Responsive Scrollable Menu

इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा:पाकिस्तान का क्वालिफिकेशन दूसरों के भरोसे; आज श्रीलंका-न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला

इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने मंगलवार को ग्रुप-2 में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया और नॉकआउट राउंड में एंट्री की। 2010 और 2022 की चैंपियन टीम ने लगातार पांचवें एडिशन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर-8 स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत सका। टीम को अब क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीतने के साथ न्यूजीलैंड के हारने की दुआ भी करनी होगी। क्या भारत क्वालिफाई करेगा? ग्रुप-1 में बाकी टीमों के क्या समीकरण हैं? इंग्लैंड नॉकआउट में पहुंचा, पाकिस्तान की उम्मीदें कम

Continue reading on the app

छठे सुपर-8 मुकाबले में आज SL vs NZ:न्यूजीलैंड का पहला मैच बेनतीजा, श्रीलंका को इंग्लैंड ने हराया; दोनों टीमों को जीत चाहिए

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का छठा मैच आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॅास 6.30 बजे होना है। श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड आगे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 28 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। 16 में न्यूजीलैंड और 6 में ही श्रीलंका को जीत मिली। 2 मुकाबले टाई रहे, जबकि एक बेनतीजा रहा। दोनों के बीच आखिरी टी-20 2025 में हुआ था। तब श्रीलंका ने 218 रन बनाए थे, न्यूजीलैंड 211 रन ही बना सका। पाथुम निसांका श्रीलंका के टॅाप बैटर पाथुम निसांका ने टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 154.07 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट 100* रन रहा है। वहीं, गेंदबाजी में महीश तीक्षणा टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 7.12 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट हासिल किए। लॅाकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के टॅाप विकेट टेकर न्यूजीलैंड के लिए टिम साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 167.96 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 89* रहा। वहीं, लॅाकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में महज 9.67 की इकोनॅामी से 4 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की सरफेस स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है। लेकिन गेंद अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है। इस पिच पर पहली पारी में 160 रन बनाना विनिंग टोटल होता है। कोलंबो में 3-4% बारिश की आशंका 25 फरवरी को कोलंबो में मौसम गरम और बादल वाला रहेगा। बारिश की संभावना बहुत कम है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 3-4% आशंका है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 श्रीलंका: पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दसुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुषंका। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। -------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Continue reading on the app

  Sports

ICC T20 Rankings में Jasprit Bumrah का धमाका, टॉप-10 में वापसी कर मचाया तहलका

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी रैंकिंग में शानदार छलांग लगाई है। टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की सूची में सात पायदान ऊपर चढ़कर वे शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। आईसीसी रैंकिंग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, बुमराह ने टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी टीम की हार के बावजूद दमदार प्रदर्शन करते हुए 15वें स्थान से आठवां स्थान हासिल कर लिया है।
 

इसे भी पढ़ें: Irfan Pathan का Pakistani 'ट्रोल मीडिया' पर तीखा हमला, बोले- अपनी टीम हारते ही चूहे की तरह भाग जाते हैं


इस मैच में बुमराह ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट लिए। डेविड मिलर, देवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स की मदद से भारत ने 187 रन बनाए। इस प्रदर्शन के चलते बुमराह की रैंकिंग में काफी उछाल आया है और अब उनके 669 रेटिंग अंक हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश और वेस्ट इंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने रैंकिंग में और भी बड़ी छलांग लगाई। बॉश ने टी20I गेंदबाजों की रैंकिंग में 21 पायदान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि फोर्ड 23 पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए, जो बुमराह से ठीक आगे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Gautam Gambhir का Axar Patel पर बड़ा बयान, बोले- हम आंकड़े नहीं, Impact Player देखते हैं


बॉश ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीन ओवरों में 2/12 विकेट लिए, जबकि इससे पहले यूएई के खिलाफ भी उन्होंने अपने चार ओवरों में 3/12 विकेट लिए थे। फोर्ड ने भी पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्ट इंडीज की बड़ी जीत में 2/27 विकेट लिए थे, इससे पहले ग्रुप स्टेज में इटली के खिलाफ 3/19 विकेट लिए थे। इस बीच, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में रजा ने 45 रन बनाकर जिम्बाब्वे को 179 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की, जिसके बाद उन्होंने सुपर आठ के मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 रन बनाए। पाकिस्तान के ऑलराउंडर साइम अयूब शीर्ष स्थान पर थे, लेकिन अब वे एक पायदान नीचे खिसक गए हैं।
Wed, 25 Feb 2026 15:30:37 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price: लगातार बढ़ोतरी के बाद सोना हुआ सस्ता! जानिये आज का ताज़ा भाव! Gold Rate Fall Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T09:56:39+00:00

PM Modi Big Action on Rahul Gandhi LIVE: मोदी का ऑर्डर, Congress में भगदड़ | BJP Protest | Ai Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T10:14:53+00:00

JNU के वामपंथियों की एक और करतूत वायरल | #viralvideo #jnu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T10:08:18+00:00

NCERT किताब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी | Supreme Court | Today News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T10:05:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers