NZ vs SL: आज कितने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड और श्रीलंका का मैच? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
NZ vs SL Live Streaming: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले खेले जा रहे हैं. आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलने वाला है. दोनों ही टीमों के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति में खेला जाएगा. जहां, श्रीलंका को सुपर-8 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी, वहीं न्यूजीलैंड का मैच बारिश में धुल गया था. ऐसे में आज जीतने वाली टीम सुपर-8 की रेस में बनी रहेगी, तो वहीं हारने वाली टीम इससे बाहर हो जाएगी.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच से पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
कहां लाइव देख सकेंगे मैच?
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच को आप आराम से घर पर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे. क्रिकेट फैंस इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे.
कैसा है श्रीलंका में रिकॉर्ड?
श्रीलंका में NZ vs SL के बीच हुए 10 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड 5-4 से आगे है. इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में श्रीलंका में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के ऊपर न्यूजीलैंड की बढ़त साफ दिखाई देती है. इस मैच में श्रीलंका के लिए न्यूजीलैंड खतरा हो सकता है.
A crucial battle in Colombo awaits as both sides look to boost their chances of a semi-final appearance ????
— ICC (@ICC) February 25, 2026
How to watch ???? https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/T4xXtDEhP7
ऐसी हैं दोनों टीमें
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दुनिथ वेल्लालेज, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका, जनिथ लियानागे, प्रमोद मदुशन, चरिथ असलांका, कुसल परेरा
न्यूज़ीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, कोल मैककॉन्ची
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तानी फैन ने खोया आपा, लाइव मैच में जमकर हुई लड़ाई, हाथापाई का वीडियो वायरल
ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन में फूटा इल्हान ओमार का गुस्सा, 'तुमने अमेरिकियों की हत्या की है' चिल्लाकर निकलीं बाहर
State of the Union 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस के दौरान कांग्रेस में एक जोरदार हंगामा देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर सामने आ रहीं वीडियो के मुताबिक कार्यक्रम में मिनेसोटा की डेमोक्रेटिक कांग्रेसवुमन इल्हान ओमार ने खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया.
दरअसल, अपने वक्तव्य के दौरान ट्रंप इमिग्रेशन पॉलिसी और मिनेसोटा के सोमाली समुदाय पर बोल रहे थे तब ओमार ने जोर से चिल्लाकर उन्हें 'झूठा' और 'हत्यारा' कहा साथ ही आरोप लगाया कि उनकी नीतियों से अमेरिकियों की मौत हुई है. बता दें मंगलवार रात को कैपिटल हिल में स्टेट ऑफ द यूनियन का संबोधन चल रहा था. इस दौरान ओमार और उनकी साथी कांग्रेसवुमन रशीदा तालिब ने ट्रंप भाषण के बीच में विरोध जताया और दोनों सदन से बाहर निकल गईं.
Donald Trump killed two of my constituents. He is a liar and should be ashamed of himself. pic.twitter.com/Y94PNI2XtQ
— Ilhan Omar (@IlhanMN) February 25, 2026
सोमाली समुदाय को ट्रंप ने कहा 'पाइरेट्स'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप अपने भाषण में डेमोक्रेट्स पर आरोप लगा रहे थे कि वे अवैध प्रवासियों को बढ़ावा देकर अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं. उन्होंने मिनेसोटा को उदाहरण बताते हुए वहां के सोमाली समुदाय पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया जिसे उन्होंने 'पाइरेट्स' जैसा करार दिया.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स को शर्म आनी चाहिए क्योंकि वे बॉर्डर सिक्योरिटी को मजबूत करने के खिलाफ हैं. इसी पर ओमार का पारा चढ़ गया. उन्होंने ट्रंप की ओर इशारा करते हुए चिल्लाया, 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए'! तुमने अमेरिकियों की हत्या की है'! साथ ही उन्होंने ट्रंप को 'झूठा' भी कहा. यह सारा ड्रामा सदन की गैलरी से कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ट्रंप की नीतियां नस्लवादी हैं और वे सोमाली अमेरिकियों को बदनाम कर रही हैं
ओमार का यह विरोध ट्रंप की इमिग्रेशन नीतियों पर उनके लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों का नतीजा माना जा रहा है. ट्रंप ने अपने भाषण में बॉर्डर सिक्योरिटी के लिए फंडिंग बहाल करने की मांग की जिस पर रिपब्लिकन सांसदों ने तालियां बजाईं लेकिन डेमोक्रेट्स ने विरोध किया. ओमार ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि ट्रंप की नीतियां नस्लवादी हैं और वे सोमाली अमेरिकियों को बदनाम कर रही हैं जो अमेरिका की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं.
कौन हैं इल्हान ओमार?
जानकारी के अनुसार इल्हान ओमार का जन्म 1982 में सोमालिया में हुआ था. बचपन में गृहयुद्ध के कारण वे परिवार के साथ केन्या के शरणार्थी कैंप में रहीं और फिर 1995 में अमेरिका आ गईं. ओमार अमेरिकी कांग्रेस में चुनी जाने वाली पहली सोमाली-अमेरिकी मुस्लिम महिला हैं. 2019 से वे मिनेसोटा के 5वें डिस्ट्रिक्ट से कांग्रेस में हैं जहां बड़ी संख्या में सोमाली अमेरिकी रहते हैं. वे 'द स्क्वाड' नामक प्रोग्रेसिव ग्रुप की सदस्य हैं जो पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवा और विदेश नीति में बदलाव की पैरोकार हैं.
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के संघर्ष पर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, बोले-शहबाज शरीफ 'मर सकते थे'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















