Responsive Scrollable Menu

SAT 2026–27 की तारीखें घोषित: 14 मार्च, 2 मई और 6 जून को होगा एग्जाम

कॉलेज बोर्ड ने 2025–2026 टेस्टिंग साइकिल के लिए SAT 2026–27 की महत्वपूर्ण परीक्षा तिथियां और रजिस्ट्रेशन डेडलाइन जारी कर दी हैं। भारतीय छात्रों के लिए मार्च, मई और जून 2026 में परीक्षा आयोजित की जाएगी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया वैश्विक स्तर पर शुरू हो चुकी है। जो छात्र 2026–2027 शैक्षणिक सत्र में विदेश की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए यह अहम अपडेट है।

कॉलेज बोर्ड के अनुसार, SAT परीक्षा 14 मार्च 2026, 2 मई 2026 और 6 जून 2026 को आयोजित होगी। 14 मार्च की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 है, जबकि बदलाव, नियमित कैंसिलेशन और लेट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 3 मार्च 2026 तय की गई है। 2 मई 2026 के टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल तक किया जा सकेगा और 21 अप्रैल तक बदलाव या लेट रजिस्ट्रेशन का विकल्प उपलब्ध रहेगा। वहीं 6 जून 2026 के एग्जाम के लिए 22 मई तक रजिस्ट्रेशन और 26 मई तक बदलाव/लेट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है।

कॉलेज बोर्ड की साउथ और सेंट्रल एशिया की सीनियर डायरेक्टर एवं रीजनल हेड, मीनाक्षी कचरू चट्टा ने कहा कि SAT की तारीखों और डेडलाइन की सही जानकारी कॉलेज एडमिशन की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साल भर में कई परीक्षा अवसर उपलब्ध होने से छात्र अपनी तैयारी और यूनिवर्सिटी आवेदन योजना के अनुसार तारीख चुन सकते हैं। कॉलेज बोर्ड छात्रों को डिजिटल SAT और आधिकारिक तैयारी सामग्री के माध्यम से बेहतर तैयारी में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

SAT की तैयारी के लिए कॉलेज बोर्ड कई सपोर्ट पहल भी चला रहा है। खान एकेडमी के माध्यम से फ्री ऑफिशियल SAT प्रैक्टिस उपलब्ध है, जिससे छात्र संरचित लेसन और प्रैक्टिस मॉड्यूल के जरिए तैयारी कर सकते हैं। Schoolhouse के साथ साझेदारी के तहत छात्रों को पीयर-टू-पीयर कोचिंग और गाइडेड सपोर्ट भी मिलता है। Bluebook™ ऐप पर फुल-लेंथ प्रैक्टिस टेस्ट उपलब्ध हैं, जिससे छात्र डिजिटल SAT फॉर्मेट से परिचित हो सकें। भारत में पात्र छात्रों के लिए फीस सपोर्ट प्रोग्राम और डिवाइस लेंडिंग प्रोग्राम भी चलाए जा रहे हैं, ताकि आर्थिक या तकनीकी बाधाएं कम हो सकें।

दुनिया भर की 4000 से अधिक यूनिवर्सिटीज और कॉलेज SAT स्कोर को एडमिशन प्रक्रिया में स्वीकार करते हैं। ऐसे में जो छात्र 2026–2027 सत्र के लिए आवेदन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें परीक्षा तिथियों और रजिस्ट्रेशन डेडलाइन का ध्यान रखते हुए समय पर रजिस्ट्रेशन और पर्याप्त तैयारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

Continue reading on the app

डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी मीडिया ने ही किया फैक्ट चेक, एक भाषण में बोले कौन से 5 झूठ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन की अपनी स्पीच में कई झूठे दावे कर दिए। उन्होंने 8 जंगें रुकवाने की बात कही तो वहीं टैरिफ से लेकर गैस और बिजली कीमतें कम होने की बात भी कही। ये सारे ही दावे गलत पाए गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने ही इस पर उनकी खिंचाई की है।

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर के रावजी बाजार में जहरीली गैस फैली, 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी, घरों से बाहर निकले लोग

शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कबाड़ी की दुकान से निकली जहरीली गैस ने लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया। गैस रिसाव के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी और उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद … Thu, 26 Feb 2026 23:01:59 GMT

  Videos
See all

मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि, अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी तय ! | Shorts | Shankaracharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T17:33:25+00:00

Shankaracharya Avimukteshwaranand vs Brahmachari: अविमुक्तेश्वरानंद का मेडिकल रिपोर्ट पर चैलेंज #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T17:36:56+00:00

Master Stroke: Swami Avimukteshwaranand के आश्रम की Inside Strory | POCSO | CM Yogi Vs Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T17:37:02+00:00

Waris Pathan on RSS: आरएसएस ने अंग्रेजों से माफी मांगी: वारिस पठान | #asaduddinowaisi #aimim #rss #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T17:34:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers