MP में कल से बोर्ड परीक्षा: 16 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, 3800 एग्जाम सेंटर पर रहेगा ‘तीसरी आंख’ का पहरा
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल प्रदेश भर से करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
नकल रोकने के लिए इस बार सख्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी होगी, वहीं प्रश्न-पत्र थानों से निकालने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके अलावा हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा के दौरान लगातार निरीक्षण करेंगे और किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाल ही में संशोधित टाइम टेबल भी जारी किया है, ताकि छात्रों को किसी तरह का भ्रम न हो। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि यह टाइम टेबल हर छात्र तक जरूर पहुंचाया जाए, जिससे परीक्षा से जुड़ी कोई जानकारी छूट न जाए।
आंकड़ों की बात करें तो इस साल करीब 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी कक्षा 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। राजधानी भोपाल में ही 10वीं के 30,746 और 12वीं के 26,627 छात्र परीक्षा में बैठेंगे, जिनके लिए 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के बढ़ते दबाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छात्रों और अभिभावकों के लिए अहम सलाह दी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चे पर्याप्त नींद लें, संतुलित भोजन करें और पढ़ाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक जरूर लें। पैरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं और उन्हें मानसिक रूप से सपोर्ट करें, ताकि छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकें।
Japan Election Results 2026: सनाए ताकाइची की ऐतिहासिक जीत, पहली महिला PM को प्रचंड बहुमत; PM मोदी ने दी बधाई
जापान में रविवार, 8 फरवरी 2026 को हुए आम चुनावों के नतीजों ने सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को जबरदस्त जनादेश दिया है। ताकाइची की पार्टी ने निचले सदन की 465 सीटों में से अकेले 271 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा (261) पार कर लिया है। इस जीत के साथ ही ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में अपनी स्थिति को और भी अधिक मजबूत कर चुकी हैं।
प्रचंड बहुमत: 271 सीटों के साथ अकेले लहराया परचम
चुनाव नतीजों के अनुसार, सनाए ताकाइची की पार्टी (LDP) ने पूर्व में हासिल 198 सीटों के मुकाबले इस बार भारी उछाल दर्ज की है। गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर यह आंकड़ा 310 से ऊपर जाने की उम्मीद है, जिससे सरकार को अब संसद में किसी भी बड़े कानून को पारित कराने में कोई बाधा नहीं आएगी।
ताकाइची ने जीत के बाद मीडिया से कहा कि "जनता ने हमारी आर्थिक और सुरक्षा नीतियों पर मुहर लगाई है और अब हम काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"
'सनाए-मेनिया' और युवाओं का साथ
सनाए ताकाइची की जीत के पीछे 'सनाए-मेनिया' का बड़ा हाथ माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी 'हैंडबैग' से लेकर उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 'पिंक पेन' तक की चर्चा रही। एक सर्वे के अनुसार, 30 वर्ष से कम उम्र के 90% से अधिक युवा मतदाताओं ने ताकाइची का समर्थन किया है, जो जापानी राजनीति में एक अभूतपूर्व बदलाव है।
चीन के प्रति सख्त रुख और आर्थिक सुधार
ताकाइची को उनकी सख्त छवि और चीन के प्रति कड़े रुख के लिए जाना जाता है। उन्होंने रक्षा बजट बढ़ाने और जापान को सैन्य रूप से आत्मनिर्भर बनाने का वादा किया है। इसके अलावा, उनके आर्थिक विजन में 'टैक्स कटौती' जैसे साहसिक कदम शामिल हैं, जिन्हें जापानी जनता ने खुले दिल से स्वीकार किया है।
पीएम मोदी और ट्रंप ने दी बधाई
इस ऐतिहासिक जीत पर दुनिया भर के नेताओं ने ताकाइची को शुभकामनाएं दी हैं।
Congratulations Sanae Takaichi on your landmark victory in the elections to the House of Representatives!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2026
Our Special Strategic and Global Partnership plays a vital role in enhancing…
पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा- “सनाए ताकाइची, प्रतिनिधि सभा के चुनाव में आपकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई! हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ताकाइची को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। ट्रंप पहले ही ताकाइची का समर्थन कर चुके थे, जिससे यह संकेत मिलता है कि आने वाले समय में जापान और अमेरिका के संबंध और भी आक्रामक व मजबूत हो सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













.jpg)






