चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालयों में 35 लाख से अधिक आगंतुक आए
बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय से मिली जानकारी के अनुसार, वसंत उत्सव के दौरान देश भर के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालयों ने भव्य विज्ञान प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें ज्ञान, मनोरंजन और जनता के प्रति मानवीय दृष्टिकोण को एकीकृत किया गया।
प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान 35 लाख से अधिक दर्शक आए।
इनमें से, चीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालय ने हजारों मील की दूरी तय करते हुए घोड़ों की प्राकृतिक और मानवीय यात्रा विषय पर आधारित प्रदर्शनी और लोकप्रिय विज्ञान गतिविधियों के चार खंडों का आयोजन किया, जिसने 2 लाख आगंतुकों को आकर्षित किया।
साथ ही, देश भर के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालयों ने भी सिलसिलेवार लोकप्रिय विज्ञान गतिविधियों की सावधानीपूर्वक योजना बनाई है, जो राशि चक्र संस्कृति, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत कौशल और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को एकीकृत करती है।
2026 में, चीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालय देशभर के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालयों का नेतृत्व करेगा ताकि जनता के लिए अधिक रचनात्मक विज्ञान प्रचार गतिविधियां लाई जा सकें।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वसंत त्योहार के दौरान 5 अरब 75 करोड़ युआन तक पहुंचा चीन का फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राजकीय फिल्म प्राधिकरण द्वारा 24 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार, चीन के सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार वसंत त्योहार की नौ दिन की छुट्टियों में 12 करोड़ से अधिक दर्शकों की संख्या के साथ चीन का फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5 अरब 75 करोड़ युआन (करीब 82 करोड़ 86 लाख अमेरिकी डॉलर) दर्ज हुआ।
कॉमेडी पेगासस 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 अरब 92 करोड़ 70 लाख युआन दर्ज हुआ, जो रैंकिंग में पहले स्थान पर रहा।
उल्लेखनीय बात है कि इस फिल्म के प्रमुख अभिनेता शन तंग की कुल फिल्मों का बॉक्स आफिस कलेक्शन 40 अरब युआन को पार कर गया है।
परिचय के अनुसार इस वसंत त्योहार की छुट्टियों में प्रदर्शित फिल्मों के विषय प्रचुर हैं और शैलियां भिन्न हैं, जिसने विभिन्न वर्गों के दर्शकों की मांग पूरी की।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















