Ohio Governor Race: विवेक रामास्वामी ने एमी एक्टन वाले विवादित चुनावी विज्ञापन का किया बचाव
अमेरिका के ओहायो राज्य में गवर्नर पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने अपने उस चुनावी विज्ञापन का शुक्रवार को बचाव किया जिसमें उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन की मां उन्हें ‘‘झूठी’’ कह रही हैं। एक्टन और उनकी मां के बीच लंबे समय से संबंध अच्छे नहीं हैं। रामास्वामी ने ओहायो के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक चुनाव प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस विज्ञापन का एक्टन के बचपन में उनके साथ हुए दुर्व्यवहार से कोई लेना-देना नहीं है।
रामास्वामी ने कहा, ‘‘विडंबना यह है कि वे उनके झूठी होने से जुड़े विज्ञापन के बारे में ही झूठ बोल रहे हैं। वे अपनी नाकामियों का जवाब नहीं देना चाहते, इसलिए मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं।’’ विज्ञापन में एक्टन की मां डोना आर्थर अपनी बेटी की आलोचना करती और यह संकेत देती नजर आ रही हैं कि एक्टन को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं। एक्टन के सौतेले पिता एवं डोना के पति पर एक्टन से दुष्कर्म का आरोप तय होने के बाद डोना से अपने बच्चों की देखभाल का अधिकार छीन लिया गया था।
ओहायो की पूर्व जन स्वास्थ्य निदेशक एक्टन बचपन में बेघर होने और दुर्व्यवहार का सामना करने के अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात करती रही हैं। उन्होंने इस विज्ञापन को लेकर रामास्वामी की निंदा की है। इस विज्ञापन पर कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह विज्ञापन ‘‘कोई बड़ा खजाना हाथ लगने जैसा है।’’ ट्रंप ने बृहस्पतिवार को आयोवा में एक चुनावी रैली के दौरान लोगों को बताया कि रामास्वामी ने उन्हें फोन करके सलाह मांगी थी। ट्रंप के अनुसार, उन्होंने रामास्वामी से कहा था, ‘‘आपको इसी विज्ञापन के सहारे आगे बढ़ना चाहिए।’’ ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात से ईर्ष्या हो रही है कि अपने चुनाव प्रचार अभियानों के दौरान उनके पास ऐसा प्रभावशाली विज्ञापन नहीं था। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने विज्ञापन की आलोचना की है।
ओहायो के गवर्नर माइक डिवाइन ने रामास्वामी की आलोचना करते हुए कहा कि यह विज्ञापन हटा दिया जाना चाहिए।
जामिया में 'फ्री कश्मीर' के नारे पर बवाल, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दी सफाई
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत करने, उनकी मांगों की जांच करने और परिसर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कदम उठाने के वास्ते सात सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Hindustan










