Responsive Scrollable Menu

"ऐसा लगता है मानो भगवान...", प्रेमानंद महाराज से मिलकर भक्ति में डूबी पूनम पांडे, बताया कैसा रहा अनुभव

Poonam Pandey meeting with Premanand Maharaj: मशहूर मॉडल और अभिनेत्री पूनम अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं. लेकिन हाल ही में उनका एक नया अवतार भी देखने को मिला है. उन्होंने अध्यात्म की नगरी वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में सत्संग में हिस्सा लिया. इस दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं. इसके अलावा पूनम ने भक्ति, आंतरिक परिवर्तन और शांति पर आधारित अपनी आध्यात्मिक यात्रा के प्रभाव पर भी बात की. 

मां के साथ सत्संग देखने आती हैं पूनम 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें संत प्रेमानंद महाराज प्रवचन दे रहे हैं. पूनम बाकी भक्तों के साथ सूट पहने हुए नीचे बैठीं हुई नजर आ रही हैं, उनके सिर पर दुपट्टा भी है. सत्संग के दौरान वह भावुक हो जाती हैं और दुपट्टे से आंसू पोंछती हुई नजर आती हैं. प्रेमानंद महाराज की शिक्षा और उनसे जुड़े हुए विचारों के बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा कि वह हमेशा अपनी मां के साथ सत्संग देखने आती हैं. उन्होंने कहा,  

“मैं हमेशा अपनी मां के साथ प्रेमानंद महाराज जी का सत्संग देखती आई हूं. उनके वचन सुनने से हमारे घर में शांति और स्पष्टता का भाव आता है. लेकिन वृंदावन में उनसे मिलना सचमुच किसी दिव्य अनुभव में प्रवेश करने जैसा था.”

सभा में पूनम ने पूछा था सवाल

प्रेमानंद महाराज के सत्संग के दौरान पूनम पांडे का प्रश्न भी लिया गया. हालांकि स्वास्थ कारणों एक चलते वह उनके सवाल का जवाब नहीं दे सके. लेकिन पूनम के लिए यह अनुभव अपने आप में पूर्ण रहा. महाराज से मुलाकात के बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा, 

“उनकी सभा के दौरान मेरा एक प्रश्न चुना गया था.  हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से वे उत्तर नहीं दे सके.लेकिन मुझे निराशा नहीं हुई. उनके शब्दों में स्वीकृति और आस्था की भावना झलकती थी, जो मौखिक उत्तरों की आवश्यकता से परे थी. 

"महाराज की वाणी में भगवान का संदेश" - पूनम पांडे 

पूनम पांडे ने कहा कि जब प्रेमानंद महाराज बोलते हैं तो ऐसा लगता है मानो भगवान अपना संदेश दे रहे हो. पूनम ने कहा, 

"जब महाराज जी बोलते हैं, तो ऐसा लगता है मानो भगवान ने किसी खास आवाज को संदेश देने के लिए चुना हो. उनकी आवाज में एक विशेष पवित्रता और समर्पण है जो आपके भीतर एक गहरे आत्मिक स्पर्श को छू जाता है. आप उन्हें सिर्फ सुनते नहीं, बल्कि महसूस करते हैं. वृंदावन में एक ऐसी ऊर्जा है जिसे अनदेखा करना असंभव है. वहां आप लोगों को ‘नमस्ते’ कहकर अभिवादन नहीं करते. आप ‘राधे राधे’ कहते हैं, और उसका एक अलग ही प्रभाव होता है. वातावरण पवित्र प्रतीत होता है, और समय धीमा पड़ जाता है."

यह भी पढ़ें - रश्मिका मंदाना के एक्स मंगेतर के मुकाबले कितनी है विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ, जानें कमाई में कौन आगे?

Continue reading on the app

"मैं खुश हूं, टीम इंडिया को झटका लगना जरूरी...," साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद रवि शास्त्री ने क्यों कहा ऐसा

Ravi Shastri Statement on Team India: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम इंडिया की मुश्किलें काफी बढ़ गई है. भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के हार से वो खुश हैं. उनका मानना है कि टीम इंडिया को बड़े मैच से पहले झटका लगना जरूरी थी. 

भारत को झटका लगना जरूरी- रवि शास्त्री

ICC रिव्यू पर बातचीत करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि अच्छा है कि टीम इंडिया को ये झटका सुपर-8 के शुरुआत में लग गया. भारतीय टीम सेमीफाइनल की प्रबल दावेदार मानी जा रही है और उसके लिए इस प्रकार का झटका जरूरी था. टीम इंडिया अपनी रणनीति और टीम कॉम्बिनेशन पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होंगे. रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय टीम इस हार से सीख लेते हुए आगे बेहतर प्रदर्शन करेगी. 

अक्षर पटेल और वाशिंगटन दोनों को मिलेगा प्लेइंग 11 में मौका?

वहीं सुपर-8 के बचे बाकी मैचों में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 में शामिल करने को लेकर पूछे गए सवाल पर रवि शास्त्री ने कहा, अगर मुमकिन हो तो वाशिंगटन और सुंदर दोनों को खिलाओ. इससे आपको अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. गेम में कभी भी किसी प्लेयर का दिन होता है. उदाहरण के तौर पर देखें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती का दिन नहीं रहा था और उन्होंने खूब रन दिए. 

हार्दिक पांड्या को नंबर-5, सुंदर को नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है. वहीं अक्षर को नंबर-8 पर बल्लेबाजी ते लिए उतारा जा सकता है. उनके आने से रिंकू को बाहर बैठना पड़ेगा. अगर आप नंबर-8 तक बल्लेबाजी होने के बावजूद नहीं जीत पा रहे हैं, तो फिर कही न कही गड़बड़ जरूर है. 

सुपर-8 में टीम इंडिया के बचे हैं 2 मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया के अभी 2 मैच बचे हैं. भारत दूसरा मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा. जबकि तीसरा और आखिरी मैच में 1 फरवरी को टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी. यह मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:  IND vs ZIM: चेन्नई में भारतीय खिलाड़ियों के ये रिकॉर्ड बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन, यहां भारत खेलेगा करो या मरो वाला मैच

Continue reading on the app

  Sports

बाबर आजम ने फिर लगाया पाकिस्तान को चूना, फर्जी किंग का टीम से बाहर होना तय

Babar Azam flops again in Super 8 match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में फेल हो गए. इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बाबर 24 गेंद में 25 रन ही बना पाए. बाबर की इस धीमी बल्लेबाजी के कारण पाकिस्तानी टीम सिर्फ 164 रन ही बना पाई. Tue, 24 Feb 2026 22:04:45 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani: AI Summit में प्रदर्शन के मामले में Uday Bhanu Chib गिरफ़्तार | Trending News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T16:41:26+00:00

Battle Group पर बगावत? White House में हाहाकार! | US-Iran Tension | Global War Alert LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T16:37:38+00:00

Trump की धमकी: “ज़िंदा रहकर दिखाओ” Khamenei को खुली चुनौती? | US-Iran Tension LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T16:41:21+00:00

Agra में Toll कर्मियों से मारपीट #agra #tollplaza #viralvideo #viralshorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T16:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers