Responsive Scrollable Menu

विधानसभा चुनाव 2026: वोटिंग के दिन पुलिसकर्मियों की तैनाती का नियम बदला

पश्चिम बंगाल समेत देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चुनाव आयोग ने एक नयी व्यवस्था की है. निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वोटिंग के दिन पुलिकर्मियों की तैनाती अब पुलिस ऑब्जर्वर की मौजूदगी में रैंडमाइजेशन के जरिये होगी. आयोग ने ऐसी व्यवस्था करने का फैसला क्यों किया, जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट.

The post विधानसभा चुनाव 2026: वोटिंग के दिन पुलिसकर्मियों की तैनाती का नियम बदला appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

AI का खौफ: IT Stocks में बिकवाली का बवंडर, Share Market में मचा कोहराम

कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी चुनौतियों और वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में भारी बिकवाली से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,069 अंक टूट गया जबकि निफ्टी में 288 अंक की गिरावट रही। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका एवं ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। दो सत्रों की तेजी के बाद बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,068.74 अंक यानी 1.28 प्रतिशत टूटकर 82,225.92 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,359.93 अंक लुढ़ककर 81,934.73 अंक तक आ गया था।

 नुकसान के साथ बंद हुआ

एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 288.35 अंक यानी 1.12 प्रतिशत के नुकसान के साथ 25,424.65 अंक पर बंद हुआ। दिन में यह 385.4 अंक फिसलकर 25,327.60 अंक तक आ गया था। व्यापक गिरावट के बीच निफ्टी में शामिल 32 शेयर गिरकर बंद हुए। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘वैश्विक व्यापार घटनाक्रम और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को लेकर पैदा हुई नई चिंताओं के बीच निवेशक धारणा कमजोर रही और कच्चे तेल के दाम भी चढ़ गए।

इसके अलावा एआई से व्यापक व्यवधान की आशंका और वैश्विक प्रौद्योगिकी शेयरों में बने दबाव का असर भी मानक सूचकांकों की गिरावट के रूप में देखा गया।’’ आईटी कंपनियों में से टेक महिंद्रा के शेयर में सर्वाधिक 6.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भी गिरावट रही। इसके विपरीत एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और सन फार्मा में तेजी का रुख देखा गया। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “घरेलू बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिसका नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया।

 एआई की वजह से व्यापक व्यवधान और पारंपरिक आईटी सेवा प्रदाताओं के मार्जिन पर दबाव से जुड़ी वैश्विक चिंताएं फिर उभर आई हैं।” नायर ने कहा कि वैश्विक व्यापार और अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंताएं दोबारा बढ़ गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार समझौतों पर चेतावनियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संभावित शुल्क की खबरों ने बाजार पर अतिरिक्त दबाव डाला। नायर ने कहा कि आईटी क्षेत्र में लंबे समय तक दबाव रहने की आशंका से रियल एस्टेट शेयरों पर भी असर पड़ा, क्योंकि इससे घरों की मांग और मूल्यांकन प्रभावित हो सकते हैं।

 क्षेत्रवार सूचकांकों में फोकस आईटी खंड में सर्वाधिक 4.80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि आईटी खंड में 4.53 प्रतिशत, रियल्टी खंड में 2.61 प्रतिशत और दूरसंचार खंड में 1.79 प्रतिशत की गिरावट रही। व्यापक बाजार में छोटी कंपनियों का बीएसई स्मॉलकैप सिलेक्ट सूचकांक 0.68 प्रतिशत और मझोली कंपनियों का मिडकैप सिलेक्ट 0.54 प्रतिशत नीचे आ गया। बीएसई पर सूचीबद्ध कुल 2,802 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए जबकि 1,422 शेयरों में बढ़त रही और 143 अन्य अपरिवर्तित रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की बढ़त में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में जर्मनी का डीएएक्स, लंदन का एफटीएसई 100 और पेरिस का सीएसी 40 दोपहर के कारोबार में गिरावट में थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को करीब दो प्रतिशत नुकसान के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 71.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,483.70 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,292.24 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। पिछले सत्र में सेंसेक्स 479.95 अंक बढ़कर 83,294.66 अंक पर और निफ्टी 141.75 अंक चढ़कर 25,713 अंक पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-विराट से भी आगे निकले हैरी ब्रूक! टी20 विश्व कप में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

harry brook 1st captain score century in T20 WC: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार खेल दिखाते हुए 100 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली. ब्रूक ने 50 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही ब्रूक ने टी20 विश्व कप में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. Tue, 24 Feb 2026 23:55:20 +0530

  Videos
See all

PM Modi Israel Visit: जंग के बीच PM Modi जा रहे Israel, होगी बड़ी डील? | Breaking | | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T22:00:04+00:00

Lucknow की University में बवाल #lucknow #university #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:30:14+00:00

US-Iran War : ट्रंप की परमाणु बाउंड्री में 10 खाड़ी देश? | Trump | Ali Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T22:00:33+00:00

तेज बस का कहर! Pickup और E Rikshow में टक्कर #viralvideo #viralnews #viralshorts #roadaccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T21:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers