बंद कमरे में नाना ने कपड़े बदलती नातिन को पकड़ा:दातर से मुंह-छाती, हाथ काटे; जान बचाने बिना कपड़ों के भागी खून से लथपथ लड़की
मोगा में 60 साल के नाना ने 14 साल की नातिन को कमरे में कपड़े बदलते हुए पकड़ लिया। नाना पहले से ही अंदर छुपा हुआ था। उसने नातिन से जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनकर मां दौड़ी आई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कमरे के भीतर नातिन के विरोध करने पर नाना ने दातर से उसे बुरी तरह से काट दिया। इसके बाद मां ने आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। वह दरवाजा खुलते ही जान बचाने के लिए खून से लथपथ नग्न हालत में ही जान बचाने के लिए बाहर दौड़ी। मां ने दावा किया कि आरोपी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता था। इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस फिलहाल बयान दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दे रही है। नाना ने नातिन पर किए हमले के बाद की PHOTOS… सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… अपना घर बेचकर साथ रहने आया था नाना लड़की की मां ने बताया कि आरोपी रिश्ते में उसका मामा लगता है। वह पहले किसी दूसरे गांव में रहता था। 6 महीने पहले वह अपना घर बेचकर उनके साथ रहने आ गया। मां ने कहा कि वह मेरा मामा था, इसलिए इस तरह की कोई वारदात कर देगा, इसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। मां बोली- पहले भी अश्लील हरकतें कीं लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि उसका मामा लंबे समय से अश्लील हरकतें करता था। बेटी ने यह बात परिवार को बताई थी और इसका विरोध भी किया गया था। ऐसा लगता है कि इसी बात से नाराज होकर वह कोई बड़ी वारदात करना चाहता था। फिर गुस्से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हमने उसका भरोसा किया और उसने हमारे साथ ऐसा किया। इसे कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। डॉक्टर बोले- लड़की की हालत गंभीर, काफी खून बह चुका लड़की का इलाज कर रहे अस्पताल के डॉक्टर कुलदीप ने बताया कि घायल को गंभीर हालत में लाया गया था। उसके शरीर पर गहरे जख्म थे और काफी खून बह चुका था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। पुलिस बोली- बयान दर्ज कर कार्रवाई करेंगे मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने जानकारी दी कि घटना उनके संज्ञान में है। घायल लड़की और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Lord Mandelson released on bail after arrest on suspicion of misconduct in public office | BBC News
Lord Mandelson has been released on bail, the Metropolitan Police says, hours after his arrest on Monday on suspicion of misconduct in public office. The force said a 72-year-old-man was released pending further investigation. Lord Mandelson was arrested at an address in Camden, north London, on Monday and taken to Wandsworth police station for interview. It comes after an investigation earlier this month over allegations that, while he was serving as a government minister, Lord Mandelson had passed on market-sensitive government information to the late convicted paedophile Jeffrey Epstein. Lord Mandelson has not publicly commented in recent weeks on the Epstein files, but the BBC understands his position has consistently been that he has not acted in any way criminally and that he was not motivated by financial gain. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News



















