2027 वनडे वर्ल्डकप क्वालिफायर 21 फरवरी से 23 मार्च तक:विजेता को मेन ड्रॉ में सीधी एंट्री; वेस्टइंडीज पर क्वालिफायर खेलने का खतरा
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर की डेट तय कर दी हैं। 10 टीमों वाला यह टूर्नामेंट अगले साल 21 फरवरी से 23 मार्च तक खेला जाएगा। हालांकि, इसकी मेजबानी किस देश में होगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी बदला गया है। नई व्यवस्था में विजेता को सीधी एंट्री मिलेगी ICC ने जुलाई में 2027 वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट जारी किया था। इसके तहत क्वालिफायर जीतने वाली टीम 14 टीमों वाले वर्ल्ड कप के मेन ग्रुप में सीधे पहुंचेगी। वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप के पहले राउंड 'सुपर सीरीज' में खेलेंगी। यहां शीर्ष पर रहने वाली एक टीम मेन स्टेज की 12 टीमों में जगह बनाएगी। वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 11 नवंबर तक खेला जाएगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 4 अक्टूबर से 11 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। टूर्नामेंट के मुकाबले 12 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे। क्वालिफायर में 10 टीमें खेलेंगी क्वालिफायर में कुल 10 टीमें उतरेंगी। इनमें वनडे रैंकिंग में 30 सितंबर 2026 की कट-ऑफ डेट तक मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर सबसे नीचे रहने वाले 2 फुल मेंबर देश शामिल होंगे। इनके अलावा CWC लीग-2 की टॉप-4 टीमें और वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ से आने वाली 4 टीमें भी खेलेंगी। वेस्टइंडीज पर फिर क्वालिफायर खेलने का खतरा फिलहाल वेस्टइंडीज वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। टीम को 30 सितंबर की कट-ऑफ डेट से पहले भारत के खिलाफ सिर्फ दो वनडे खेलने हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के नतीजे भी रैंकिंग पर असर डालेंगे। अगर आयरलैंड 4-1 या 5-0 से सीरीज जीतता है और वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ दोनों मैच जीत लेता है, तो उसके टॉप-8 में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी। लेकिन अगर अफगानिस्तान सीरीज जीतता है, तो वेस्टइंडीज के लिए क्वालिफायर खेलना लगभग तय माना जा रहा है। 2023 में भी क्वालिफायर से बाहर हुआ था वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी जगह नहीं बना सका था। हरारे में खेले गए क्वालिफायर में उसे नीदरलैंड्स ने सुपर ओवर में हराया था। इसके बाद पहली बार वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था।
BCCI रिव्यू मीटिंग टली:सेक्रेटरी सैकिया की तबीयत खराब होने की वजह से लिया फैसला, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद होने वाली BCCI की रिव्यू मीटिंग फिलहाल टाल दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया की तबीयत खराब होने की वजह से यह तय समय पर नहीं हो सकी। मीटिंग अगस्त के पहले सप्ताह में होने वाली थी। अब उम्मीद है कि यह अगले कुछ दिनों में आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर वर्चुअली शामिल हो सकते हैं। इंग्लैंड दौरे पर भी खराब रहा प्रदर्शन इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 3-1 से हार मिली, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके बाद वनडे सीरीज में भी शुबमन गिल की कप्तानी वाली टीम 2-1 से सीरीज गंवा बैठी। बल्लेबाजों की रणनीति पर उठे सवाल विदेशी दौरों पर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा आलोचना का विषय बना। कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि आईपीएल 2026 और घरेलू टी20 विश्व कप से पहले लगातार सपाट पिचों पर खेलने की वजह से बल्लेबाज मुश्किल परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल नहीं सके। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी स्वीकार किया था कि खिलाड़ियों को सिर्फ पिच ही नहीं, बल्कि मैच की परिस्थितियों, हवा की दिशा और मैदान के आकार जैसी छोटी-छोटी बातों को भी बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है। चोटिल खिलाड़ियों पर भी होगी चर्चा रिव्यू मीटिंग में टीम के बढ़ते चोटिल खिलाड़ियों का मुद्दा भी प्रमुख रहेगा। हाल ही में जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट दौरे से बाहर हो गए, जबकि साई सुदर्शन, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी भी चोट से उबर रहे हैं। लगातार बढ़ती इंजरी की घटनाओं के बाद टीम के फिजियो कमलेश जैन की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। रिपोर्ट्स के अनुसार कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर भी प्रमुख खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने से संतुष्ट नहीं हैं। बीसीसीआई की इस रिव्यू मीटिंग में विदेशी दौरों पर खराब प्रदर्शन, खिलाड़ियों की रणनीति, टीम चयन और बढ़ती इंजरी की समस्या जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। इन फैसलों का असर भारत की आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज और टीम की तैयारियों पर भी पड़ सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
