पाकिस्तान: आत्मघाती हमले का असर, केपी-पंजाब के बीच यातायात ठप
पेशावर, 25 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना और पुलिस को निशाना बनाकर पिछले कुछ दिनों से हमले तेज हो गए हैं। मंगलवार को अलग-अलग हमलों में करीब 7 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि देर शाम पंजाब प्रांत के भक्कर जिले में एक सुरक्षा चौकी पर हुए आत्मघाती हमले ने भी पुलिसकर्मियों की जान ले ली। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसके बाद से ही केपी-पंजाब के बीच आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। रमजान के महीने में आवाजाही को लेकर पाबंदी से दुकानदार काफी परेशान हैं।
प्रमुख दैनिक डॉन के अनुसार, हमला देर रात पंजाब के भक्कर जिले में डेरा दरिया खान पुल के पास दाजिल चेकपोस्ट पर हुआ। आत्मघाती हमले के बाद खैबर पख्तूनख्वा को पंजाब से जोड़ने वाला मुख्य हाईवे बुधवार को भी बंद रहा। इससे अंतर-प्रांतीय सीमा के दोनों ओर आने-जाने वालों और व्यापारियों को मुश्किल हुई।
यह हमला मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने डेरा इस्माइल खान को पंजाब से जोड़ने वाले पुल से थोड़ी दूरी पर बने चेकपोस्ट के पास खुद को उड़ा दिया। सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर हमलावर को ब्लास्ट करने से पहले पोस्ट के पास आते हुए दिखाया गया है।
हमले के बाद, डीआई खान और भक्कर दोनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर कर दी गई। पंजाब पुलिस ने एहतियात के तौर पर डेरा दरिया खान पुल के पास सड़क को सील कर दिया और सभी ट्रैफिक रोक दिया, जबकि आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस रूट के लगातार बंद रहने से यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को काफी परेशानी हुई है। गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं, और यात्रियों को ज्यादा खर्च करके दूसरे रास्ते ढूंढने पड़े।
यह रुकावट तब आई जब कुछ दिन पहले ही पीटीआई के विरोध प्रदर्शनों की वजह से यही रूट कई दिनों तक ब्लॉक रहा था, जिससे पहले ही सामान और लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा था।
डीआई खान के व्यापारियों ने कहा कि बार-बार बंद होने से पंजाब, खासकर लाहौर और दूसरे बड़े कमर्शियल सेंटरों से सप्लाई लाइनें बाधित हुई हैं।
मरकजी अंजुमन-ए-ताजिरान के प्रेसिडेंट, सोहेल अहमद आजमी ने डॉन से कहा कि ट्रैफिक के लंबे समय तक बंद रहने से बिजनेस कम्युनिटी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि रमजा चल रहा है और ईदुल फितर नजदीक है, ऐसे में पंजाब से सामान के ट्रांसपोर्ट में और देरी से पैसे का नुकसान हो सकता है और लोकल मार्केट में कमी हो सकती है।
पिछले साल केपी में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज की एनुअल सिक्योरिटी रिपोर्ट इसकी तस्दीक करती है। जिसके अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में पिछले साल हिंसा में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई और इससे मृतकों की संख्या में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। 2024 में जहां ये संख्या 1,620 थी वहीं 2025 में बढ़कर 2,331 हो गई।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कौन हैं रणवीर सचदेवा? AI समिट में आए 8 वर्षीय स्पीकर के फैन हुए सुंदर पिचाई
Who is Ranvir Sachdeva: नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में देश-दुनिया के दिग्गज टेक लीडर्स, सीईओ और बहुत से टेक एक्सपर्ट्स शामिल हुए. इस इवेंट में एक आठ वर्षीय लड़का चर्चाओं में आया है, जिनका नाम कोडर रणवीर सचदेवा बताया जा रहा है. कुछ देर पहले Open AI के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट हुआ है जिसमें ChatGPT मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ रणवीर सचदेवा बात करते हुए नजर आ रहे हैं.
कौन हैं रणवीर सचदेवा?
रणवीर सचदेवा ने खुद को AI समिट के मंच पर टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में इंट्रोड्यूस करवाया है. वे भारत मंडपम में इस इवेंट के दौरान समिट को संबोधित करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं. रणवीर मंच पर बात करने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि प्राचीन भारत को कैसे AI से जोड़ रहे हैं. बता दें कि रणवीर सचदेवा सिर्फ कीनोट स्पीकर नहीं हैं बल्कि वे एक ग्लोबल ऑथर भी बन चुके हैं.
सुंदर पिचाई और ChatGPT सीईओ से की मुलाकात
AI समिट के दौरान रणवीर सचदेवा की मुलाकात गुगल के सीईओ सुंदर पिचाई और चैटजीपीटी मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन से हुई. रणवीर सचदेवा से वे दोनों काफी इंप्रेस हुए हैं. खबर है कि उन्होंने रणवीर के साथ कॉन्टैक्ट भी शेयर किया है. इन्होंने आपस में फोटो और वीडियोज भी शेयर किए हैं.
जेनेवा समिट में भी हुए थे शामिल
रणवीर सचदेवा के बारे में जानकारी मिल रही है कि पिछले साल उन्होंने जेनेवा में आयोजित AI फॉर गुड ग्लोबल समिट में शिरकत की थी. वहां, उनकी मुलाकात सेल्सफोर्स के CEO मार्क बेनियोफ और इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन की महासचिव डोरीन बोगडिन-मार्टिन से भी हुई थी. साल 2024 में उन्होंने UN सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाकात की थी.
टिम कुक से मिले चुके हैं रणवीर सचदेवा
रणवीर सचदेवा साल 2023 में दिल्ली में एप्पल के नए स्टोर के उद्घाटन पर कंपनी के सीईओ टिम कुक से भी मिल चुके हैं. वहां, उन्होंने महज 5 साल की उम्र में अपना कोडिंग एक्सपीरियंस शेयर किया था. रणवीर साल 2022 में ग्लोबल रीडिंग चैलेंज में सुपर प्रेजेंटर के रूप में गोल्ड मेडल पा चुके हैं. इतना ही नहीं सिर्फ छह वर्ष की आयु में वे TEDx स्पीकर भी बन गए थे.
ये भी पढ़ें- PM Modi Israel Visit: दो दिवसीय इजरायल दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, रक्षा, सुरक्षा और व्यापारिक संबंध पर होगी चर्चा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















