Responsive Scrollable Menu

SL vs NZ: श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, सुपर-8 में न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत से पाकिस्तान पर मंडराया खतरा

SL vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 में हार के बाद मेजबान श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. सुपर-8 के शुरुआती दो मैचों में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. श्रीलंका को सुपर-8 के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 61 रनों से हरा दिया. न्यूजीलैंड की इस जीत से अब पाकिस्तान पर भी टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच गया है इंग्लैंड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 ग्रुप-1 से इंग्लैंड की टीम पहले ही 2 मैच जीतकर 4 अंक के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वलीफाई कर चुकी है. अब इस ग्रुप से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन सकती है, क्योंकि 2 मैचों में न्यूजीलैंड के पास 3 प्वाइंट है. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट मिला.

न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने का प्रबल दावेदार

न्यूजीलैंड ने आज श्रीलंका को हराकर 2 अंक हासिल कर लिया. ऐसे में न्यूजीलैंड के पास 3 अंक है. वहीं बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान को एक अंक मिला था. जबकि पाकिस्तान को दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

पाकिस्तान को जीत के साथ दुआ की भी जरूरत

पाकिस्तान के पास इस वक्त सिर्फ एक अंक है और उसका एक मैच बचा हुआ है. वहीं न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हराकर अपनी नेट रन रेट को काफी मजबूत कर लिया है. न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +3.050 है. न्यूजीलैंड का भी एक मैच बचा हुआ है. ऐसे में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे अपने आखिरी मैच में अच्छे नेट रन रेट से जीत हासिल करनी होगी. इसके साथ यह भी दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा दे, लेकिन न्यूजीलैंड अपना आखिरी मैच जीत जाती है, तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा. 

वहीं न्यूजीलैंड अपना आखिरी मैच हारती भी है और पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीतता है, तो फिर फैसला नेट रन के हिसाब से होगा. ऐसे में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड की हार की दुआ के साथ अच्छे नेट रन से भी जीत हासिल करनी होगी. पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 है. पाकिस्तान के लिए यह काफी मुश्किल होगा.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तानी खिलाड़ी को ICC ने दी सजा, लगाया जुर्माना, डिमेरिट प्वाइंट भी मिले

Continue reading on the app

इजरायल की संसद में सर्वोच्‍च सम्‍मान से सम्‍मान‍ित हुए पीएम मोदी, सदस्‍यों को भारत आने का द‍िया न्‍योता

यरूशलम, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेसेट (इजरायली संसद) के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया है। इजरायल की संसद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके भाषण के दौरान स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया। पीएम नरेंद्र मोदी इजरायल की संसद में मेडल से सम्‍मान‍ित होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज‍िस सम्‍मान से नवाजा गया है, वह इजरायल की संसद नेसेट का सर्वोच्च सम्मान है। भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में बेहतरीन योगदान के चलते प्रधानमंत्री को इस सम्‍मान से सम्‍मान‍ित क‍िया गया। इस सम्‍मान के ल‍िए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल की संसद का आभार जताया।

संसद को संबोध‍ित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे इस सम्मानित सदन को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय संसद ने इजरायल के लिए एक पार्लियामेंट्री फॉरेन ग्रुप बनाया है। मैं आप सभी को भारत आने के लिए आमंत्र‍ित करता हूं। साथ ही हमारे संसद सदस्यों के बीच और ज्यादा बातचीत होने की उम्मीद करता हूं।

इजरायल की संसद को संबोध‍ित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, माननीय सदस्यों, पिछले कुछ वर्षों से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था रहा है। जल्द ही हम दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे। हम ट्रेड बढ़ाने, इन्वेस्टमेंट फ्लो को मजबूत करने और जॉइंट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क‍ि हम दोनों पुरानी सभ्यताएं हैं और शायद इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि हमारी सभ्यता की परंपराओं में भी फिलॉसफी की समानताएं दिखती हैं।

इजरायल में टिक्कुन ओलम का सिद्धांत दुनिया को ठीक करने की बात करता है। तो वहीं भारत में वसुधैव कुटुंबकम इस बात पर जोर देता है कि दुनिया एक परिवार है। दोनों विचार जिम्मेदारी को आस-पास की सीमाओं से आगे ले जाते हैं।

--आईएएनएस

एवाई/एमएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने PGT कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती निकाली, जानिए कितना मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस के 1672 खाली पदों को भरने के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को शिक्षक … Wed, 25 Feb 2026 22:48:20 GMT

  Videos
See all

अंधेरी में देखी गईं NYRRAA M BANERJI #entertainment #news #ytshorts #news #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T18:31:00+00:00

सच‍िन तेंदुलकर को LBW आउट देना गलती थी.. #SachinTendulkarLBWcontroversy #SteveBucknor #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T18:30:34+00:00

T20 World Cup 2026: अब नेट रन रेट से आगे निकली कहानी #shorts #teamindia #t20worldcup #india #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T18:30:59+00:00

Samsung Galaxy S26 Series हुई लॉन्च, जानिए क्या है ख़ास #shorts #Samsung #GalaxyS26 #GalaxyS26Series #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T18:31:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers