Responsive Scrollable Menu

डिजिटल अरेस्ट गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने जयपुर से 3 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने जयपुर से चल रहे डिजिटल अरेस्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया। साइबर पुलिस ने तीन कुख्यात साइबर अपराधी राकेश मीणा (25), छोटू लाल मीणा (20) और योगेंद्र गुर्जर (19) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 लाख रुपए, 9 मोबाइल फोन और 10 पासबुक और चेकबुक बरामद हुए हैं।

Continue reading on the app

Israel की धरती पर उतरते ही PM Modi ने रचा इतिहास, Netanyahu के साथ द्विपक्षीय वार्ता में सुदर्शन चक्र को सशक्त बनाने पर रहेगा जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इजराइल के दो दिवसीय दौरे पर आज राजधानी तेल अवीव पहुंचे। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने हवाई अड्डे पर मोदी की अगवानी की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और अभिवादन किया। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। हम आपको बता दें कि वर्ष 2017 के बाद मोदी की इजराइल की यह दूसरी यात्रा है। मोदी इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करेंगे और ऐसा गौरव प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इजराइल यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा था कि भारत और इजराइल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं जिसमें उल्लेखनीय वृद्धि और प्रगति देखी गई है। इस यात्रा के दौरान मोदी इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता भी निर्धारित है। सूत्रों के अनुसार, रक्षा और सुरक्षा सहयोग वार्ता के केंद्र में रहेगा। भारत अपने स्वदेशी वायु रक्षा कवच “सुदर्शन चक्र” को सशक्त बनाने की दिशा में इज़राइल की आयरन डोम तकनीक से संभावित सहयोग पर विचार कर रहा है। इज़राइल की मिसाइल रक्षा प्रणाली ने हाल के वर्षों में अपनी प्रभावशीलता सिद्ध की है और तकनीकी साझेदारी दोनों देशों के रणनीतिक हितों को मजबूती दे सकती है। आतंकवाद-रोधी सहयोग, साइबर सुरक्षा और उन्नत रक्षा अनुसंधान भी चर्चा के प्रमुख विषयों में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: PM Modi की Israel यात्रा पर Congress का बड़ा हमला, पवन खेड़ा ने पूछा- किसके कहने पर जाते हैं विदेश?

हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी यरूशलम में एक नवाचार-केंद्रित कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि-प्रौद्योगिकी और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया जाएगा। भारत और इज़राइल के बीच द्विपक्षीय निवेश समझौते तथा प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर भी प्रगति की समीक्षा होगी। दोनों देश व्यापार और निवेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू संयुक्त रूप से ‘याद वाशेम’ स्मारक का दौरा भी करेंगे, जो होलोकॉस्ट के पीड़ितों की स्मृति को समर्पित है। यह दौरा साझा ऐतिहासिक संवेदनाओं और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।

इसके अलावा, पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति, विशेषकर गाज़ा में जारी तनाव, वार्ता का अहम हिस्सा रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा प्रस्तावित “हेक्सागन” गठबंधन जिसमें भारत, अरब राष्ट्र, अफ्रीकी देश और भूमध्यसागरीय क्षेत्र के राष्ट्र शामिल हों, इस पर भी चर्चा हो सकती है। हम आपको बता दें कि यह पहल क्षेत्रीय स्थिरता, आर्थिक संपर्क और सुरक्षा सहयोग को व्यापक ढांचे में स्थापित करने का प्रयास है।

उधर, प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर इज़राइल में भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल है। कई प्रवासी भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में काफी समय से जुटे हैं। कई भारतीयों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोदी है तो सब मुमकिन है।

हम आपको यह भी बता दें कि विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत–इज़राइल संबंधों को एक नए चरण में ले जा सकती है। संसदीय संपर्क, कूटनीतिक संवाद और जन-से-जन संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ यह दौरा साझा नवाचार, समृद्धि और क्षेत्रीय स्थिरता की दृष्टि को भी आगे बढ़ाएगा। देखा जाये तो प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। ऐसे में भारत और इज़राइल का रणनीतिक सहयोग न केवल द्विपक्षीय हितों बल्कि व्यापक क्षेत्रीय संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, SIR पर भी दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को भवानीपुर स्थित जैन मानस्तंभ का अनावरण किया। इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा संत कुटीर गुरुद्वारा गेटवे, बिजॉयगंज बाजार पुलिस स्टेटस नई बिल्डिंग और टॉलीगंज में स्टेट ऑफ़ द आर्ट फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का … Thu, 26 Feb 2026 00:20:29 GMT

  Videos
See all

Donald Trump on Shehbaz Sharif: ट्रंप की वजह से जिंदा हैं शहबाज शरीफ! | Viral Video | World | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T23:01:15+00:00

Afghanistan-Pakistan Border War: तालिबान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, सीमा पर भारी गोलाबारी! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T22:00:22+00:00

Iran America War Update: युद्ध से पहले ट्रंप को मिला धोखा! | Trump |Khamenei | Breaking News | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T22:30:03+00:00

Shivsenna UBT प्रवक्ता ने किसे चेताया? Rahul Gandhi | Congress | PM Modi | Hindi News | Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T22:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers