भारत और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्जियन’ का 7वां संस्करण, देश की ओर से 120 सैनिक लेगे भाग
भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JGSDF) के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्जियन’ का 7वां संस्करण आज यानि बुधवार को उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में शुरू हुआ. यह अभ्यास 24 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाने वाला है. इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारत की ओर से लद्दाख स्काउट्स इकाई के 120 सैनिक भाग लेने वाले हैं.
???????????????? #Breaking
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) February 24, 2026
भारत और जापान का युद्धभ्यास
#DharmaGuardian शुरू
भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JGSDF) के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्जियन’ का 7वां संस्करण आज उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में शुरू हुआ।
यह अभ्यास 24 फरवरी से 9… pic.twitter.com/xhNVEeRUmW
120 जवान भागीदारी कर रहे हैं
वहीं जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स की 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 जवान भागीदारी कर रहे हैं. यह संयुक्त अभ्यास बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित होता है. दोनों देशों के रक्षा सहयोग यह अहम अंग है. दो सप्ताह तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास का लक्ष्य अर्द्ध-शहरी क्षेत्र में संयुक्त अभियानों की क्षमता को सुदृढ़ बनाना है.
सर्च आपरेशन का अभ्यास किया जाएगा
इस अभ्यास में सैनिक संयुक्त योजना निर्माण, सामरिक समन्वय और उच्च स्तरीय शारीरिक दक्षता पर खास ध्यान देंगे. इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग आपसी तालमेल (इंटरआपरेबिलिटी) का अहम हिस्सा बनाया गया है.अभ्यास के वक्त अस्थायी आपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकानिसेंस (आइएसआर) ग्रिड तैयार करना, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट को स्थापित करना और शत्रुतापूर्ण वातावरण में कार्डन एंड सर्च आपरेशन का अभ्यास किया जाएगा. इसके साथ ही हेलिबोर्न आपरेशन और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का अभी आयोजन होगा. रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार,‘धर्मा गार्डियन’ जैसे संयुक्त अभ्यास भारत और जापान के बीच सामरिक विश्वास और सहयोग को काफी मजूबती देने वाले हैं.
कौन है अफगानिस्तान का नया हेड कोच? जिसके पास है एक ही साल में 3 ICC विश्व कप जिताने का अनुभव
Who Is Richard Pybus: क्रिकेट के गलियारों में इन दिनों टी-20 विश्व कप 2026 की ही चर्चा है, जिसके सुपर-8 मुकाबले शुरू हो चुके हैं. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अफगानिस्तान की टीम सहित 12 टीमें पहले राउंड से ही बाहर हो गईं और 8 टीमों ने दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई किया था. राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम ने लीग स्टेज पर 4 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी. टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ ही जोनाथन ट्रॉट की छुट्टी कर दी, जिनका कार्यकाल टी-20 विश्व कप 2026 के साथ ही खत्म हो गया. अब अफगानिस्तान ने अपने नए हेड कोच के तौर पर रिचर्ड पायबस को साथ जोड़ा है. आइए जानते हैं ये कौन हैं और इनका अब तक का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है.
रिचर्ड पायबस को बनाया नया हेड कोच
इंग्लैंड में जन्मे रिचर्ड पायबस अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बने हैं. वे जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे, क्योंकि टीम अभी चल रहे ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. पायबस, जिनका इंटरनेशनल कोचिंग में शानदार करियर रहा है, अगले महीने UAE में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले अपना रोल संभालेंगे.
ACB ने एक बयान में कहा, 'अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) को रिचर्ड पायबस को अफगानिस्तान नेशनल टीम का हेड कोच नियुक्त करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.'
ACB Appoint Richard Pybus as National Team Head Coach
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) February 24, 2026
ACB is pleased to announce the appointment of Richard Pybus as Afghanistan's new head coach. He will join AfghanAtalan ahead of the upcoming white-ball series against Sri Lanka in March.
Read More: https://t.co/H0dAAElOFc pic.twitter.com/wLoE5x3450
कौन हैं रिचर्ड पायबस?
रिचर्ड पायबस क्रिकेट जगत के एक बेहद सम्मानित कोच हैं. वह 2013 से 2019 तक वेस्टइंडीज की टीम के साथ रहे, जहां उन्होंने हेड कोच, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हाई-परफॉर्मेंस हेड जैसी जिम्मेदारियां निभाईं. 2016 में वेस्टइंडीज ने इतिहास रचते हुए मेन्स, वूमेन्स और अंडर-19 तीनों ICC वर्ल्ड कप खिताब एक ही कैलेंडर ईयर में जीते, जिसमें पायबस ने अहम योगदान दिया था.
शानदार रहा है करियर
रिचर्ड पायबस के करियर की बात करें, तो वह 2013-10 तक वेस्टइंडीज के हेड कोच, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हाई परफॉर्मेंस रहे. 2013 में वह बांग्लादेश के हेड कोच रहे. 1999 से 2003 तक वह पाकिस्ता की राष्ट्रीय टीम के हेड कोच रहे. उससे पहले वह साउथ अफ्रीका के यूनिवर्सिटी ऑफ द वेस्टर्न केप टीम के हेड ऑफ क्रिकेट भी रहे.
ये भी पढ़ें: ये हैं टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, टॉप पर है पाकिस्तानी बल्लेबाज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















