Responsive Scrollable Menu

ब्रेट ली ने प्रीति संग अफेयर की अफवाहें खारिज कीं:बोले- हम अच्छे दोस्त थे और हैं, कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हाल ही में मुंबई दौरे के दौरान एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ अपने अफेयर की अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जब ब्रेट ली से उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ने की अफवाहों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'ये रही आपकी खबर... मैंने कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया।' उन्होंने आगे कहा, ‘प्रीति जिंटा और मैं पहले भी बहुत अच्छे दोस्त थे और आज भी हैं। उस समय वह पंजाब टीम की मालकिन थीं। वह बेहद समझदार महिला हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। ऐसी खबरों ने मुझे कभी परेशान नहीं किया, क्योंकि मुझे हमेशा सच पता था। लोग जितनी चाहें अटकलें लगा सकते हैं, लेकिन मैंने कभी उन्हें अपने ऊपर असर नहीं करने दिया।’ मुंबई से पुराना नाता ब्रेट ली ने इंटरव्यू में बताया कि उनका भारत से कनेक्शन 1994 में शुरू हुआ था, जब वे पहली बार ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के साथ मुंबई आए थे। ली ने कहा कि मुंबई उनके दिल के बहुत करीब है और यह शहर उन्हें अपने दूसरे घर जैसा लगता है। उन्होंने मुंबई की बारिश और यहां की एनर्जी की तारीफ की। ली के अनुसार, मुंबई की बारिश शहर के मिजाज का एक अहम हिस्सा है, जो इसे और खास बनाती है। ऑटो रिक्शा और 'मुकाबला' गाना मुंबई में शूटिंग के दौरान ऑटो रिक्शा में बैठकर ली को अपने शुरुआती ट्रेनिंग के दिन याद आ गए। उन्होंने बताया कि 1994 में वे अपनी क्रिकेट किट लेकर ऑटो में ही ट्रेनिंग के लिए जाते थे। ली ने बताया कि भारत में सुना गया उनका पहला गाना 'मुकाबला' था, जो उन्होंने ऑटो रिक्शा में सुना था। तब उन्हें हिंदी समझ नहीं आती थी, लेकिन संगीत पसंद आया था। बाद में उन्होंने इस गाने का मतलब समझा और अब जब भी भारत आते हैं, तो यह गाना जरूर सुनते हैं। एआर रहमान का इंटरव्यू लेना उनके लिए एक शानदार अनुभव था। भारतीय फैंस का प्यार आज भी मिलता है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन ली आज भी भारतीय फैंस से मिलने वाले प्यार से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि जब वे ऑस्ट्रेलिया या दुबई में होते हैं, तो अक्सर भूल जाते हैं कि उन्होंने क्रिकेट खेला है, लेकिन मुंबई आते ही लोग उन्हें अपने प्यार से याद दिलाते हैं। ली ने कहा कि भारत में उन्हें एक राजा की तरह सम्मान मिलता है।

Continue reading on the app

2027 वनडे वर्ल्डकप क्वालिफायर 21 फरवरी से 23 मार्च तक:विजेता को मेन ड्रॉ में सीधी एंट्री; वेस्टइंडीज पर क्वालिफायर खेलने का खतरा

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर की डेट तय कर दी हैं। 10 टीमों वाला यह टूर्नामेंट अगले साल 21 फरवरी से 23 मार्च तक खेला जाएगा। हालांकि, इसकी मेजबानी किस देश में होगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी बदला गया है। नई व्यवस्था में विजेता को सीधी एंट्री मिलेगी ICC ने जुलाई में 2027 वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट जारी किया था। इसके तहत क्वालिफायर जीतने वाली टीम 14 टीमों वाले वर्ल्ड कप के मेन ग्रुप में सीधे पहुंचेगी। वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप के पहले राउंड 'सुपर सीरीज' में खेलेंगी। यहां शीर्ष पर रहने वाली एक टीम मेन स्टेज की 12 टीमों में जगह बनाएगी। वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 11 नवंबर तक खेला जाएगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 4 अक्टूबर से 11 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। टूर्नामेंट के मुकाबले 12 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे। क्वालिफायर में 10 टीमें खेलेंगी क्वालिफायर में कुल 10 टीमें उतरेंगी। इनमें वनडे रैंकिंग में 30 सितंबर 2026 की कट-ऑफ डेट तक मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर सबसे नीचे रहने वाले 2 फुल मेंबर देश शामिल होंगे। इनके अलावा CWC लीग-2 की टॉप-4 टीमें और वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ से आने वाली 4 टीमें भी खेलेंगी। वेस्टइंडीज पर फिर क्वालिफायर खेलने का खतरा फिलहाल वेस्टइंडीज वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। टीम को 30 सितंबर की कट-ऑफ डेट से पहले भारत के खिलाफ सिर्फ दो वनडे खेलने हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के नतीजे भी रैंकिंग पर असर डालेंगे। अगर आयरलैंड 4-1 या 5-0 से सीरीज जीतता है और वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ दोनों मैच जीत लेता है, तो उसके टॉप-8 में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी। लेकिन अगर अफगानिस्तान सीरीज जीतता है, तो वेस्टइंडीज के लिए क्वालिफायर खेलना लगभग तय माना जा रहा है। 2023 में भी क्वालिफायर से बाहर हुआ था वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी जगह नहीं बना सका था। हरारे में खेले गए क्वालिफायर में उसे नीदरलैंड्स ने सुपर ओवर में हराया था। इसके बाद पहली बार वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था।

Continue reading on the app

  Sports

Most T20 Runs: जॉस बटलर बने T20 के नए किंग, 20 बॉल में फिफ्टी जड़कर बने नंबर-1 बल्लेबाज

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट तक जमकर रन बरसाए हैं. यही कारण है कि अब सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो दुनिया में नंबर-1 बन गए हैं. Thu, 06 Aug 2026 01:11:33 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat : पनीर की कीमत का सच जानिए #paneer #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T20:29:44+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat : पनीर नकली कैसे पहचाने ? #paneer #rubikaliyaquat #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T20:31:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers