Responsive Scrollable Menu

ट्रम्प बोले- 250% टैरिफ की धमकी से भारत-पाक जंग रुकवाई:दोनों देशों से कहा था लड़ाई नहीं रोकी तो अमेरिका से कारोबार बंद कर दूंगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने के लिए दोनों देशों को 250% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों से साफ कह दिया था कि अगर लड़ाई नहीं रोकी, तो अमेरिका उनके साथ कारोबार बंद कर देगा। उनके मुताबिक, उनकी इस चेतावनी के बाद भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी बंद कर दी। ट्रम्प बोले- दोनों देश नाराज हुए, फिर गोलीबारी रोक दी ट्रम्प ने फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु हथियार वाले देश हैं। उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि अगर वे लड़ाई जारी रखेंगे, तो अमेरिका उनके सामान पर भारी टैरिफ लगाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी चेतावनी से दोनों देश बहुत नाराज हुए, लेकिन उन्होंने गोलीबारी रोक दी और युद्ध खत्म हो गया। ट्रम्प ने कहा, “जंग के दौरान 11 विमान गिराए गए थे। मैंने इसे रुकवाया है और ऐसा करना मेरे लिए सम्मान की बात है।” भारत कई बार ट्रम्प के इन दावों को नकार चुका भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है। भारत के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति तब बनी, जब पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने संपर्क किया और कार्रवाई रोकने की मांग की। साथ ही, भारत ने ट्रम्प के इस दावे को लगातार खारिज किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान 11 विमान गिराए गए थे। भारत ने यह भी साफ किया है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में किसी तीसरे देश की मध्यस्थता नहीं थी। पहलगाम हमले के जवाब में शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर भारत ने पिछले साल 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इस अभियान का मकसद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करना था। इनमें वे ठिकाने भी शामिल थे, जिनका इस्तेमाल पहलगाम हमले की साजिश रचने के लिए किया गया था। भारतीय सेना ने इन हमलों में आतंकियों के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद 10 मई को पाकिस्तान की ओर से औपचारिक अनुरोध किए जाने पर सैन्य कार्रवाई रोक दी गई। भारत के मुताबिक, सीजफायर पर सहमति पाकिस्तान की ओर से कार्रवाई रोकने की मांग किए जाने के बाद बनी थी, न की ट्रम्प के कहने पर। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने ईरान पर फिर हमले की चेतावनी दी: ईरान बोला- ऐसा हुआ तो खाड़ी देशों में समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल काट देंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई करने की संभावना जताई है। ट्रम्प ने शुक्रवार को फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान कहा, 'हम एक और छोटा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी कर सकते हैं।' पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

यूपीआईटीएस से कानपुर के उद्यमियों को मिले 35 करोड़ के ऑर्डर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

नोएडा में आयोजित यूपीआईटीएस ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश को सात हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. कानपुर के उद्यमियों को भी बड़े ऑर्डर मिले हैं. नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित ट्रेड शो में प्रदेश को करीब 7000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले. वहीं, कानपुर के 30 से 35 उद्यमियों को करीब 20 से 25 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने की जानकारी सामने आई है. इस साल आयोजित ट्रेड शो में करीब साढ़े तीन लाख विजिटर पहुंचे, जबकि 600 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि प्रदेश को मिले 7000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आयोजन की सफलता को दिखाते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ, 2nd T20I LIVE Update: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 में टक्कर आज, जानें मैच से पहले प्लेइंग XI, मौसम और पिच का हाल

India vs New Zealand 2nd T20I Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला है. दोनों टीमों इस मैच के लिए क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल के मैदान पर उतरेगी. सीरीज का पिछला मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने रिकॉर्ड रनचेज करते हुए जीत हासिल की थी. Sat, 24 Oct 2026 11:17:45 +0530

  Videos
See all

श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई, 25 से ज्यादा घायल | Road Accident | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T06:09:49+00:00

US के लास वेगस से Neeraj Faridpuria गिरफ्तार | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T06:14:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers