Responsive Scrollable Menu

समुदायों को बदनाम करना असंवैधानिक, ‘घूसखोर पंडत’ फैसले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भाषण, मीम, कला या किसी भी माध्यम से किसी समुदाय को बदनाम करना असंवैधानिक है. ‘घूसखोर पंडत’ मामले में जस्टिस उज्जल भुइयां ने स्पष्ट किया कि धर्म, जाति या भाषा के आधार पर किसी समुदाय को निशाना बनाना संविधान का उल्लंघन है, जबकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संरक्षित रहती है.

Continue reading on the app

'भारतीय राजनीति की महिला गजनी', Priyanka Gandhi के गाजा वाले बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय इजराइल यात्रा को लेकर देश में सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी द्वारा गाजा में 'नरसंहार' का मुद्दा उठाए जाने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर बेहद कड़ा हमला बोला है। भाजपा ने प्रियंका गांधी को ‘‘भारतीय राजनीति की महिला गजनी’’ करार देते हुए उन पर 'सुविधाजनक आक्रोश' व्यक्त करने का आरोप लगाया है। 

‘महिला गजनी’ का यह संदर्भ 2008 की हिंदी फिल्म ‘गजनी’ के एक पात्र से प्रेरित है जिसकी याददाश्त बार-बार चली जाती है और उसे सिर्फ कुछ देर ही बातें याद रहती हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी को गाजा में मानवीय संकट दिखता है लेकिन वह इजराइल में सात अक्टूबर के हमलों को भूल गई हैं।

इसे भी पढ़ें: Netflix पर लौटेगी Pride and Prejudice, Emma Corrin और Jack Lowden की केमिस्ट्री ने जीता दिल, फर्स्ट लुक आउट

यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है जब प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इजराइल की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले उन पर निशाना साधा और उम्मीद जताई कि वह इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करते हुए गाजा में हुए ‘नरसंहार’ का जिक्र करेंगे और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करेंगे। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि भारत को निश्चित रूप से दुनिया को सत्य, शांति और न्याय की रोशनी दिखाते रहना होगा।

प्रियंका की इन टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय राजनीति की ‘महिला गजनी’ वापस आ गई हैं!’’ भाटिया ने कांग्रेस नेता की एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें वह ‘फलस्तीन’ लिखा हुआ बैग लिए खड़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘संसद में ‘फलस्तीन’ लिखा हुआ बैग ले जाना तो आसान है लेकिन सात अक्टूबर को 1,200 से अधिक निर्दोष लोगों के नरसंहार, महिलाओं के अपहरण और बलात्कार की निंदा करने का नैतिक साहस दिखाना प्रियंका गांधी के लिए स्पष्ट रूप से बहुत मुश्किल है।’’ भाटिया ने कहा कि ऐसे कृत्यों की निंदा करने के लिए बहुत नैतिक साहस की आवश्यकता होती है और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: 40 साल का सफर और 'सूबेदार' का जोश! Anil Kapoor बोले- 'सिनेमा ने मुझे हमेशा चुनौती दी है'

उन्होंने कहा, ‘‘आप भले ही गांधी उपनाम का इस्तेमाल करती हों, लेकिन आपमें दृढ़ विश्वास और साहस की कमी है।’’ मोदी की इजराइल यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा और व्यापार सहयोग को मजबूत करना है। नौ वर्षों में यह उनकी इजराइल की दूसरी यात्रा है।

Continue reading on the app

  Sports

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने PGT कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती निकाली, जानिए कितना मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस के 1672 खाली पदों को भरने के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को शिक्षक … Wed, 25 Feb 2026 22:48:20 GMT

  Videos
See all

Rinku Singh Father Critical: रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं खान चंद | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:39:22+00:00

Swami Avimukteshwaranand : 'रामभद्राचार्य के शिष्य का आरोप राजनीतिक है' #shorts #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:34:27+00:00

Nawada में Rasgulla को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में हुई मारपीट #shorts #shortsvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:36:17+00:00

Awimukteshwaranand News: अविमुक्तेश्वरानंद Vs ब्रह्मचारी, वार-पलटवार जारी | UP | Shankaracharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers