Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Panchayat Election: 16 जिलों की 3314 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान

राजस्थान में पंच और सरपंच पदों के चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को मतदान प्रारंभ हो गया और 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सरपंच पदों के लिए कुल 16,795 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 28,682 वार्ड पंच पदों के लिए भी चुनाव हो रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि ये चुनाव अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिलों में हो रहे हैं।

इन सभी 16 जिलों में 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। बाड़मेर में सबसे अधिक 419 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। इसके बाद भीलवाड़ा में 326, फलोदी में 305 और उदयपुर में 284 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं।

भीलवाड़ा में सरपंच पद के लिए सबसे अधिक 2,097 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके बाद डूंगरपुर में 1,594, जयपुर में 1,525 और उदयपुर में 1,480 उम्मीदवार हैं। चुनाव संबंधी आंकड़ों के अनुसार 2,905 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक सरपंच पद के लिए अधिकतम नौ उम्मीदवार मैदान हैं, जबकि 311 ग्राम पंचायतों में 10 से 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।

वहीं, दो ग्राम पंचायतों में 20 से 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बाड़मेर में 3,025 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जो इन 16 जिलों में सर्वाधिक हैं। इसके बाद भीलवाड़ा में 2,872 और उदयपुर में 2,466 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है।

जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों के विपरीत पंच और सरपंच पदों के चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्नों पर नहीं लड़े जाते। इन चुनावों में उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव चिह्न आवंटित किए जाते हैं। हालांकि, राजनीतिक दल अक्सर गांवों में उम्मीदवारों को समर्थन देते हैं।

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव चार चरणों में कराए जा रहे हैं। इनके तहत 41 जिला परिषदों, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और 14 नवंबर को निर्धारित है।

वहीं, पंच और सरपंच पदों के लिए चुनाव क्रमशः 24 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, पांच नवंबर और 16 नवंबर को होने हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी। पहले चरण में शामिल ग्राम पंचायतों में उपसरपंच पदों के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव 25 अक्टूबर को कराए जाएंगे।

Continue reading on the app

एक्टर प्रभास ने बिना जिम के ही घटा लिया था 10 किलो वजन, अंडे छोड़ बन गए थे शाकाहारी

बाहुबली स्टार प्रभास 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे और फैंस उनकी फिटनेस के दीवाने रहते हैं। फिल्म के लिए वो कभी हैवी मसल्स गेन कर लेते हैं तो कभी खुद को स्लिम कर लेते हैं। जैसे फिल्म साहो के लिए उन्होंने 10 किलो तक वजन घटा लिया था।

Continue reading on the app

  Sports

India के खिलाफ T20 Series के बाकी मैचों के लिए New Zealand टीम में कई बदलाव

 न्यूजीलैंड ने अपने तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के लिए भारत के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला के बाकी बचे मैचों के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी कार्यभार प्रबंधन के तहत तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे। फर्ग्यूसन रविवार को ऑकलैंड के लिए रवाना होंगे और ईडन पार्क और सेडन पार्क में होने वाले चौथे और पांचवें टी20 मैचों के लिए फिर से टीम से जुड़ेंगे। हेनरी क्राइस्टचर्च में ही रहेंगे और दो नवंबर को ऑकलैंड में वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे। काइल जैमीसन मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद वेलिंगटन में ही रुकेंगे।

 वह 31 अक्टूबर को सेलो बेसिन रिजर्व में फोर्ड ट्रॉफी के दूसरे दौर में कैंटरबरी के लिए खेलेंगे और इसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। ब्लेयर टिकनर अंतिम तीन टी20 मैचों के लिए जबकि जोश क्लार्कसन को अंतिम दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है। मैट फिशर को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। इसके बाद वह फिर से न्यूजीलैंड ए टीम से जुड़ जाएंगे। 

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टीम का गेंदबाजी विभाग काफी मजबूत है और इससे आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘टी20 श्रृंखला अभी तक काफी कड़ी रही है, जिसमें दो बेहद करीबी मैच खेले गए लेकिन अभी हमें काफी क्रिकेट खेलनी है।’’ 

वाल्टर ने कहा, ‘‘हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं और इसलिए हम अलग-अलग खिलाड़ियों को टीम में शामिल करके तेज गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन अच्छी तरह से कर सकते हैं। इससे हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वह आने वाले मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।’’

Sun, 25 Oct 2026 14:17:00 +0530

  Videos
See all

Azam Khan Wife Tanzim Fatima on Owaisi: ओवैसी के साथ जाएंगे आजम खान?, तंजीन का जवाब | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T08:47:41+00:00

Varanasi Air Show 2026: Namo Ghat पर पहुंचे PM Modi, राफेल, सुखोई और तेजस की गूंजी गर्जना | Ganga #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-25T08:35:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers