों से भारतीय परंपराओं और भाषाओं को जीवित रखने की सराहना की। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि मलेशिया के 500 से ज्यादा स्कूलों में भारतीय भाषाएं पढ़ाई जाती हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने देश के 1.4 अरब लोगों के साथ साझा की थी।
PM मोदी बोले– मलेशिया के साथ ऐतिहासिक रिश्तों को नई ऊंचाई देंगे
मलेशिया रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग में भारत-मलेशिया रिश्तों को लेकर विश्वास जताया। उन्होंने लिखा कि वे अपने मित्र और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं और इस दौरान दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और मलेशिया के ऐतिहासिक संबंधों में लगातार प्रगति हुई है। उनकी बातचीत का फोकस रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को आगे बढ़ाने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान पर रहेगा।
अपने ब्लॉग में पीएम मोदी ने मलेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 30 लाख की आबादी के साथ वे दुनिया के सबसे बड़े भारतीय डायस्पोरा में से एक हैं। मलेशिया की प्रगति में उनके योगदान और भारत-मलेशिया के बीच जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका दोनों देशों की ऐतिहासिक मित्रता को मजबूत आधार प्रदान करती है।
PM मोदी का मलेशिया दौरा: एयरपोर्ट पर अनवर इब्राहिम ने प्रोटोकॉल तोड़ किया स्वागत, रक्षा-व्यापार पर फोकस
कुआलालंपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मलेशिया पहुंचे। कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
विशेष सम्मान के रूप में, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम प्रोटोकॉल तोड़कर खुद पीएम मोदी की अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होते व्यक्तिगत और कूटनीतिक संबंधों को दर्शाता है।
Celebrating the India-Malaysia people-to-people connect!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2026
PM Anwar Ibrahim and I are heading to the community programme in Kuala Lumpur.@anwaribrahim pic.twitter.com/wkMCYuatB6
#LIVE: Prime Minister @narendramodi, accompanied by Malaysian PM Anwar Ibrahim, arrives at the venue to address members of the Indian diaspora shortly.
— DD News (@DDNewslive) February 7, 2026
Watch Live: https://t.co/SXcTEwIDfp#PMModiInMalaysia #IndiaMalaysia #KualaLumpur pic.twitter.com/tFU2OqS5oC
रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर विशेष ध्यान
पीएम मोदी की इस यात्रा का मुख्य एजेंडा रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है। भारत और मलेशिया दक्षिण-पूर्व एशिया में सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।
दोनों नेताओं के बीच होने वाली उच्च-स्तरीय बैठक में रक्षा तकनीक के आदान-प्रदान और संयुक्त युद्धाभ्यास पर चर्चा होने की संभावना है।
#Watch | Indian diaspora eagerly awaits Prime Minister @narendramodi’s arrival to address a community event in Kuala Lumpur, Malaysia.#PMModiInMalaysia #IndiaMalaysia @hcikl pic.twitter.com/i5vvzV2kR3
— DD News (@DDNewslive) February 7, 2026
आर्थिक और व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई गति
आर्थिक मोर्चे पर, दोनों देश व्यापारिक बाधाओं को दूर करने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। मलेशिया, भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है, और पीएम मोदी की इस यात्रा से डिजिटल इकोनॉमी, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की उम्मीद है।
भारतीय समुदाय से संवाद और सांस्कृतिक जुड़ाव
अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में रहने वाले विशाल भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। मलेशिया की संस्कृति और विकास में भारतीय मूल के लोगों के योगदान की सराहना करते हुए, वे दोनों देशों के बीच 'पीपल-टू-पीपल' कनेक्ट को मजबूत करने पर जोर देंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















