विजय-रश्मिका की शादी में शामिल होगा अंबानी परिवार? उदयपुर में स्पॉट हुए मुकेश और ईशा अंबानी
Ambani family Will Attend Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते और चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार अपने सात साल पुराने रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं. 26 फरवरी 2026 को यह पावर कपल हमेशा के लिए एक-दूसरे का होने जा रहा है. लंबे समय तक अपने प्यार को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखने के बाद, अब उदयपुर के शाही माहौल में उनकी शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं. फैंस के लिए 'विरोष' (Virosh) का एक होना किसी सपने के सच होने जैसा है. खबरों की मानें, तो इस शाही शादी में शामिल होने के लिए अंबानी परिवार भी उदयपुर पहुंच चुका है.
अंबानी परिवार भी होगा शादी में शामिल
इस शादी की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें केवल फिल्मी हस्तियां ही नहीं, बल्कि देश के सबसे बड़े व्यापारिक घराने अंबानी परिवार ने भी शिरकत की है. मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी इस 'ग्रैंड वेडिंग' का हिस्सा बनने के लिए विशेष रूप से उदयपुर पहुंच चुके हैं. अंबानी परिवार की मौजूदगी ने इस समारोह को न केवल ग्लैमरस बनाया है, बल्कि इसे साल के सबसे बड़े और हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की श्रेणी में खड़ा कर दिया है.
क्रिकेट के मैदान पर अनोखा प्री-वेडिंग जश्न
विजय और रश्मिका ने अपनी शादी के उत्सव को पारंपरिक रस्मों तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे एक मजेदार मोड़ दिया. शादी से पहले दोस्तों और परिवार के लिए एक खास क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसे ‘विश प्रीमियर लीग’ (VPL) नाम दिया गया. विजय ने सोशल मीडिया पर इस अनोखे जश्न की झलकियां साझा की हैं, जिनमें कस्टमाइज्ड पॉपकॉर्न टब और खास क्रिकेट बैट नजर आ रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन बैट्स और मेडल पर शादी की तारीख '26.02.26' अंकित की गई है, जो इस पल को यादगार बना रही है.
राजस्थानी वेन्यू पर दक्षिण भारतीय परंपराएं
शादी के लिए भले ही राजस्थान के आलीशान शहर उदयपुर को चुना गया है, लेकिन रस्में पूरी तरह से दक्षिण भारतीय संस्कृति की खुशबू में रची-बसी होंगी. यह जोड़ा पूरी तरह से साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेगा. विजय और रश्मिका ने कोशिश की है कि वेन्यू पर अंबानी जैसे दिग्गज मेहमानों की मौजूदगी के बावजूद, शादी की मूल भावना निजी और पारंपरिक बनी रहे. इसमें केवल बेहद करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया है.
विजय-रश्मिका का सात साल का सफर
फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' के सेट से शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब अपने मुकाम पर पहुंच गई है. पिछले सात सालों से फैंस दोनों की केमिस्ट्री के दीवाने थे और सोशल मीडिया पर अक्सर उन्हें साथ देखने की दुआएं करते थे. हालांकि, दोनों सितारों ने हमेशा एक-दूसरे को 'अच्छा दोस्त' ही बताया, लेकिन अब उदयपुर में उनकी शादी की रस्में इन अफवाहों को हकीकत में बदल रही हैं. 26 फरवरी की यह तारीख साउथ सिनेमा के इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रही है.
यह भी देखें- Sanjay Leela Bhansali पर Awez Darbar के पिता ने क्यों लगाए धोखा देने के आरोप? 'हीरामंडी' से है झगड़े की कनेक्शन
Amalaki Ekadashi 2026: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आमलकी एकादशी पर चढ़ाए ये भोग, जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर
Amalaki Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तिथि को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है. पंचांग के अनुसार, साल 2026 में आमलकी एकादशी 27 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. आमलकी एकादशी का संबंध आंवले के वृक्ष से माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रीहरि को प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंदीदा भोग लगाने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
आमलकी एकादशी 2026 पूजा विधि
आमलकी एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान को पीले वस्त्र अर्पित करें. चंदन, फूल और अक्षत चढ़ाएं. इसके अलावा धूप-दीप जलाएं और विष्णु सहस्ननाम का पाठ करें. यदि हो सके तो आंवले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर पूजा करें. शाम के समय भगवान की आरती कर प्रसाद चढ़ाए.
श्रीहरि को चढ़ाए ये भोग
सात्विक और शुद्ध भोग
हिंदू पंचांग के अनुसार, आमलकी एकदाशी के दिन श्रीहरि को सात्विक और शुद्ध भोग अर्पित करना चाहिए. इस दिन विशेष रूप से ये भोग चढ़ाना शुभ माना जाता है.
आंवला का भोग
इसके अलावा आप भगवान विष्णु को कच्चा आंवला या मुरब्बा के रूप में अर्पित कर सकते हैं. मान्यता है कि ये भोग चढ़ाने से श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.
पंचामृत
भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आमलकी एकादशी के दिन दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बना पंचामृत भी अर्पित कर सकते हैं.
पीली मिठाई
वहीं आप पीली मिठाई जैसे बेसन के लड्डू या केसर का हलवा भी श्रीहरि को भोग के रूप में चढ़ा सकते हैं.
फल और सूखे मेवे
आमलकी एकादशी के दिन आप श्रीहरि को केले, सेब और मौसमी फलों को भी अर्पित कर सकते हैं. साथ ही आप बादाम, काजू और किशमिश भी चढ़ा सकते हैं. ध्यान रखें कि एकादशी के दिन चावल और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















