Responsive Scrollable Menu

मेट गाला ने 2026 के लिए ड्रेस कोड की घोषणा! जो आपको जरूर जानना चाहिए, यहां जानें सब कुछ

Met Gala has announced its dress code for 2026 know in hindi: सोमवार, 4 मई को, 2026 मेट गाला में आने वाले मेहमान मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में स्प्रिंग एग्ज़िबिशन "कॉस्ट्यूम आर्ट" का जश्न मनाएंगे. लेकिन वे क्या पहनेंगे? आइए जानते हैं इसके बारे में...

Continue reading on the app

Ranveer Singh की बढ़ी मुश्किलें! 'कांतारा' के देवता के अपमान का आरोप, FIR रद्द कराने पहुंचे कर्नाटक हाई कोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने ‘कंतारा चैप्टर-1’ फिल्म की नकल करते हुए एक ‘देवता’ का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय का रुख किया है। अभिनेता ने उच्च न्यायालय से प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया है। यह विवाद गोवा में फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह मेंरणवीर सिंह द्वारा फिल्म ‘कंतारा’ के बारे में कथित तौर पर की गई टिप्पणियों से संबंधित है। उन पर एक दैव की नकल करने और उसे ‘शैतान’ कहने का आरोप है।
 

इसे भी पढ़ें: Do Deewane Seher Mein Review | प्यार और अधूरेपन की दास्तां, लेकिन क्या धीमी रफ्तार बन गई फिल्म की दुश्मन?

 
अधिवक्ता प्रशांत द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हाई ग्राउंड्स पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने इससे पहले इस मामले के संबंध में अभिनेता सिंह को नोटिस जारी किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभिनेता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर, हाई ग्राउंड्स पुलिस ने हाल ही में आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए कदम उठाए हैं।
 
रणवीर सिंह और 'कांतारा' विवाद का पूरा मामला सांस्कृतिक संवेदनशीलता और धार्मिक आस्था से जुड़ा है। यह विवाद नवंबर 2025 में शुरू हुआ था और अब कानूनी रूप ले चुका है।

रणवीर सिंह और 'कांतारा' विवाद का पूरा मामला सांस्कृतिक संवेदनशीलता और धार्मिक आस्था से जुड़ा है। यह विवाद नवंबर 2025 में शुरू हुआ था और अब कानूनी रूप ले चुका है।

विवाद की शुरुआत (नवंबर 2025)

यह घटना गोवा में आयोजित 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' (IFFI) और एक अन्य पुरस्कार समारोह के दौरान हुई। मंच पर रणवीर सिंह ने फिल्म 'कांतारा' के मुख्य अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की तारीफ करते हुए फिल्म के क्लाइमेक्स के एक सीन की नकल की।

इसे भी पढ़ें: The Kerala Story 2: दूसरे धर्म में प्यार की सजा! पीड़ितों का छलका दर्द, सुनाई दिल दहला देने वाली दास्तां

 

आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

आरोप है कि रणवीर सिंह ने फिल्म में दिखाए गए 'पंजुरली' और 'गुलिगा' जैसे पवित्र 'दैव' (तटीय कर्नाटक के पूज्य देवता) की नकल करते समय उन्हें 'फीमेल घोस्ट' (महिला भूत) और 'डेविल' (शैतान) कहकर संबोधित किया।

तटीय कर्नाटक (तुलुनाडु) की संस्कृति में 'दैव' को भूत-प्रेत नहीं, बल्कि न्याय का रक्षक और ईश्वर का स्वरूप माना जाता है।

लोगों का कहना है कि जिस 'दैव आराधना' को समाज में अत्यंत पवित्र और गंभीर माना जाता है, रणवीर ने उसे 'कॉमिक' (मजाकिया) अंदाज में पेश कर उसका अपमान किया।

ऋषभ शेट्टी की चेतावनी

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ शेट्टी ने कथित तौर पर रणवीर को इस तरह की नकल न करने की सलाह दी थी क्योंकि यह बेहद संवेदनशील मामला है। इसके बावजूद रणवीर ने मंच पर अपनी शैली में वह एक्ट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया।

कानूनी कार्रवाई और FIR

बेंगलुरु के एक वकील, प्रशांत मेथल ने इस संबंध में हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद रणवीर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं (जैसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाना और समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत FIR दर्ज की।

 

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: बाबर आजम ने खेली तिलक वर्मा जैसी पारी, एक मैच छोड़िए 6 मैच में भी पड़े इसके लाले

PAK vs ENG: बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी इनिंग खेली, जिसे देखकर तिलक वर्मा की याद आ गई. दोनों की पारी में काफी समानता रही. बाबर आजम के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरी बार ऐसा भी हुआ. Tue, 24 Feb 2026 21:11:48 +0530

  Videos
See all

Madhya Pradesh News: ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा पर फायरिंग का वीडियो वायरल । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:35:01+00:00

गुरुग्राम में दुनिया की पहली ऑटोनॉमस ड्रोन डिलीवरी [Skye Air launches AI‑powered drone] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:31:21+00:00

America Iran War Live Update: मिडिल ईस्ट में छिड़ा भीषण जंग! | Trump | Khamenei | Netanyahu | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:32:05+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | जब पुलिस द्वारे तो अविमुक्तेश्वरानंद पीएम को पुकारे ? | UP News Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T15:33:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers