Responsive Scrollable Menu

CM Yogi Speech in Japan: योगी योगी से गूंजा जापान, हिंदी में दिया दमदार भाषण, हो रहा Viral

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं और जापान में कई अहम बैठकें की. उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर शासन में मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी यूपी के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जापान में भारत की राजदूत इस कार्यक्रम में उपस्थित थे. 

लैंड ऑफ द सन राइज के रूप में विख्यात

जापान के सभी प्रमुख इंडस्ट्री लीडर्स भारत और जापान के बिजनेस कोपरेशन को आगे बढ़ाने वाले सभी उपस्थित बंधुग मैं सबसे पहले इस पावन धरा को जो धरा अपने आप को लैंड ऑफ द सन राइज के रूप में विख्यात है. मैं उसको नमन करता हूं और आप सभी का इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए हृदय से अभिनंदन करता हूं. भारत और जापान का संबंध सूर्य की प्रथम किरण से प्रारंभ होकर के और सूर्यवंश की राजधानी उत्तर प्रदेश को एक आत्मीय संवाद के साथ जोड़ती है. उसी संवाद की कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत आज जिन ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है.

भारत और जापान के द्विपक्षीय संबंध होंगे मजबूत 

भारत और जापान के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हो सके. बिजनेस रिलेशन हम सबके बीच में इस साझेदारी को और मजबूती के साथ आगे बढ़ा सके. उसे मजबूती के साथ आगे बढ़ा ने में भारत की आबादी के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की क्या भूमिका हो सकती है? उस भूमिका को आप सबके सम्मुख रखने के लिए मैं आज जापान की राजधानी टोक्यो में आप सबके साथ संवाद कर रहा हूं और मुझे प्रसन्नता है कि आप सबने हमारे भारत की माननीय राजदूत और अन्य इंडस्ट्री लीडर्स के साथ इस कार्यक्रम में उनके आमंत्रण पर उपस्थित हुए हैं. 

Continue reading on the app

पीएम मोदी के इजरायल दौरे से रणनीतिक रिश्तों में नई गहराई की उम्मीद : लॉरेन डागन अमोस

तेल अवीव, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के तेल अवीव से भारत की राजनीति और विदेश नीति पर शोध करने वाली विशेषज्ञ लॉरेन डागन अमोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर इजरायल में गर्व, आभार और उत्साह का माहौल है।

अमोस के अनुसार, पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारत की तेज आर्थिक प्रगति, डिजिटल परिवर्तन और मजबूत होती कूटनीति प्रमुख रूप से चर्चा में हैं। उन्होंने आईएएनएस से बताया कि लोग पीएम मोदी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि वे हर विदेशी दौरे में भारतीय प्रवासी समुदाय से जुड़ते हैं और यही जुड़ाव इस बार भी उत्साह का कारण है।

लॉरेन डागन अमोस ने इस बैठक को विशेष बताते हुए कहा कि यह पहली मुलाकात नहीं है, लेकिन मौजूदा समय में इसका महत्व कहीं अधिक है। इस यात्रा के दौरान दोनों देश आर्थिक सहयोग, सांस्कृतिक साझेदारी और रक्षा क्षेत्र में समझौते कर सकते हैं।

भारत और इजरायल के संबंधों के इतिहास पर बात करते हुए अमोस ने कहा कि पूर्ण राजनयिक संबंध जनवरी 1992 में स्थापित हुए थे। हालांकि वास्तविक बदलाव 2014 के बाद स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा। पहले संबंध सीमित दायरे में और अपेक्षाकृत कम सार्वजनिक चर्चा में रहते थे, लेकिन बाद में यह रिश्ता खुलकर सामने आया और रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ अर्थव्यवस्था और संस्कृति तक विस्तृत हुआ।

अमोस ने सुरक्षा सहयोग पर बात करते हुए कहा कि भारत और इजरायल कई समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। दोनों देश देश के भीतर और बाहर चरमपंथी कट्टरपंथ से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालिया सैन्य अभियानों और गाजा संघर्ष के दौरान वायु रक्षा प्रणालियों का महत्व स्पष्ट हुआ है। उनके मुताबिक दोनों देश एक-दूसरे से सीख सकते हैं और यह पारस्परिक सीख भविष्य में संबंधों को और अधिक गहरा और रणनीतिक बनाएगी।

अमोस ने यह भी कहा कि पीएम मोदी का यह दूसरा इजरायल दौरा अपने आप में ऐतिहासिक महत्व रखता है। 2017 से पहले कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री इजरायल नहीं आया था। पहले केवल पूर्व प्रधानमंत्री या पूर्व राष्ट्रपति स्तर की यात्राएं होती थीं। मौजूदा कठिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच पीएम मोदी का आना विशेष संदेश देता है। अमोस ने यह भी कहा कि 7 अक्टूबर के बाद से भारत ने लगातार इजरायल के प्रति समर्थन का रुख बनाए रखा और दोनों देशों के संबंधों में कोई दूरी महसूस नहीं हुई।

भारत-इजरायल आर्थिक सहयोग पर बात करते हुए अमोस ने कहा कि निवेश इस संबंध की बुनियाद रहा है। औपचारिक संबंधों से पहले भी कृषि और जल प्रबंधन सहयोग के प्रमुख क्षेत्र रहे हैं। उन्होंने एक दिलचस्प प्रसंग साझा करते हुए कहा कि पीएम मोदी 2002 में जब गुजरात के सीएम थे, तब उन्होंने इजरायल का दौरा किया था और वहां की कंपनी नेटाफिम सहित विभिन्न निवेशों को देखा था। पीएम मोदी इन निवेशों को हमेशा याद रखते हैं और वास्तविक सहयोग की सराहना करते हैं।

उन्होंने भारत में चल रही संभावित समझौतों की चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। अमोस ने कहा कि जिन सौदों की चर्चा हो रही है, उनमें से कई पहले ही हस्ताक्षरित हो चुके हैं। इस यात्रा में शायद बहुत बड़ा नया समझौता न हो, लेकिन यह यात्रा भविष्य के अनेक समझौतों के लिए रास्ता जरूर खोलेगी।

सुरक्षा संबंधों की गहराई पर बात करते हुए अमोस ने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारत और इजरायल के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत हुआ है। तीन महीने पहले भारत के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक स्तर की यात्रा के दौरान एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।

अमोस ने आगे कहा कि दोनों देशों को केवल सुरक्षा सहयोग तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि विकास के क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ानी चाहिए। इजरायली उद्योगों को भारत में और अधिक निवेश और तकनीकी सहयोग के अवसर तलाशने चाहिए, जिससे दोनों देशों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान खेलेगा सेमीफाइनल? श्रीलंका के बाहर होने के बाद ये है समीकरण

Pakistan Qualification scenario for Semifinal: श्रीलंका के T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद अब पाकिस्तान के सेमीफाइनल में खेलने का रास्ता क्या है? क्या कहता है समीकरण, आइए जानते हैं. Thu, 26 Feb 2026 06:30:28 +0530

  Videos
See all

Superfast News LIVE: बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में देखिए | Avimukteshwaranand | PM Modi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T01:13:14+00:00

AAJTAK 2 | BORDER 2 नहीं टेक रही घुटने, अब भी दे रही कई फिल्मों को टक्कर! | at2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T01:10:00+00:00

America Vs Iran War News LIVE Updates: ईरान पर हमले के लिए क्या अमेरिका तैयार है? | Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T01:14:10+00:00

Holi 2026: इन पांच लोगों को नहीं देखनी चाहिए होलिका दहन #shorts #holi #aajtak #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-26T01:09:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers