Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें लक्ष्मी पूजा सहित दिन भर के मुहूर्त

October 2026 Ka Panchang: 25 अक्टूबर, रविवार को पूरे देश में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं। इसलिए शरद पूर्णिमा की रात लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: आज शरद पूर्णिमा पर कौन-कौन सी राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 25 अक्टूबर 2026 को साल की सबसे बड़ी पूर्णिमा मनाई जा रही है. इस पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है. शरद पूर्णिमा की रात्रि में भक्तों को जागना होता है और लक्ष्मी माता की पूजा करनी होती है. कहते हैं कि इस रात लक्ष्मी मां पृथ्वी पर आती हैं और देखती है कि कौन जाग रहा है और उनका पूजन कर रहा है, उन पर लक्ष्मी जी कृपा बरसाती है. आज चतुर्दशी तिथि दोपहर 11:55 मिनट तक है और फिर पूर्णिमा का प्रारंभ हो जाएगा. आज हर्षण योग शाम 05:22 तक रहेगा और फिर वज्र योग शुरू हो जाएगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 25 October 2026)

1.मेष राशि

आज मेष राशि के लोगों की इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज के दिन आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

  • सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें 
  • उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
  • शुभ अंक- 8
  • लक रंग- लाल
  • लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें-  ramayan Katha: 14 वर्ष तक बिना सोए वनवास में जिस भाई ने की रक्षा, आखिर क्यों राजा राम को देना पड़ा था लक्ष्मण को मृत्युदंड?

2.वृषभ राशि

आज वृषभ राशि के लोगों को भी प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज के दिन यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. आज के दिन सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
  • उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
  • शुभ अंक- 7
  • शुभ रंग- बैंगनी
  • लक मीटर-7

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.

  • सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
  • उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- सी ग्रीन
  • लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. आज के दिन इन्हें बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज के दिन इस राशि के छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज के दिन आपके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन और वाहन खरीदने का योग है.

  • सावधानी- आलस्य से दूर रहें
  • उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं, सफेद वस्तु का दान करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

5.सिंह राशि

आज सिंह राशि के जातकों को आज के दिन भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलेगा. आज के दिन संतान का सुख प्राप्त होगा और नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन विदेश से लाभ मिल सकता है. आज के दिन नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

  • सावधानी-  गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
  • शुभ अंक- 5
  • शुभ रंग- मैरून
  • लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. सम्मान प्राप्त होने का योग है. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज के दिन संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.

  • सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
  • उपाय- गणेश जी की आराधना करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 8

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज इन्हें रोजगार से लाभ मिलेगा और आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज के दिन नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. आज के दिन नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज के दिन विदेश यात्रा कर सकते हैं.

  • सावधानी- विवादों से बचें
  • उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा और भाई-बहन का सुख प्राप्त होगा. आपके नए कार्य संपन्न होंगे और खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज के दिन विदेश यात्रा हो सकती है.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाल वस्त्र का दान करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज के दिन संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें. सरकारी नौकरी मिलने का योग है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और आज आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है.

  • सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
  • उपाय- पीली वस्तु का दान करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- पीला
  • लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचें. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज के दिन रोग और शत्रु परास्त होंगे.

  • सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
  • उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन
नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज के दिन मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे. घर और वाहन खरीदने का योग बन रहा है.

  • सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें. 
  • उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज आवेश में कोई काम न करें. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन आय के नए स्रोत बनेंगे. आज समय उत्तम रहेगा.

  • सावधानी - समय का सदुपयोग करें
  • उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
  • शुभ अंक- 3
  • शुभ रंग- पीला
  • लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: करवा चौथ कब है? जानें चांद दिखने के बाद व्रत खोलने की A2Z विधि

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

Devdutt Padikkal missed Double Century: देवदत्त पडिक्कल को अंपायर ने गलत आउट दिया? 1 रन से चूके दोहरा शतक

Devdutt Padikkal unhappy with the decision by the umpire: देवदत्त पडिक्कल ने इंडिया ए के लिए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार पारी खेली. हालांकि, उन्हें अंपायर के आउट देने के फैसले पर हैरानी हुई. Mon, 26 Oct 2026 08:49:40 +0530

  Videos
See all

PM Modi Varanasi Visit Vishesh LIVE: वायुवीरों का शौर्य, काशी से दुनिया को संदेश | Varanasi Air Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T02:16:01+00:00

मोगा में युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां, कार सवार हमलावरों ने की फायरिंग | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T02:13:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers