Responsive Scrollable Menu

Jamia Protest: स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन की मांग, ‘फ्री कश्मीर’ और ‘फ्री शरजील’ के पोस्टर से तनाव!

जामिया मिलिया इस्लामिया में हंगामा बरपा हुआ है. पहले विवादित पोस्टर लगे उसके बाद छात्र संगठन के चुनाव को लेकर बवाल मच गया. जामिया में छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच ठनी हुई है और अब इसमें सियासत की भी एंट्री हो  गई है. जामिया कैंपस में बवाल बढ़ गया है. कश्मीर शरजील पोस्टर से विवाद गहराया हुआ है. दो दिन से देश के जाने-माने शिक्षण संस्थान जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र और प्रशासन में ठनी हुई है.  

हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी 

तनाव के हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. लेकिन शनिवार को छात्रों का बड़ा जत्था हाथों में तिरंगा लेकर छात्र संघ बहाल करने के मुद्दे  के साथ सड़कों पर उतर आया. छात्र अपने टेंट से निकलकर हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए गेट नंबर सात तक पहुंचे. यहां पर बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए.

जामिया मिलिया इस्लामिया के बाहर की ये तस्वीर है, एक-एक तस्वीर आप यहां से देख सकते हैं कि आपको भारी संख्या में यहां पर दिल्ली पुलिस के जवान नजर आ रहे होंगे. पैरामिलिट्री नजर आ रही होगी. सुरक्षा व्यवस्था के हिसाब से देखा जाए तो भारी पुलिस बल यहां पर तैनात किया गया है. जामिया इस्लामिया को पूरी तरह से बंद किए गए हैं. आप एक-एक तस्वीर यहां से देख सकते हैं. सभी गेटों पर ताला फिलहाल लगा हुआ है. 

Continue reading on the app

दिल्ली पुलिस ने कहा CJP को जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं, नियम उल्लंघन का दिया हवाला, जनता के नाम लिखी पाती

कॉकरोच जनता पार्टी यानि CJP के 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने स्थिति स्पष्ट कर दी है, दिल्ली पुलिस ने साफ़ कहा है कि प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है, वहां पहले से ही प्रतिबंधात्मक आदेश लागू है, किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन गैरकानूनी होगा, इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने देश की जनता के नाम एक पाती भी लिखी है।

कांग्रेस सहित इंडिया गंठबंधन पार्टियों की तरह ही कॉकरोच जनता पार्टी भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के आरोप लगा रही है और उनसे इस्तीफा मांग रही है इसलिए CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है, CJP के अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका सहित आइसा की नेहा बोरा तक पूरे देश के लोगों से जंतर मंतर पहुँचने की अपील कर रहे हैं, बंगलुरु में इन लोगों ने ध्रुव राठी को जर्मनी से बुलाकर आंदोलन के लिए माहौल भी बनाया है, ध्रुव राठी ने भी ज्ञानेश कुमार से सवाल किये हैं।

CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है 

इस बीच दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर किसी को भी धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। दिल्ली पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद ने आज मीडिया को बताया 7 अक्टूबर को CJP के सौरभ दास ने एक आवेदन पुलिस को दिया था जिसमें उन्होंने सीईसी ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की सूचना दी थी।

पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के कारण बताये 

जब इस आवेदन को देखा गया तो समझ आया कि ये सूचना बहुत कम समय में दी गई है जबकि वर्तमान दिशा निर्देशों के अनुसार जंतर मंतर पर कोई भी कार्यक्रम करने के लिए उसकी निर्धारित तारीख से कम से कम 10 दिन पहले सूचना देनी होती है, उन्होंने कहा ये भी देखा गया कि सीजेपी ने अपने पूर्व के जंतर मंतर पर किये आंदोलन में उनके द्वारा दी गई अंडरटेकिंग के बावजूद नियम कानून का पालन नहीं किया गया।

जंतर मंतर के आसपास BNSS की धारा 163 लागू   

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने, पूर्व में दिए गए क़ानूनी दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने, वर्तमान में पब्लिक सुरक्षा,  कानून व्यवस्था एवं यातायात को देखते हुए जंतर मंतर पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं  दी जा रही है, उन्होंने ये भी ध्यान दिलाया कि नई दिल्ली में BNSS की धारा 163 लागू है जिसके तहत पब्लिक सुरक्षा को देखते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है यदि उल्लंघन किया गया तो कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यूनिफ़ॉर्म के पीछे भी एक इन्सान है, जिसका अपना परिवार है…

CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की सूचना के अलावा दिल्ली पुलिस ने देश की जनता के नाम एक पाती यानि एक पत्र सोशल मीडिया X पर लिखा है, “डियर सिटिजन, आपकी आवाज हक है और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज, यूनिफ़ॉर्म के पीछे भी एक इन्सान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं, फर्क सिर्फ यूनिफ़ॉर्म का है इंसानियत का नहीं…विथ केयर दिल्ली पुलिस …

 

Continue reading on the app

  Sports

जिसने लगाई बोली, काइरन पोलार्ड ने उसे दिया झटका, MI का कोच बनते ही छोड़ी ये टीम

IPL में हमेशा से ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे वेस्टइंडीज के दिग्गज काइरन पोलार्ड को फ्रेंचाइजी का नया कोच बनाया गया है लेकिन वो अभी भी विदेशी लीग में एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते हैं. Mon, 26 Oct 2026 01:35:33 +0530

  Videos
See all

Gold Price Today : सोने-चांदी के दाम अचानक लुढ़के? | Gold Rate | Investment | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T20:00:09+00:00

Weather Update : अगले 12 घंटे 20 राज्यों में बारिश? | Top News | IMD Alert | Monsoon | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T20:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers