Responsive Scrollable Menu

Andhra Pradesh Exam Date Sheet 2027 Out: 1st और 2nd Year की परीक्षा तारीखें जारी, यहां देखें

Andhra Pradesh Exam Date Sheet 2027 Out: आंध्र प्रदेश बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। अगर आप भी 2027 में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले हैं, तो अब अपनी तैयारी को सही दिशा देने का समय आ गया है। Andhra Pradesh Intermediate Exam Date Sheet 2027 जारी […]

Continue reading on the app

  Sports

India के खिलाफ T20 Series के बाकी मैचों के लिए New Zealand टीम में कई बदलाव

 न्यूजीलैंड ने अपने तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के लिए भारत के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला के बाकी बचे मैचों के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी कार्यभार प्रबंधन के तहत तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे। फर्ग्यूसन रविवार को ऑकलैंड के लिए रवाना होंगे और ईडन पार्क और सेडन पार्क में होने वाले चौथे और पांचवें टी20 मैचों के लिए फिर से टीम से जुड़ेंगे। हेनरी क्राइस्टचर्च में ही रहेंगे और दो नवंबर को ऑकलैंड में वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे। काइल जैमीसन मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद वेलिंगटन में ही रुकेंगे।

 वह 31 अक्टूबर को सेलो बेसिन रिजर्व में फोर्ड ट्रॉफी के दूसरे दौर में कैंटरबरी के लिए खेलेंगे और इसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। ब्लेयर टिकनर अंतिम तीन टी20 मैचों के लिए जबकि जोश क्लार्कसन को अंतिम दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है। मैट फिशर को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। इसके बाद वह फिर से न्यूजीलैंड ए टीम से जुड़ जाएंगे। 

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टीम का गेंदबाजी विभाग काफी मजबूत है और इससे आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘टी20 श्रृंखला अभी तक काफी कड़ी रही है, जिसमें दो बेहद करीबी मैच खेले गए लेकिन अभी हमें काफी क्रिकेट खेलनी है।’’ 

वाल्टर ने कहा, ‘‘हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं और इसलिए हम अलग-अलग खिलाड़ियों को टीम में शामिल करके तेज गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन अच्छी तरह से कर सकते हैं। इससे हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वह आने वाले मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।’’

Sun, 25 Oct 2026 14:17:00 +0530

  Videos
See all

Azam Khan Wife Tanzim Fatima on Owaisi: ओवैसी के साथ जाएंगे आजम खान?, तंजीन का जवाब | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T08:47:41+00:00

Varanasi Air Show 2026: Namo Ghat पर पहुंचे PM Modi, राफेल, सुखोई और तेजस की गूंजी गर्जना | Ganga #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T08:35:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers