Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: आज शरद पूर्णिमा पर कौन-कौन सी राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 25 अक्टूबर 2026 को साल की सबसे बड़ी पूर्णिमा मनाई जा रही है. इस पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है. शरद पूर्णिमा की रात्रि में भक्तों को जागना होता है और लक्ष्मी माता की पूजा करनी होती है. कहते हैं कि इस रात लक्ष्मी मां पृथ्वी पर आती हैं और देखती है कि कौन जाग रहा है और उनका पूजन कर रहा है, उन पर लक्ष्मी जी कृपा बरसाती है. आज चतुर्दशी तिथि दोपहर 11:55 मिनट तक है और फिर पूर्णिमा का प्रारंभ हो जाएगा. आज हर्षण योग शाम 05:22 तक रहेगा और फिर वज्र योग शुरू हो जाएगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 25 October 2026)
1.मेष राशि
आज मेष राशि के लोगों की इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज के दिन आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.
- सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें
- उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
- शुभ अंक- 8
- लक रंग- लाल
- लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों को भी प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज के दिन यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. आज के दिन सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
- उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 7
- शुभ रंग- बैंगनी
- लक मीटर-7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.
- सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
- उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- सी ग्रीन
- लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. आज के दिन इन्हें बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज के दिन इस राशि के छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज के दिन आपके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन और वाहन खरीदने का योग है.
- सावधानी- आलस्य से दूर रहें
- उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं, सफेद वस्तु का दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
आज सिंह राशि के जातकों को आज के दिन भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलेगा. आज के दिन संतान का सुख प्राप्त होगा और नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन विदेश से लाभ मिल सकता है. आज के दिन नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- मैरून
- लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. सम्मान प्राप्त होने का योग है. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज के दिन संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
- उपाय- गणेश जी की आराधना करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 8
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज इन्हें रोजगार से लाभ मिलेगा और आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज के दिन नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. आज के दिन नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज के दिन विदेश यात्रा कर सकते हैं.
- सावधानी- विवादों से बचें
- उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा और भाई-बहन का सुख प्राप्त होगा. आपके नए कार्य संपन्न होंगे और खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज के दिन विदेश यात्रा हो सकती है.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाल वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज के दिन संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें. सरकारी नौकरी मिलने का योग है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और आज आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है.
- सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
- उपाय- पीली वस्तु का दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- पीला
- लक मीटर- 8
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचें. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज के दिन रोग और शत्रु परास्त होंगे.
- सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
- उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन
नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज के दिन मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे. घर और वाहन खरीदने का योग बन रहा है.
- सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें.
- उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज आवेश में कोई काम न करें. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन आय के नए स्रोत बनेंगे. आज समय उत्तम रहेगा.
- सावधानी - समय का सदुपयोग करें
- उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग- पीला
- लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: करवा चौथ कब है? जानें चांद दिखने के बाद व्रत खोलने की A2Z विधि
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी मां की पूजा, कब होगा निशिता मुहूर्त? जानें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 25 अक्टूबर 2026 को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की शरद पूर्णिमा है. पंचांग के अनुसार, आज चतुर्दशी तिथि 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी और फिर पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ होगा. शरद पूर्णिमा की रात में माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. आज खीर बनाकर चांदनी में रखा जाता है और फिर उसे अगले दिन प्रसाद के रूप में खाया जाता है. शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म की प्रमुख पूर्णिमा है, जो सबसे बड़ी मानी जाती है. आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या होगा, चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.
पढ़ें आज का पंचांग 25 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 25 October 2026)
आज की तिथि, वार और नक्षत्र
- तारीख- 25 अक्टूबर 2026
- वार- रविवार
- तिथि- आश्विन शुक्ल चतुर्दशी तिथि सुबह 11:56 बजे तक उसके बाद पूर्णिमा होगी
- नक्षत्र- रेवती नक्षत्र शाम 07 बजकर 22 मिनट तक उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होगा
- योग- हर्षण योग और वज्र योग
- करण- वणिज, विष्टि और बव करण
- दिशा शूल- पश्चिम दिशा
- दिशा शूल उपाय- दलिया या घी खाकर घर से निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मीन राशि में शाम 07 बजकर 22 मिनट तक उसके बाद मेष राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
- सूर्योदय- आज सुबह 06.28 पर हुआ है
- सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 39 मिनट पर होगा
- चंद्रोदय- 25 अक्टूबर शाम 05:08 बजे पर होगा
- चंद्र अस्त- 26 अक्टूबर को सुबह 06:25 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:56 मिनट से सुबह 05:44 मिनट तक
अमृत काल- शाम 05:03 बजे से शाम 06:34 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.48 बजे से दोपहर 12.33 मिनट तक
निशिता मुहूर्त- रात 11:33 से लेकर 26 नवंबर को रात 12:23 मिनट तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- शाम 04 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजे तक
यम गण्डक- दोपहर 12.10 मिनट से दोपहर 01.35 मिनट तक
गुलिक काल- दोपहर 03.00 मिनट से शाम 04.24 मिनट तक
आज का दुर्मुहूर्त- शाम 04.19 मिनट से शाम 05.04 मिनट तक
आज के व्रत
पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा, कोजागर व्रत
रविवार के नुस्खे
- यदि किसी की कुंडली में अगर सूर्य की स्थिति मजबूत हो तो यह जातक को समाज में प्रतिष्ठा और करियर में सफलता दिलाता है. वहीं, इसकी प्रतिकूलता होने पर सफलता में बाधाएं आने लगती हैं और मनुष्य के स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव आते हैं. सूर्य ग्रह को ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों का राजा माना गया है. ऐसे में जीवन में सफलता पाने के लिए सूर्य का मजबूत होना आवश्यक माना जाता है. अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, को कुछ सरल उपाय करने से जीवन में सूर्य की अनुकूलता बनी रहती है और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं.
- सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए. वहीं, रविवार के दिन विशेष रूप से सूर्य को जल अर्पित चाहिए. रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करने के बाद तांबे के लोटे में साफ जल, लाल फूल अक्षत, लाल चंदन और दूर्वा डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सूर्य ग्रह की अनुकूलता बनी रहती है और रोगों का भी नाश होता है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: करवा चौथ कब है? जानें चांद दिखने के बाद व्रत खोलने की A2Z विधि
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







