Responsive Scrollable Menu

लता मंगेशकर का 47 साल पुराना गाना, परमसुंदरी ने साड़ी में लगाए थे ऐसे ठुमके, तालियों-सीटियों से गूंज उठा था थिएटर

मुमताज अपने दौर की न सिर्फ हसीन बल्कि टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. साल 1969 में आई फिल्म 'दो रास्ते' में भी मुमताज ने काम किय था. फिल्म में राजेश खन्ना, मुमताज की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. ये रेशमी जुल्फें, ये शरबती आंखें' और 'तूने काजल लगाया दिन में रात हो गई' जैसे गानों की वजह से भी फिल्म सफल हुई थी. लेकिन इस फिल्म का गाना 'बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी'तो पॉपुलर हो गया था. इस गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी थी. गाने में मुमताज ने संतरी रंग की साड़ी में ऐसे ठुमके लगाए थे कि उस दौर में थिएटर तालियों और सीटियों से गूंज उठा था. इस गाने में मुमताज दुल्हन की तरह सजी नजर आई है. गाने को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं.

Continue reading on the app

लखनऊ विश्वविद्यालय में आज फिर बवाल:हनुमान चालीसा पढ़ने से पहले छात्र हिरासत में, नमाज के विरोध में इकट्ठा हुए थे

लखनऊ विश्वविद्यालय में आज लगातार तीसरे दिन भी बवाल जारी है। कैंपस में मुस्लिम छात्रों के नमाज पढ़ने के विरोध में आज दूसरे गुट के छात्र हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे थे। उनके इकट्ठा होते ही पुलिस भी पहुंच गई। छात्रों को पकड़-पकड़कर गाड़ी में ठूंस दिया। चालीसा पाठ करने छात्रों का कहना है कि जब यहां नमाज पढ़ी गई, इफ्तार पार्टी की गई तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज हनुमान चालीसा पर कार्रवाई क्यों की जा रही है? यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग पर कुदाल चलाई गई, उन पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। हम अपने धर्म का भी सम्मान करते हैं। 3 तस्वीरें देखिए… विवाद-बवाल की पूरी जड़ जानिए यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर लाल बारादरी बिल्डिंग है, जिसके अंदर मस्जिद होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कई छात्रों का यह भी कहना है कि उसके अंदर एक छोटा मंदिर भी है। बिल्डिंग काफी जर्जर हो गई है, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन उसका रेनोवेशन करा रहा है। रविवार को जैसे ही खोदाई शुरू हुई, बड़ी संख्या में NSUI के स्टूडेंट मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कहा- लाल बारादरी ASI द्वारा संरक्षित स्थल है, इसलिए बिना उसकी अनुमति के कोई कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता। रविवार को जिस जगह मुस्लिम छात्रों ने नमाज पढ़ी और इफ्तार किया, सोमवार को उसी जगह हिंदू छात्रों ने जय भवानी, जय श्रीराम के जयकारे लगाए। नमाज पढ़ने वाले छात्र उस स्थल पर निर्माण रुकवाने पहुंचे थे तो दूसरे गुट ने पहुंचकर नारेबाजी करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। कैंपस के पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

एक कप्तान जिसने खरब फॉर्म की वजह से खुदको टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले किया बाहर, फिर टीम बनीं चैंपियन

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म की वजह से खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर लिया था. लसिथ मलिंगा ने कप्तानी संभाली और टीम को भारत के खिलाफ फाइनल में जीत दिलाई. Wed, 25 Feb 2026 18:17:47 +0530

  Videos
See all

BSP Election Plan 2027 : चुनाव की तैयारी में जुटी BSP, क्या है बसपा का नया प्रचार स्टाइल? | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T12:45:06+00:00

Vinesh Phogat ने कहा, 'बीजेपी को कांग्रेस का इतिहास पता नहीं है' #congress #news #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T12:44:09+00:00

Dangal: यौन शोषण के आरोप पर क्या बोले Swami Avimukteshwaranand? | Ashutosh Brahmachari | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T12:44:16+00:00

Valsad: खतरनाक एक्सीडेंट में बाल-बाल बचा राहगीर #shorts #shortsvideo #shortsviralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T12:43:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers