Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में बर्फीले तूफान से 11 हजार फ्लाइट रद्द:5 लाख घरों की बिजली गुल, अखबार 153 साल में पहली बार प्रिंट नहीं छाप सका

अमेरिका में भीषण तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के कारण एयरपोर्ट पर रनवे बंद करने पड़े और कई जगह उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी है। यहां रविवार से मंगलवार के बीच 11,055 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। सिर्फ सोमवार को ही करीब 5,600 से 5,700 उड़ानें कैंसिल हुईं, जो देशभर की उड़ानों का लगभग 20% था। यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग कंपनी फ्लाइटअवेयर ने दी। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, रोड आइलैंड और मैसाचुसेट्स के कुछ हिस्सों में लगभग 37 इंच तक बर्फ गिरी। बर्फबारी की वजह से उत्तर-पूर्वी राज्यों में 6 लाख से ज्यादा घरों की बिजली चली गई। सोमवार शाम तक 5 लाख 19 हजार 232 घर और ऑफिस बिना बिजली के थे। भारी बर्फबारी के कारण द बोस्टन ग्लोब अपने 153 साल के इतिहास में पहली बार अखबार नहीं छाप सका क्योंकि कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए। बर्फबारी की 5 तस्वीरें… बर्फबारी से कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में रविवार से सोमवार के बीच करीब 20 इंच बर्फ दर्ज की गई, जबकि लॉन्ग आइलैंड के इस्लिप इलाके में 22 इंच से ज्यादा बर्फ पड़ी। प्रोविडेंस, रोड आइलैंड में 32.8 इंच बर्फबारी हुई, जिसने 1978 के पुराने रिकॉर्ड 28.6 इंच को तोड़ दिया। हालात इतने खराब हो गए कि कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। न्यूयॉर्क सिटी में स्कूलों, सड़कों, पुलों और हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। बाद में हालात सुधरने पर मेयर जोहरान ममदानी ने यह आदेश हटा लिया और कहा कि स्कूल मंगलवार को खुलेंगे। वहीं मैसाचुसेट्स की गवर्नर मॉरा हीली ने कुछ इलाकों में ट्रैवल बैन लागू किया और लोगों से घर में रहने की अपील की। रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने भी पूरे राज्य में ट्रैवल बैन लगा दिया। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने भी पूरे राज्य में इमरजेंसी की घोषणा की और नेशनल गार्ड को अलर्ट पर रखा है। न्यूयॉर्क में ट्रेन सेवा भी सस्पेंड रही तूफान का असर सिर्फ सड़कों और हवाई सेवाओं तक सीमित नहीं रहा। न्यूयॉर्क और बोस्टन के बीच ट्रेन सेवा सोमवार रात तक सस्पेंड रही। थिएटर ब्रॉडवे के सभी शो रविवार शाम रद्द कर दिए गए। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने कहा कि यह पिछले लगभग एक दशक का सबसे शक्तिशाली नॉरईस्टर तूफान है। कई इलाकों में प्रति घंटे 2 से 3 इंच तक बर्फ गिरने की चेतावनी दी गई है और हवा की रफ्तार कुछ जगह 110 मील प्रति घंटे तक पहुंच गई। नॉरईस्टर एक तरह का तेज तूफान होता है जो अमेरिका के पूर्वी तट पर आता है। इसे नॉरईस्टर इसलिए कहते हैं क्योंकि इसमें हवाएं आमतौर पर उत्तर-पूर्व (नॉर्थ-ईस्ट) दिशा से चलती हैं। गर्म और नम हवा मिलकर बनाती है यह तूफान अमेरिका के उत्तर-पूर्व में आने वाला यह विंटर स्टॉर्म इसलिए बनता है क्योंकि वहां मौसम की कुछ खास स्थितियां एकसाथ बन जाती हैं। सर्दियों में कनाडा की तरफ से बहुत ठंडी हवा नीचे की ओर आती है। उसी समय समुद्र की तरफ से हल्की गर्म और नम हवा ऊपर उठती है। जब ये दोनों आमने-सामने आती हैं तो मौसम अचानक बिगड़ जाता है और तेज बर्फीला तूफान बन जाता है। समुद्र भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है। अटलांटिक महासागर का पानी ठंड के मुकाबले थोड़ा गर्म रहता है। इससे हवा में नमी बढ़ती है। जब यह नमी ठंडी हवा से मिलती है तो भारी बर्फ गिरने लगती है। आसमान में तेज रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी इस सिस्टम को और ताकत देती हैं। इन हवाओं को जेट स्ट्रीम कहते हैं। ---------------------------- ये खबर पढ़ें… अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर के टॉयलेट जाम: 45 मिनट लाइन में लगना पड़ रहा, मरम्मत के लिए टेक्नीशियन और सैनिकों में झड़प ईरान की तरफ बढ़ रहा अमेरिकी न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर USS जेराल्ड फोर्ड एक अलग ही संकट से जूझ रहा है। जहाज के ज्यादातर टॉयलेट जाम हो चुके हैं। इससे 4,500 से ज्यादा नौसैनिकों को रोज 45 मिनट तक लाइन में लगना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान में सुरक्षा चौकी पर आत्मघाती हमला, 2 पुलिसकर्मी की मौत, एक दिन में अलग-अलग हमलों में 7 जाने गईं

पाकिस्तान में मंगलवार को अलग-अलग हमलों में 7 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब प्रांत के भक्कर जिले में एक सुरक्षा चौकी पर आत्मघाती हमला हुआ। पंजाब पुलिस प्रमुख अब्दुल करीम के मुताबिक इस हमले में 2 पुलिसकर्मी मारे गए। इस धमाके में 3 आम लोग भी घायल हुए, जिनमें पोलियो रोधी अभियान से जुड़े 2 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इसी दिन इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट इलाके में उग्रवादियों ने एक पुलिस गाड़ी पर हमला किया। आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि इस हमले में 5 पुलिसकर्मी, जिनमें एक वरिष्ठ अधिकारी भी थे और 2 नागरिक मारे गए। कोहाट के जिला पुलिस अधिकारी शेहबाज इलाही ने बताया कि इस हमले में 3 अन्य लोग घायल भी हुए। पिछले एक हफ्ते में खैबर पख्तूनख्वा और दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों के खिलाफ झड़पों और सुरक्षा अभियानों के दौरान कम से कम 16 सुरक्षाकर्मी, जिनमें एक सीनियर सेना अधिकारी भी शामिल थे, मारे गए हैं। सेना के मुताबिक इन अभियानों और हमलों में 53 उग्रवादी भी मारे गए। हाल के सालों में पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाएं बढ़ी हैं। खास तौर पर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों, पुलिस और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

ICC T20I Rankings: भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले बड़ा उलटफेर, ईशान की बड़ी छलांग, ऑलराउंडर्स के 'सिकंदर' बने कप्तान

ICC T20I Rankings: भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मैच से पहले रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पाकिस्तान के सैम अयूब को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 ऑलराउंडर की कुर्सी दोबारा हासिल कर ली। टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का उन्हें सीधा फायदा मिला।

रज़ा ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 45 रन और मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 रन की उपयोगी पारियों ने उन्हें रैंकिंग में ऊपर पहुंचा दिया। पिछले कुछ महीनों में रज़ा और सैम अयूब के बीच नंबर-1 की कुर्सी को लेकर लगातार अदला-बदली होती रही।

अब इस रेस में नए दावेदार भी शामिल हो गए हैं। भारत के शिवम दुबे दो पायदान चढ़कर सातवें और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी तीन स्थान ऊपर आकर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

बैटिंग रैंकिंग में क्या बदला?
भारत के अभिषेक शर्मा ने वर्ल्ड कप में धीमी शुरुआत के बावजूद नंबर-1 बल्लेबाज की पोजीशन बरकरार रखी है। वो लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद भी फिलहाल, उनकी नंबर-1 की कुर्सी खतरे में नहीं दिख रही। वह इंग्लैंड के फिल सॉल्ट से 62 रेटिंग अंकों से आगे हैं।

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए और करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की। भारत के ईशान किशन तीन पायदान चढ़कर पांचवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस 10 स्थान ऊपर जाकर 9वें नंबर पर पहुंच गए। इसके अलावा अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (13वें), वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप (14वें) और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (18वें) ने भी बड़ी छलांग लगाई है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी हलचल मची
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के खिलाफ महंगा साबित होने के बाद भी टी20 के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश 21 स्थान की छलांग लगाकर सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने यूएई के खिलाफ 3 विकेट और भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे।  

वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड 7वें और जसप्रीत बुमराह 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मार्को यानेसन, गुडाकेश मोती और लियाम डॉसन ने भी अच्छी बढ़त हासिल की है। ताजा रैंकिंग ने साफ कर दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप के हर मैच का असर सीधे खिलाड़ियों की पोजीशन पर पड़ रहा।

Wed, 25 Feb 2026 14:36:02 +0530

  Videos
See all

Maharashtra News : Sindhudurg के मदरसे में दो बच्चों की बुरी तरह से पिटाई का वीडियो वायरल | Madarsa #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:42:37+00:00

BSNL Director Row: प्रयागराज में NEWS18 की खबर का असर, BSNL अफसर का तबादला | Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:40:02+00:00

Rajasthan: ऑपरेशन सिंदूर जारी, सेना की बहु-आयामी ताकत प्रदर्शित | Indian Army | Today News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:30:21+00:00

Sanatan Sammelan 2026: अगर स्पाइनल कॉर्ड कमजोर हुए, तो पूरा शरीर लड़खड़ा जाएगा'- लोकेश मुनि जी महाराज #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:29:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers