Responsive Scrollable Menu

6 Pink Foliage Plants कम लाइट में भी रहेंगे फ्रेश, करें हर कोना रौशन

Indoor Low Light Pin Leaf Plants: डार्क कॉर्नर को स्टाइलिश बनाना है? जानें 5 लो-लाइट पिंक फोलिएज प्लांट्स जैसे अग्लाओनेमा, सिंगोनियम और फिटोनिया, जो कम धूप में भी फ्रेश रहते हैं और घर को पिंक-पिंक डेकोर लुक देते हैं।

Continue reading on the app

रहस्यमयी नॉर्थ कोरिया की ‘फुटबॉल डिप्लोमेसी’:16 साल बाद एशियन मंच पर वापसी कर रही महिला टीम, ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी

दुनिया के सबसे रहस्यमयी देशों में शुमार नॉर्थ कोरिया एक बार फिर सुर्खियों में है। एक मार्च से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे विमंस एशियन कप में नॉर्थ कोरिया की महिला फुटबॉल टीम हिस्सा लेने जा रही है। लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से लगभग गायब रहने के 16 साल बाद वर्ल्ड नंबर-9 टीम टूर्नामेंट में उतर रही है। नॉर्थ कोरिया के महिला फुटबॉल की कहानी 1986 में शुरू हुई थी। कहा जाता है कि जब फीफा कांग्रेस में महिलाओं के लिए वर्ल्ड कप की मांग उठी, तो नॉर्थ कोरियाई प्रतिनिधियों ने इसे अपनी गिरती राजनीतिक साख को बचाने के एक मौके के तौर पर देखा। नॉर्थ कोरिया ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत महिलाओं के खेल में भारी निवेश किया। स्कूल पाठ्यक्रम में फुटबॉल कार्यक्रम जोड़े गए, सेना में महिला टीमें बनाई गईं और देशभर में फुटबॉल से जुड़ी फेसिलिटी तैयार की गईं। तत्कालीन नेता किम जोंग-इल (फुटबॉल प्रेमी) ने महिला फुटबॉल को ‘पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा’ का जरिया बनाया। 2010 तक नॉर्थ कोरिया एशिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक थी। 2011 में टीम की रफ्तार पर तब ब्रेक लग गया, जब वर्ल्ड कप के दौरान पांच खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हो गईं। तब नॉर्थ कोरिया ने अजीबोगरीब दलील दी थी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों पर बिजली गिरी थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें ‘कस्तूरी मृग’ की ग्रंथियों से बनी प्राकृतिक दवा दी गई थी। फीफा ने इस दलील को खारिज कर टीम पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद आर्थिक प्रतिबंधों, राजनीतिक अलगाव और कोरोना के कारण टीम गायब रही। हालांकि बैकग्राउंड में काम जारी रहा। 2013 में ‘प्योंगयोंग इंटरनेशनल फुटबॉल स्कूल’ खोला गया। नॉर्थ कोरिया की अंडर-17 और अंडर-20 टीमें मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन हैं। युवाओं के स्तर पर नॉर्थ कोरिया के पास रिकॉर्ड 14 खिताब हैं। महिला एशियन कप में उसकी वापसी अहम है। नॉर्थ कोरिया का शुरुआती मैच उज्बेकिस्तान से है। देखना दिलचस्प होगा कि युवा स्तर की सफलता सीनियर मंच पर कितनी प्रभावी साबित होती है। सफल खिलाड़ी ‘नेशनल हीरो’ थीं, इनाम में घर दिए जाते थे नॉर्थ कोरिया ने 2001 से 2008 के बीच तीन एशियन कप खिताब जीते। प्योंगयोंग के 1.5 लाख की क्षमता वाले स्टेडियम में महिला फुटबॉल मैच देखने भीड़ उमड़ती थी। सफल खिलाड़ियों को ‘नेशनल हीरो’ माना जाता। खिलाड़ियों को सफलता के बदले अपार्टमेंट और राजधानी में रहने का अवसर मिलता था, जहां जीवन स्तर ग्रामीण इलाकों से बेहतर माना जाता है। सरकार ने डाक टिकट, पोस्टर और टीवी धारावाहिकों के जरिए महिला फुटबॉल को राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में पेश किया था।

Continue reading on the app

  Sports

Women's T20 World Cup का शेड्यूल जारी, England में 12 टीमें रचेंगी इतिहास, जानें Team India के मैच

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है और इस बार मुकाबला पहले से भी ज्यादा बड़ा होने जा रहा है। गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा।
 
मौजूद जानकारी के अनुसार यह महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण है और पहली बार 12 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैड वूमेन टीम और श्रीलंका वूमेन टीम के बीच 12 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा।

बता दें कि पिछले महीने नेपाल में खेले गए क्वालीफायर के जरिए बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाई थी। ये चारों टीमें अब मौजूदा चैंपियन न्यूज़ीलैंड वूमेन टीम, छह बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया वूमेन टीम, 2016 की चैंपियन वेस्ट इंडीज वूमेन टीम और वनडे विश्व कप विजेता भारत वूमेन टीम जैसी मजबूत टीमों के साथ मुकाबला करेंगी।

टूर्नामेंट को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को रखा गया है।

भारतीय टीम का सबसे चर्चित मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ होगा। भारत का सामना 28 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया से भी होगा, जिसे ग्रुप चरण का बड़ा मैच माना जा रहा है। बता दें कि भारत 25 जून को बांग्लादेश और 21 जून को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और 2 जुलाई को ओवल के मैदान में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। महिला क्रिकेट के लिहाज से यह बड़ा क्षण माना जा रहा है, क्योंकि लॉर्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि शेड्यूल जारी होना टूर्नामेंट की तैयारी का अहम चरण है। उनका कहना है कि महिला क्रिकेट में आईसीसी लगातार निवेश बढ़ा रहा है, चाहे वह भागीदारी हो, पुरस्कार राशि हो या प्रसारण का दायरा। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है और रिकॉर्ड दर्शक संख्या ने खेल को नई ऊंचाई दी है।

नीदरलैंड्स इस टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा लेगा और अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। वहीं आयरलैंड और स्कॉटलैंड 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में आमने-सामने होंगे।

कुल मिलाकर देखा जाए तो यह संस्करण प्रतिस्पर्धा के लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा और रोमांचक होने की उम्मीद है। 12 टीमों के साथ टूर्नामेंट का विस्तार महिला क्रिकेट के बढ़ते दायरे और लोकप्रियता को दर्शाता है। आने वाले हफ्तों में टीमों की तैयारियां और संयोजन पर खास नजर रहेगी, क्योंकि हर टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है।
Tue, 24 Feb 2026 22:27:01 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 25 February 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | IND vs Pak | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T17:15:01+00:00

Pawan Singh New Holi Song 2026 | पवन सिंह का होली में धमाका | Bhojpuri Holi Song |Superhit Holi 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T17:15:03+00:00

Madhya Pradesh News: ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा पर फायरिंग का वीडियो वायरल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T17:10:00+00:00

"रायता फैल गया तो उसको साफ..." #rahulgandhi #congress #aisummit #aisummitcontroversy #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T17:09:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers