25 February Ank Rashifal: मूलांक 1 वालों के लिए नेतृत्व का दिन, 8 को कर्म का फल; जानें 1 से 9 का बुधवार अंकफल
25 February ka Ank Rashifal: आज 25 फरवरी है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 25/02/2026, 2+5+ 0+2+2+0+2+6 =19 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है, जिसका जोड़ 1(1+9=10) बनता है। अंकशास्त्र में इसे भाग्यांक कहा जाता है।
मूलांक क्या है? यह आपकी जन्म तारीख है। मतलब आप जिस तारीख को जन्म लेते हैं, वह मूलांक होता है। मूलांक में माह और साल की भूमिका नहीं होती। यदि आप किसी भी माह की 7, 16, 25 को जन्में हैं, तो आपका मूलांक 7 होगा। एक से ज्यादा अंक को जोड़कर मूलांक निकालते हैं, जैसे- (25) 2+5=7, (16) 1+6=7, इसी तरह से मूलांक निकालकर अपना राशिफल देखें।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 25 फरवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज आपके लिए नेतृत्व, आत्मविश्वास और नए आरंभ का विशेष समय है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो दिन अनुकूल है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सिरदर्द या आंखों की थकान से बचें। ध्यान और प्राणायाम लाभकारी रहेगा।
मूलांक 2
आज का दिन भावनात्मक संतुलन का है। परिवार में किसी विषय पर चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में स्पष्ट संवाद जरूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। पानी अधिक पिएं और मन को शांत रखने के लिए ध्यान करें।
मूलांक 3
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में संयम रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
मूलांक 4
आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। अचानक बदलाव संभव है। आपको अनुसंधान, तकनीक या विश्लेषणात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश सोच-समझकर करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
मूलांक 5
आज का दिन संचार और व्यापार में लाभकारी है। नई जानकारी या संपर्क से फायदा हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आज ऊर्जा आपको थोड़ी गंभीरता देगी, जिससे आप निर्णय अधिक परिपक्वता से लेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान संतुलित रखें।
मूलांक 6
आज का दिन संबंधों में मधुरता लाएगा। दांपत्य जीवन में समझ बढ़ेगी। कला, संगीत या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आध्यात्मिक ऊर्जा आपको आत्मिक शांति का अनुभव करा सकती है।
मूलांक 7
आज आत्मविश्लेषण, आध्यात्मिक साधना और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी। कोई पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। अकेले समय बिताना अच्छा लगेगा। बड़े निर्णय लेने से पहले धैर्य रखें।
मूलांक 8
मूलांक 8 के जातकों के लिए यह दिन कर्म और अनुशासन का है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। कानूनी या सरकारी मामलों में प्रगति हो सकती है। स्वास्थ्य में जोड़ों या पीठ दर्द से सावधान रहें।
मूलांक 9
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। किसी अधूरे कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद न करें, शाम के समय कुछ नया मिल सकता है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
भारत-पाकिस्तान के संघर्ष पर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, बोले-शहबाज शरीफ 'मर सकते थे'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के संघर्ष को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कि अगर वह इस युद्ध को रोकने के लिए हस्ताक्षेप नहीं करते तो पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ मर सकते थे. ट्रंप बुधवार को स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर भारत और पाकिसतान के बीच युद्धविराम कराने का श्रेय लिया. ट्रंप ने कहा कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया. उन्होंने आगे कहा, "3 करोड़ लोगों कहना है कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप न किया होता तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो सकती थी."
#WATCH | Addressing the 2026 State of the Union, United States President Donald Trump says, "... In my first 10 months, I ended eight wars... Pakistan and India would have had a nuclear war. 35 million people said the Prime Minister of Pakistan would have died if it were not for… pic.twitter.com/GnrgJKtjID
— ANI (@ANI) February 25, 2026
ट्रंप ने बार-बार यह दावा किया
हाल के महीनों में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार यह दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने के लिए वे ही जिम्मेदार थे. उन्होंने लगातार कहा कि उनके प्रशासन ने व्यापार समझौतों और शुल्क उपायों का उपयोग दोनों देशों में तनाव बढ़ाने से रोकने के लिए एक हथियार के रूप में किया. यह ऐसा दावा है जिसका नई दिल्ली ने समर्थन नहीं किया.
आतंकी ठिकानों पर हमला किया था
रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सैन्य टकराव को लेकर जिक्र किया. इसमें 26 नागरिक मारे गए थे. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था.
बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम भी दोहराया था
बीते सप्ताह ट्रंप ने इस बात को दोहराया था कि उन्होंने मई 2025 के गतिरोध के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की थी. बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम को लेकर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को चेताया था कि अगर वे अपने मतभेद को दूर करते हैं तो व्यापार वार्ता को रोक दिया जाएगा. उन्होंने कहा था, "...मैंने उन्हें फोन किया और कहा, सुनो, अगर तुम दोनों इस केस को नहीं सुलझाते हो तो मैं तुम्हारे साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करूंगा... और अचानक, हमने एक समझौता कर लिया. मैंने कहा था, अगर तुम लड़ते हो, तो मैं तुम्हारे दोनों देशों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा."
ये भी पढ़ें: 'देश की अर्थव्यवस्था पहले कभी भी इतनी तेजी से नहीं बढ़ी', अमेरिकी कांग्रेस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation





















