Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी के इजरायल दौरे से रणनीतिक रिश्तों में नई गहराई की उम्मीद : लॉरेन डागन अमोस

तेल अवीव, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के तेल अवीव से भारत की राजनीति और विदेश नीति पर शोध करने वाली विशेषज्ञ लॉरेन डागन अमोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर इजरायल में गर्व, आभार और उत्साह का माहौल है।

अमोस के अनुसार, पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारत की तेज आर्थिक प्रगति, डिजिटल परिवर्तन और मजबूत होती कूटनीति प्रमुख रूप से चर्चा में हैं। उन्होंने आईएएनएस से बताया कि लोग पीएम मोदी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि वे हर विदेशी दौरे में भारतीय प्रवासी समुदाय से जुड़ते हैं और यही जुड़ाव इस बार भी उत्साह का कारण है।

लॉरेन डागन अमोस ने इस बैठक को विशेष बताते हुए कहा कि यह पहली मुलाकात नहीं है, लेकिन मौजूदा समय में इसका महत्व कहीं अधिक है। इस यात्रा के दौरान दोनों देश आर्थिक सहयोग, सांस्कृतिक साझेदारी और रक्षा क्षेत्र में समझौते कर सकते हैं।

भारत और इजरायल के संबंधों के इतिहास पर बात करते हुए अमोस ने कहा कि पूर्ण राजनयिक संबंध जनवरी 1992 में स्थापित हुए थे। हालांकि वास्तविक बदलाव 2014 के बाद स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा। पहले संबंध सीमित दायरे में और अपेक्षाकृत कम सार्वजनिक चर्चा में रहते थे, लेकिन बाद में यह रिश्ता खुलकर सामने आया और रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ अर्थव्यवस्था और संस्कृति तक विस्तृत हुआ।

अमोस ने सुरक्षा सहयोग पर बात करते हुए कहा कि भारत और इजरायल कई समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। दोनों देश देश के भीतर और बाहर चरमपंथी कट्टरपंथ से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालिया सैन्य अभियानों और गाजा संघर्ष के दौरान वायु रक्षा प्रणालियों का महत्व स्पष्ट हुआ है। उनके मुताबिक दोनों देश एक-दूसरे से सीख सकते हैं और यह पारस्परिक सीख भविष्य में संबंधों को और अधिक गहरा और रणनीतिक बनाएगी।

अमोस ने यह भी कहा कि पीएम मोदी का यह दूसरा इजरायल दौरा अपने आप में ऐतिहासिक महत्व रखता है। 2017 से पहले कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री इजरायल नहीं आया था। पहले केवल पूर्व प्रधानमंत्री या पूर्व राष्ट्रपति स्तर की यात्राएं होती थीं। मौजूदा कठिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच पीएम मोदी का आना विशेष संदेश देता है। अमोस ने यह भी कहा कि 7 अक्टूबर के बाद से भारत ने लगातार इजरायल के प्रति समर्थन का रुख बनाए रखा और दोनों देशों के संबंधों में कोई दूरी महसूस नहीं हुई।

भारत-इजरायल आर्थिक सहयोग पर बात करते हुए अमोस ने कहा कि निवेश इस संबंध की बुनियाद रहा है। औपचारिक संबंधों से पहले भी कृषि और जल प्रबंधन सहयोग के प्रमुख क्षेत्र रहे हैं। उन्होंने एक दिलचस्प प्रसंग साझा करते हुए कहा कि पीएम मोदी 2002 में जब गुजरात के सीएम थे, तब उन्होंने इजरायल का दौरा किया था और वहां की कंपनी नेटाफिम सहित विभिन्न निवेशों को देखा था। पीएम मोदी इन निवेशों को हमेशा याद रखते हैं और वास्तविक सहयोग की सराहना करते हैं।

उन्होंने भारत में चल रही संभावित समझौतों की चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। अमोस ने कहा कि जिन सौदों की चर्चा हो रही है, उनमें से कई पहले ही हस्ताक्षरित हो चुके हैं। इस यात्रा में शायद बहुत बड़ा नया समझौता न हो, लेकिन यह यात्रा भविष्य के अनेक समझौतों के लिए रास्ता जरूर खोलेगी।

सुरक्षा संबंधों की गहराई पर बात करते हुए अमोस ने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारत और इजरायल के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत हुआ है। तीन महीने पहले भारत के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक स्तर की यात्रा के दौरान एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।

अमोस ने आगे कहा कि दोनों देशों को केवल सुरक्षा सहयोग तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि विकास के क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ानी चाहिए। इजरायली उद्योगों को भारत में और अधिक निवेश और तकनीकी सहयोग के अवसर तलाशने चाहिए, जिससे दोनों देशों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Ai+ ने उतारे ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, बजट रेंज में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस

भारतीय टेक ब्रांड AI+ ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने NovaPods Series के ईयरबड्स और NovaWatch Series की स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च कर दी है. कंपनी का मकसद है कम कीमत में एक पूरा टेक इकोसिस्टम बनाना, ताकि यूजर एक ही ब्रांड से जुड़े रहें.

The post Ai+ ने उतारे ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, बजट रेंज में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड की जीत से पाकिस्तान की बढ़ी धड़कनें... इंग्लैंड के मैच पर टिकी सलमान अली आगा की किस्मत

Can Pakistan still qualify for the semifinals: न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर 61 रनों की बड़ी जीत ने ग्रुप-1 का समीकरण पूरी तरह बदल गया है. श्रीलंका तो टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, लेकिन इस नतीजे ने पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. न्यूजीलैंड का नेट रन-रेट (+3.050) अब पाकिस्तान की पहुंच से काफी दूर नजर आ रहा है. अब सलमान अली आगा की टीम के लिए सेमीफाइनल का इकलौता रास्ता यह है कि शुक्रवार को इंग्लैंड हर हाल में न्यूजीलैंड को हरा दे. इसके बाद पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ न केवल जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि रन-रेट के बड़े अंतर को भी पाटना होगा. क्या पाकिस्तान को एक बार फिर 'कुदरत के निजाम' का साथ मिलेगा? Thu, 26 Feb 2026 05:30:45 +0530

  Videos
See all

Live: बज गया युद्ध का सायरन! | Trump | Khamenei | US attack on Iran | America Iran War Update |Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T02:41:10+00:00

Top Headlines Of The Today: PM Modi's Israel Visit LIVE Updates | CM Yogi | Youth Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T02:43:18+00:00

PM Modi को Israel Parliament का सर्वोच्च सम्मान, आतंकवाद और हमास हमले की पीएम ने की निंदा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T02:42:06+00:00

Holi News : बरसाना की लट्ठमार होली की हुई शुरुआत | N18S | Barsana Holi | Laddu mar Holi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T02:41:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers