Responsive Scrollable Menu

गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर से बैड टच:मेघालय CM बोलें- घटना शर्मनाक, नस्लीय भेदभाव सिर्फ एक सुर्खी नहीं बनना चाहिए

गोरखपुर AIIMS की महिला डॉक्टर से छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मेघालय के CM कॉनराड कोंगकल संगमा ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा-किसी महिला की अस्मिता को ठेस पहुंचाना किसी भी सभ्य राष्ट्र को स्वीकार नहीं होना चाहिए। वे भी आपकी बहन-बेटियां ही हैं। इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। वहीं सोमवार शाम को पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। अब पढ़िए मेघालय के CM कॉनराड कोंगकल संगमा की पोस्ट मेघालय के CM कॉनराड कोंगकल संगमा ने मंगलवार सुबह 8:43 बजे X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- उत्तर पूर्व की महिलाओं के साथ नस्लीय भेदभाव और यौन उत्पीड़न सिर्फ एक सुर्खी नहीं बनना चाहिए, न ही सनसनीखेज बनाकर भुला दिया जाना चाहिए और हर बार किसी ताजा घटना सामने आने पर ही इसे पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। एम्स गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में नागालैंड के रेजिडेंट डॉक्टर के साथ नस्लीय और यौन शोषण बेहद शर्मनाक है। किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना एक सभ्य राष्ट्र को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। वे आपकी भी बहनें और बेटियाँ हैं। अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करें। डॉक्टर से छेड़छाड़ के 2 आरोपी अरेस्ट एम्स डॉक्टर के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने सोमवार यानी 23 फरवरी की देर शाम दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। इनकी पहचान देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के उमा नगर निवासी सूरज गुप्ता और देवरिया के ही रामनाथ उत्तरी के अमृत विश्वकर्मा के रूप में हुई। छेड़छाड़ में एक और आरोपी शामिल था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एम्स थाने की पुलिस दबिश दे रही है। अब पढ़िए पूरा मामला गोरखपुर में 22 फरवरी को रात 8 बजे AIIMS की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी और बैडटच का मामला सामने आया। शहर के ओरियन मॉल से लौटते समय 3 लोगों ने नागालैंड की महिला डॉक्टर का पीछा किया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गंदे कमेंट करते रहे। एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी। एम्स के गेट नंबर 2 के करीब पहुंचने पर युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी भागे। कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड ) में इसकी शिकायत की। इसके बाद नाफोर्डएम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए X हैंडल पर पोस्ट किया। अब पढ़िए नाफोर्डएम्स ने X पर जो लिखा… नाफोर्डएम्स ने X पर लिखा- एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ। 22 फरवरी की रात तकरीबन 8 बजे गोरखपुर में ओरियन मॉल से बाहर निकलते समय, तीन पुरुषों ने उसे घूरते रहे और अभद्र टिप्पणियां कीं। देश के पूर्वोत्तर इलाके की रहने वाली डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणियां भी कीं। तीनों एम्स के गेट नंबर दो की ओर जाने वाली सड़क पर उसका पीछा करते रहे। इस दौरान वे सभी गालियां देते रहे। उनमें से एक ने महिला डॉक्टर को डराने के लिए जानबूझकर अपनी शर्ट उतार दी। गेट नंबर दो पर सेना शिविर के पास एक आदमी ने महिला डॉक्टर को गलत तरीके से छुआ। इससे महिला रेजिडेंट डाक्टर को गहरा सदमा और आघात पहुंचा। NAFORD ने CM को लेटर लिख कर तत्काल एक्शन की मांग की नाफोर्ड के प्रेसिडेंट डॉ.देवेश दुबे ने बताया- नाफोर्ड ने CM योगी के नाम संबोधित एक लेटर जारी की है। जिसमें इस घटना को कानूनन गंभीर अपराध बताते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग कि गोरखपुर पुलिस को तुरंत FIR दर्ज करने और ओरियन मॉल व आस-पास के CCTV फुटेज की जांच कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दें। दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और सजा दिलाई जाए। पीड़िता को पूरी सुरक्षा और काउंसलिंग दी जाए, साथ ही गोरखपुर के मेडिकल संस्थानों में महिला डॉक्टरों और पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। नाफोर्ड ने इस मामले में सीएम योगी से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर न्याय की अपील की है। एम्स थाने में FIR दर्ज इस मामले में SSP डॉ. कौस्तुभ ने बताया- यह जानकारी मिली है कि 22 फरवरी की रात को एम्स की डॉक्टर से कुछ मनबढ़ों ने छेड़खानी की। डॉक्टर की तहरीर पर एम्स थाने में उचित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही। CCTV फुटेज के माध्यम से एक बाइक को चिन्हित भी कर लिया गया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें कानपुर में कॉन्स्टेबल ने सरेआम ट्रांसजेंडर को किस किया; वीडियो वायरल होने पर गिड़गिड़ाया- नौकरी पर बन आई, रील डिलीट कर दो कानपुर में रील बना रही ट्रांसजेंडर को कॉन्स्टेबल ने सरेआम किस किया। ट्रांसजेंडर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उसने गाना लगाया- छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला…। पढ़िए पूरी खबर

Continue reading on the app

Youth Congress President Udai Bhanu Arrested: उदय भानु की गिरफ्तारी पर क्या बोले Rahul Gandhi?

उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस लीडर और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनके समर्थन में पोस्ट शेयर किया है और केंद्र सरकार की आलोचना की है। राहुल गांधी ने उदय भानु को बताया 'बब्बर शेर'राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट हमारी ऐतिहासिक विरासत है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का डेमोक्रेटिक अधिकार है।' #rahulgandhi #congress #youthcongress #udaibhanu #aiimpactsummit2026 #aajtakdigital #udaibhanuarrested आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, फोर्थ स्टेज कैंसर के कारण वेंटिलेटर पर पहुंचे

Rinku Singh gone back home for family emergency: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले रिंकू वापस अपने घर लौट गए हैं. उनके घर लौटने के पीछे कारण उनके पिता की बीमारी है. रिंकू के पिता फोर्थ स्टेज कैंसर के कारण वेंटिलेटर पर चले गए हैं. Tue, 24 Feb 2026 20:31:49 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | जब पुलिस द्वारे तो अविमुक्तेश्वरानंद पीएम को पुकारे ? | UP News Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:33:50+00:00

गुरुग्राम में दुनिया की पहली ऑटोनॉमस ड्रोन डिलीवरी [Skye Air launches AI‑powered drone] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:31:21+00:00

Poochta Hai Bharat: जेल जाएंगे Swami Avimukteshwaranand? | POCSO | CM Yogi Vs Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:36:44+00:00

Madhya Pradesh News: ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा पर फायरिंग का वीडियो वायरल । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:35:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers