Responsive Scrollable Menu

कप्तान सलमान आगा को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दिखाया नीचा, काबिलियत पर सवाल उठाते हुए दिया बड़ा बयान

T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका में अपने सभी मैच खेल रही है. सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ गया. इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही है. पाकिस्तानी फैंस सोशल मीडिया पर टीम को और खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. 

पाकिस्तान टीम की जमकर हो रही आलोचना

इसी कड़ी में अब क्रिकेटर्स के नाम भी शुमार हो रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर टीम की हार के बाद जमकर आलोचना कर रहे हैं. लाइव टीवी पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज और सकलैन मुश्ताक आपस में भिड़ गए. तो वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कोच रह चुके मोहम्मद युसूफ ने कप्तान सलमान अली आगा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सलमान की काबिलियत पर सवाल उठाया है.

सलमान अली आगा पर भड़े मोहम्मद युसूफ

मोहम्मद युसूफ ने एक पर पोस्ट कर लिखा, 'सिर्फ तीन स्पेशलिस्ट बॉलर और 3 बैट्समैन के साथ भी पाकिस्तान मैच को आखिरी ओवरों तक ले जाने में कामयाब रहा है. यह यकीन नहीं होता कि उस्मान खान, जिन्होंने इंडिया के खिलाफ जरूरी मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए थे, उन्हें इतना लेट लॉअर ऑर्डर में बैटिंग करने क्यों भेजा गया. कैप्टन सलमान अली आगा बॉलिंग नहीं कर रहे हैं और वह अचानक 'स्पेशलिस्ट बैट्समैन' कैसे बन गए हैं. यह एक राज है. इस सबके बीच साहिबजादा फरहान का शानदार परफॉर्मेंस बेकार चला गया'.

सलमान अली आगा का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन 

इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 6 बॉल में 1 चौके के साथ 6 रन बनाए. वो लियाम डॉसन की बॉल पर जेमी ओवर्टन को कैच धमाकर पवेलियन लौट गए. उनके बल्ले से अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 12.00 की औसत और 136.36 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 60 रन निकले हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 38 रहा है. कप्तानी में भी सलमान बेरंग नजर आए हैं. ऐसे में उन पर सवाल उठना लाजमी है.

ये भी पढ़ें : 'वो चूहों की तरह गायब हो जाते हैं'.. पाकिस्तान की हार पर भारतीय दिग्गज ने दिखाया उनके फैंस को आईना

Continue reading on the app

लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!

लखनऊ में बेटे ने पिता की हत्या की। जांच में सामने आया कि दोनों के रिश्ते सालों से खराब थे। दूसरी महिला से नजदीकियां और पढ़ाई का दबाव विवाद की वजह बने। आरोपी बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

SL vs NZ: रचिन रविंद्र के आगे श्रीलंका नेस्तनाबूद, न्यूजीलैंड 61 रन से जीता मैच, सेमीफाइनल की रेस से श्रीलंका बाहर

SL vs NZ T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच को न्यूजीलैंड ने आसानी से 61 रन से जीत लिया। हार के बाद श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। Wed, 25 Feb 2026 22:33:46 +0530

  Videos
See all

Awimukteshwaranand News: अविमुक्तेश्वरानंद Vs ब्रह्मचारी, वार-पलटवार जारी | UP | Shankaracharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:45:07+00:00

Swami Avimukteshwaranand : 'रामभद्राचार्य के शिष्य का आरोप राजनीतिक है' #shorts #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:34:27+00:00

News Ki Pathshala | PM Modi पहुंच गए Israel... ईरान पर हमला रोकेंगे.. मिलकर पाकिस्तान को ठोकेंगे ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:33:42+00:00

Nawada में Rasgulla को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में हुई मारपीट #shorts #shortsvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T17:36:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers