डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी मीडिया ने ही किया फैक्ट चेक, एक भाषण में बोले कौन से 5 झूठ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन की अपनी स्पीच में कई झूठे दावे कर दिए। उन्होंने 8 जंगें रुकवाने की बात कही तो वहीं टैरिफ से लेकर गैस और बिजली कीमतें कम होने की बात भी कही। ये सारे ही दावे गलत पाए गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने ही इस पर उनकी खिंचाई की है।
JKBOSE Admit Card 2026: कक्षा 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। स्कूल प्रशासन आधिकारिक वेबसाइट jkbose.ac.in पर जाकर छात्रों के रोल नंबर के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना हॉल टिकट अपने स्कूल से समय पर प्राप्त कर लें और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल हेड्स को सबसे पहले JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। होमपेज पर 10वीं या 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालकर छात्रों में वितरित किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जिनमें परीक्षा का नाम, बोर्ड का नाम, छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा तिथि, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा समय, साथ ही छात्र की फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
परीक्षा के दौरान कुछ जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त मना है। केवल अनुमति प्राप्त सामग्री ही साथ लेकर जाएं और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से दूर रहें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi





















