JKBOSE Admit Card 2026: कक्षा 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। स्कूल प्रशासन आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाकर छात्रों के रोल नंबर के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना हॉल टिकट अपने स्कूल से समय पर प्राप्त कर लें और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल हेड्स को सबसे पहले JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। होमपेज पर 10वीं या 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालकर छात्रों में वितरित किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जिनमें परीक्षा का नाम, बोर्ड का नाम, छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा तिथि, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा समय, साथ ही छात्र की फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
परीक्षा के दौरान कुछ जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त मना है। केवल अनुमति प्राप्त सामग्री ही साथ लेकर जाएं और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से दूर रहें।
ISC 12th Board Exam 2026: कल से शुरू होंगी आईएससी 12वीं की परीक्षाएं, मनोविज्ञान के पेपर से होगा आगाज
सीआईएससीई बोर्ड (CISCE) की ओर से आयोजित होने वाली आईएससी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का आगाज कल यानी 12 फरवरी से होने जा रहा है। पहले दिन छात्रों को मनोविज्ञान (Psychology) विषय का पेपर देना होगा। इस साल आईएससी 12वीं परीक्षा में करीब 1.5 लाख छात्रों के शामिल होने की संभावना है, जिसे लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आईएससी 12वीं की आधिकारिक डेटशीट के अनुसार, परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। इस दौरान कक्षा 12वीं के लिए कुल 50 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, आईसीएसई कक्षा 10वीं में 75 विषयों की परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड का कहना है कि समय सारिणी इस तरह तैयार की गई है, जिससे छात्रों को विषयों के बीच पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके।
बोर्ड परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया है। प्रत्येक थ्योरी परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया जाएगा। सीआईएससीई बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि सभी छात्र परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएं, बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मनोविज्ञान विषय के पेपर में 70 अंकों की थ्योरी परीक्षा और 30 अंकों का प्रोजेक्ट वर्क शामिल होगा। संशोधित पाठ्यक्रम 2026 के तहत बुद्धि और क्षमता, व्यक्तित्व, जीवन-काल विकास, तनाव और तनाव प्रबंधन, मनोवैज्ञानिक विकार, मनोचिकित्सा, सामाजिक व्यवहार, एटीट्यूड तथा पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषय शामिल किए गए हैं।
मनोविज्ञान की परीक्षा के बाद बोर्ड 13 फरवरी को कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय का पहला पेपर आयोजित करेगा। बोर्ड ने छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi























