भारत-पाकिस्तान के संघर्ष पर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, बोले-शहबाज शरीफ 'मर सकते थे'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के संघर्ष को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कि अगर वह इस युद्ध को रोकने के लिए हस्ताक्षेप नहीं करते तो पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ मर सकते थे. ट्रंप बुधवार को स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर भारत और पाकिसतान के बीच युद्धविराम कराने का श्रेय लिया. ट्रंप ने कहा कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया. उन्होंने आगे कहा, "3 करोड़ लोगों कहना है कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप न किया होता तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो सकती थी."
#WATCH | Addressing the 2026 State of the Union, United States President Donald Trump says, "... In my first 10 months, I ended eight wars... Pakistan and India would have had a nuclear war. 35 million people said the Prime Minister of Pakistan would have died if it were not for… pic.twitter.com/GnrgJKtjID
— ANI (@ANI) February 25, 2026
ट्रंप ने बार-बार यह दावा किया
हाल के महीनों में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार यह दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने के लिए वे ही जिम्मेदार थे. उन्होंने लगातार कहा कि उनके प्रशासन ने व्यापार समझौतों और शुल्क उपायों का उपयोग दोनों देशों में तनाव बढ़ाने से रोकने के लिए एक हथियार के रूप में किया. यह ऐसा दावा है जिसका नई दिल्ली ने समर्थन नहीं किया.
आतंकी ठिकानों पर हमला किया था
रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सैन्य टकराव को लेकर जिक्र किया. इसमें 26 नागरिक मारे गए थे. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था.
बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम भी दोहराया था
बीते सप्ताह ट्रंप ने इस बात को दोहराया था कि उन्होंने मई 2025 के गतिरोध के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की थी. बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम को लेकर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को चेताया था कि अगर वे अपने मतभेद को दूर करते हैं तो व्यापार वार्ता को रोक दिया जाएगा. उन्होंने कहा था, "...मैंने उन्हें फोन किया और कहा, सुनो, अगर तुम दोनों इस केस को नहीं सुलझाते हो तो मैं तुम्हारे साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करूंगा... और अचानक, हमने एक समझौता कर लिया. मैंने कहा था, अगर तुम लड़ते हो, तो मैं तुम्हारे दोनों देशों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा."
ये भी पढ़ें: 'देश की अर्थव्यवस्था पहले कभी भी इतनी तेजी से नहीं बढ़ी', अमेरिकी कांग्रेस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
पाकिस्तान का सेमीफाइनल से पूरी तरह पत्ता हुआ साफ या अभी भी टॉप-4 में बना सकता है जगह, जानिए पूरा समीकरण
T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान अनऑफिशियल तौर पर लगभग बाहर हो गया है. लेकिन अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगाए बेठे हैं. वो अभी भी कोई चमत्कार होने की दुआएं कर रहे हैं. लेकिन क्या पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल में जगह बना सकता है और बनाएगा तो कैसे? आइए आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं.
क्या पाकिस्तान की सेमीफाइनल से हुई छुट्टी
सुपर-8 में हर टीम को 3 मुकाबले खेलने हैं. पाकिस्तान ग्रुप 2 में मौजूद है, जहां उसके साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका मौजूद हैं. इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. अब सिर्फ एक टीम के पास टॉप 4 में एंट्री करने का मौका होगा. इस समय न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के 1-1 अंक है. वहीं श्रीलंका की टीम का खाता भी नहीं खुला है. पाकिस्तान 2 मैच खेल चुका है, जबकि श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने अब तक 1-1 मैच खेला है.
किस स्थिति में पाकिस्तान को मिलेगी सेमीफाइनल में जगह
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश में धूल गया था. श्रीलंका को पहले मैच में हार मिली थी. अब आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड खेलने वाली है. आज का मैच श्रीलंका जीत जाती है और वो अपना अगला मैच हार जाए तो उसके 3 मैचों के बाद 2 अंक रहेंगे, जबकि पाकिस्तान अपना आखिरी मैच जीतकर 3 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना सकता है.
Points Table pic.twitter.com/PZGEjRQj2v
— Awan Zada302 (@AZada302) February 25, 2026
वहीं अगर न्यूजीलैंड आज अपना मैच जीत जाता है तो उसके 3 अंक हो जाएंगे. न्यूजीलैंड को अंतिम मैच में इंग्लैंड हरा दे तो न्यूजीलैंड के 3 मैचों के बाद सिर्फ 3 अंक रह जाएंगे. ऐसे में अगर पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ अपने अंतिम मैच में बड़ी जीत हासिल करता है तो उसके भी 3 अंक हो जाएंगे और वो रन रेट बेहतर होने की स्थिति में सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है.
England secured their spot at the #T20WorldCup semi-finals after a fantastic counter-attacking display from Harry Brook ????????
— ICC (@ICC) February 24, 2026
on the day's action ???? https://t.co/4zrKd3I7Cx pic.twitter.com/4q59fTXbQe
पाकिस्तान का वर्ल्ड कप स्क्वाड
फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक
ये भी पढ़ें : IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होंगे 2 बदलाव, सूर्या और गंभीर ने बनाया बड़ा प्लान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















