NCERT की आठवीं की किताब में एक चैप्टर को लेकर CJI ने जताई सख्त नाराजगी, स्वत: संज्ञान लिया
Corruption in Judiciary Chapter in NCERT Book: एनसीआरटी की आठवीं कक्षा की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़ी सामग्री का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. एनसीआरटी की कक्षा आठवीं की किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' से जुड़े चैप्टर पर चीफ जस्टिस ने सख्त नाराजगी व्यक्त की है. CJI सूर्यकांत ने कहा कि वे इस केस में स्वत: संज्ञान ले रहे हैं. किसी को भी इस बात की इजाजत नहीं दी जाएगी कि वे न्यायपालिका को बदनाम करे. सीजेआई के अनुसार, वे किसी को भी संस्था को बदनाम नहीं करने दूंगा. कानून अपना काम करेगा.
NZ vs SL: आज कितने बजे शुरू होगा न्यूजीलैंड और श्रीलंका का मैच? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
NZ vs SL Live Streaming: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले खेले जा रहे हैं. आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलने वाला है. दोनों ही टीमों के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति में खेला जाएगा. जहां, श्रीलंका को सुपर-8 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी, वहीं न्यूजीलैंड का मैच बारिश में धुल गया था. ऐसे में आज जीतने वाली टीम सुपर-8 की रेस में बनी रहेगी, तो वहीं हारने वाली टीम इससे बाहर हो जाएगी.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच से पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
कहां लाइव देख सकेंगे मैच?
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच को आप आराम से घर पर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे. क्रिकेट फैंस इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे.
कैसा है श्रीलंका में रिकॉर्ड?
श्रीलंका में NZ vs SL के बीच हुए 10 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड 5-4 से आगे है. इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा है. ऐसे में श्रीलंका में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के ऊपर न्यूजीलैंड की बढ़त साफ दिखाई देती है. इस मैच में श्रीलंका के लिए न्यूजीलैंड खतरा हो सकता है.
A crucial battle in Colombo awaits as both sides look to boost their chances of a semi-final appearance ????
— ICC (@ICC) February 25, 2026
How to watch ???? https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/T4xXtDEhP7
ऐसी हैं दोनों टीमें
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दुनिथ वेल्लालेज, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका, जनिथ लियानागे, प्रमोद मदुशन, चरिथ असलांका, कुसल परेरा
न्यूज़ीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे, कोल मैककॉन्ची
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तानी फैन ने खोया आपा, लाइव मैच में जमकर हुई लड़ाई, हाथापाई का वीडियो वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























