ऑफ-सीजन खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, यहां जानें कैसे मिलेगा दोगुनी कमाई का मौका
Krishi Tips: बदलते मौसम और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान अब कम किया जा सकता है. उद्यान विभाग किसानों को पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस और नेट हाउस निर्माण पर 50% अनुदान दे रहा है. इन तकनीकों से नियंत्रित वातावरण में तापमान और नमी संतुलित रखकर सब्जियां, फल और फूल हर मौसम में उगाए जा सकते हैं. कृषि विशेषज्ञ डॉ. संजय यादव के अनुसार इससे किसान ऑफ-सीजन में उत्पादन कर बेहतर दाम पा सकते है और आय दोगुनी कर सकते है. अमेठी जिले के तिलोई, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, शुकुल बाजार, संग्रामपुर और गौरीगंज ब्लॉक के कई किसानों ने इसे अपनाकर अच्छी कमाई शुरू कर दी है. योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और प्रोजेक्ट विवरण विभाग में जमा करना जरूरी है.
ठंड जाएगी या फिर लौटेगी? आपके शहर में भी बारिश-आंधी आने वाली है क्या? देखिए पूरा अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है. लेकिन इसका असर अभी खत्म नहीं हुआ है. पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कहीं-कहीं आंधी और गरज-चमक की भी चेतावनी है. मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23-24 फरवरी को बारिश का अनुमान है. पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम और तेलंगाना समेत कई राज्यों में भी मौसम बिगड़ सकता है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. पंजाब में सुबह के समय घना कोहरा रह सकता है. दिल्ली-एनसीआर में तापमान फिलहाल सामान्य रहेगा. अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री बढ़ सकता है. सुबह हल्की धुंध दिख सकती है. गुजरात में तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है. लोगों को आंधी-तूफान के दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है. यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर देख लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















