Responsive Scrollable Menu

ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन में फूटा इल्हान ओमार का गुस्सा, 'तुमने अमेरिकियों की हत्या की है' चिल्लाकर निकलीं बाहर

State of the Union 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस के दौरान कांग्रेस में एक जोरदार हंगामा देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर सामने आ रहीं वीडियो के मुताबिक कार्यक्रम में मिनेसोटा की डेमोक्रेटिक कांग्रेसवुमन इल्हान ओमार ने खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया. 

दरअसल, अपने वक्तव्य के दौरान ट्रंप  इमिग्रेशन पॉलिसी और मिनेसोटा के सोमाली समुदाय पर बोल रहे थे तब ओमार ने जोर से चिल्लाकर उन्हें 'झूठा' और 'हत्यारा' कहा साथ ही आरोप लगाया कि उनकी नीतियों से अमेरिकियों की मौत हुई है. बता दें मंगलवार रात को कैपिटल हिल में स्टेट ऑफ द यूनियन का संबोधन चल रहा था. इस दौरान ओमार और उनकी साथी कांग्रेसवुमन रशीदा तालिब ने ट्रंप भाषण के बीच में विरोध जताया और दोनों सदन से बाहर निकल गईं.

सोमाली समुदाय को ट्रंप ने कहा 'पाइरेट्स' 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप अपने भाषण में डेमोक्रेट्स पर आरोप लगा रहे थे कि वे अवैध प्रवासियों को बढ़ावा देकर अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं. उन्होंने मिनेसोटा को उदाहरण बताते हुए वहां के सोमाली समुदाय पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया जिसे उन्होंने 'पाइरेट्स' जैसा करार दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स को शर्म आनी चाहिए क्योंकि वे बॉर्डर सिक्योरिटी को मजबूत करने के खिलाफ हैं. इसी पर ओमार का पारा चढ़ गया. उन्होंने ट्रंप की ओर इशारा करते हुए चिल्लाया, 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए'! तुमने अमेरिकियों की हत्या की है'! साथ ही उन्होंने ट्रंप को 'झूठा' भी कहा. यह सारा ड्रामा सदन की गैलरी से कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ट्रंप की नीतियां नस्लवादी हैं और वे सोमाली अमेरिकियों को बदनाम कर रही हैं 

ओमार का यह विरोध ट्रंप की इमिग्रेशन नीतियों पर उनके लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों का नतीजा माना जा रहा है. ट्रंप ने अपने भाषण में बॉर्डर सिक्योरिटी के लिए फंडिंग बहाल करने की मांग की जिस पर रिपब्लिकन सांसदों ने तालियां बजाईं लेकिन डेमोक्रेट्स ने विरोध किया. ओमार ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि ट्रंप की नीतियां नस्लवादी हैं और वे सोमाली अमेरिकियों को बदनाम कर रही हैं जो अमेरिका की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं. 

कौन हैं इल्हान ओमार? 

जानकारी के अनुसार इल्हान ओमार का जन्म 1982 में सोमालिया में हुआ था. बचपन में गृहयुद्ध के कारण वे परिवार के साथ केन्या के शरणार्थी कैंप में रहीं और फिर 1995 में अमेरिका आ गईं. ओमार अमेरिकी कांग्रेस में चुनी जाने वाली पहली सोमाली-अमेरिकी मुस्लिम महिला हैं. 2019 से वे मिनेसोटा के 5वें डिस्ट्रिक्ट से कांग्रेस में हैं जहां बड़ी संख्या में सोमाली अमेरिकी रहते हैं. वे 'द स्क्वाड' नामक प्रोग्रेसिव ग्रुप की सदस्य हैं जो पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवा और विदेश नीति में बदलाव की पैरोकार हैं.

ये भी पढ़ें:  भारत-पाकिस्तान के संघर्ष पर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, बोले-शहबाज शरीफ 'मर सकते थे'

Continue reading on the app

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को 'नष्ट' करने का दावा किया

वाशिंगटन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने का डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है। उन्होंने घोषणा की कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को नष्ट कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आठ युद्धों को समाप्त करने का दावा किया।

ट्रंप ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर नाम के अपने इस असाधारण अभियान का जिक्र करते हुए कांग्रेस को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की धरती पर हमले के जरिए ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि दशकों से अमेरिका की नीति रही है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि मेरी प्राथमिकता इस समस्या को कूटनीति के माध्यम से हल करना है, लेकिन एक बात निश्चित है; मैं दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी प्रायोजक को कभी भी परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दूंगा।

ट्रंप ने इस अभियान को व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि इसे शक्ति के बल पर शांति कहा जाता है, और साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका इस वर्ष अकेले अमेरिकी सशस्त्र बलों में रिकॉर्ड एक ट्रिलियन डॉलर का निवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि नाटो देशों ने सैन्य रक्षा के लिए जीडीपी का 5 प्रतिशत भुगतान करने पर सहमति जताई है, जो पहले 2 प्रतिशत था, जिसे हर कोई असंभव मानता था।

लैटिन अमेरिका की ओर रुख करते हुए, ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेनाओं ने दुश्मन को पूरी तरह से परास्त कर दिया है, गैरकानूनी तानाशाह निकोलस मादुरो के शासन का अंत कर दिया है और उसे अमेरिकी न्याय के कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन दोनों देशों के लिए असाधारण आर्थिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए नई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ मिलकर काम कर रहा है।

राष्ट्रपति ने मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त नीति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने इन कार्टेल को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है और अवैध फेंटानिल को सामूहिक विनाश का हथियार घोषित किया है। उन्होंने आगे कहा कि एक नए सैन्य अभियान ने पानी और समुद्र के रास्ते इसकी आवक को लगभग पूरी तरह से रोक दिया है।

अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अपने पहले 10 महीनों में, मैंने 8 युद्ध समाप्त किए। जिनमें कंबोडिया और थाईलैंड, पाकिस्तान और भारत, कोसोवो और सर्बिया, इजरायल और ईरान शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम नौवें युद्ध, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे नरसंहार, को समाप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हराया, मेजबान टीम वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, पाकिस्तान के पास अभी भी मौका!

मेजबान श्रीलंका का अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका को 61 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही श्रीलंका न केवल सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो … Wed, 25 Feb 2026 23:10:33 GMT

  Videos
See all

US-Iran War : 22 मिनट में तेहरान, 22 घंटे में ईरान? | Trump | Ali Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T21:30:13+00:00

Iran America War : 3 बजते ही ईरान ने मार गिराए अमेरिकी ड्रोन? | Khamenei | Top News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T21:30:03+00:00

Afghanistan-Pakistan Border War: तालिबान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, सीमा पर भारी गोलाबारी! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T22:00:22+00:00

Pakistan News | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत-इजराइल के 'गठबंधन' से डरा पाकिस्तान? #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T21:25:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers