Responsive Scrollable Menu

चंडीगढ़ IDFC बैंक घोटाले में बड़े अधिकारी शामिल? ACB ने पब्लिक सर्वेंट्स के खिलाफ भी दर्ज की एफआईआर

IDFC मामले में एक्शन हुआ है. हरियाणा सरकार के स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो ने FIR दर्ज कर ली है. बैंक अधिकारियों, पब्लिक सर्वेंट्स और मामले से सीधे तौर पर जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.

Continue reading on the app

Onion Tomato Uttapam: साउथ इंडियन डिश प्याज टमाटर उत्तपम लगेगी लाजवाब, बनाने का ये तरीका है आसान

Onion Tomato Uttapam: अगर आप रोज-रोज के पराठे और ब्रेड से बोर हो चुके हैं, तो नाश्ते में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी ट्राय करना चाहिए। ऐसे में प्याज टमाटर उत्तपम एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।

साउथ इंडियन किचन की यह लोकप्रिय रेसिपी अब हर घर में आसानी से बनाई जा सकती है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या खास सामग्री की जरूरत नहीं होती। सूजी या इडली-डोसा बैटर से तैयार यह उत्तपम सब्जियों के साथ मिलकर और भी पौष्टिक बन जाता है। आइए जानते हैं इसकी आसान विधि।

प्याज टमाटर उत्तपम बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप इडली/डोसा बैटर (या 1 कप सूजी + 1 कप दही)
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटा टमाटर (बीज निकाला हुआ)
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1-2 बड़े चम्मच तेल

प्याज टमाटर उत्तपम बनाने का तरीका

प्याज टमाटर उत्तपम स्वाद से भरपूर ब्रेकफास्ट डिश है। इसे बनाने के लिए अगर आपके पास पहले से इडली या डोसा बैटर है तो उसे अच्छी तरह फेंट लें। यदि सूजी से बना रहे हैं, तो एक बाउल में सूजी और दही मिलाकर 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। 

जरूरत पड़े तो थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा पैन पर फैलाने लायक होना चाहिए। बैटर में हल्का सा नमक मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें।

Coconut Husk Uses: नारियल का छिलका घर के 5 काम बनाएगा आसान, इन तरीकों से कर लें इस्तेमाल

Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें

Paneer Pasanda: होटल जैसा पनीर पसंदा घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

एक बाउल में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। इसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च मिलाकर हल्का सा मिक्स कर लें। यही मिश्रण उत्तपम की टॉपिंग के लिए इस्तेमाल होगा।

सबसे पहले तवा मध्यम आंच पर गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं। अब एक करछी बैटर डालकर उसे हल्के हाथ से गोल आकार में फैलाएं। ध्यान रखें कि उत्तपम डोसा से थोड़ा मोटा रखा जाता है।

अब ऊपर से प्याज-टमाटर की तैयार टॉपिंग डालें और हल्के हाथ से दबा दें, ताकि सब्जियां बैटर में चिपक जाएं। किनारों पर थोड़ा तेल डालें और ढककर 2-3 मिनट तक पकाएं।

जब नीचे से सुनहरा हो जाए, तो सावधानी से पलटें और दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेक लें। दोनों तरफ से क्रिस्पी और हल्का ब्राउन होने पर इसे प्लेट में निकाल लें। गरमागरम प्याज टमाटर उत्तपम को नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

छठे सुपर-8 मुकाबले में आज SL vs NZ:न्यूजीलैंड का पहला मैच बेनतीजा, श्रीलंका को इंग्लैंड ने हराया; दोनों टीमों को जीत चाहिए

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का छठा मैच आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॅास 6.30 बजे होना है। श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड आगे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 28 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। 16 में न्यूजीलैंड और 6 में ही श्रीलंका को जीत मिली। 2 मुकाबले टाई रहे, जबकि एक बेनतीजा रहा। दोनों के बीच आखिरी टी-20 2025 में हुआ था। तब श्रीलंका ने 218 रन बनाए थे, न्यूजीलैंड 211 रन ही बना सका। पाथुम निसांका श्रीलंका के टॅाप बैटर पाथुम निसांका ने टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 154.07 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट 100* रन रहा है। वहीं, गेंदबाजी में महीश तीक्षणा टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 7.12 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट हासिल किए। लॅाकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के टॅाप विकेट टेकर न्यूजीलैंड के लिए टिम साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 167.96 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 89* रहा। वहीं, लॅाकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में महज 9.67 की इकोनॅामी से 4 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की सरफेस स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है। लेकिन गेंद अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है। इस पिच पर पहली पारी में 160 रन बनाना विनिंग टोटल होता है। कोलंबो में 3-4% बारिश की आशंका 25 फरवरी को कोलंबो में मौसम गरम और बादल वाला रहेगा। बारिश की संभावना बहुत कम है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 3-4% आशंका है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 श्रीलंका: पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दसुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुषंका। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। -------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें Tue, 24 Feb 2026 23:06:23

  Videos
See all

What next for Ukraine four years on since Russia's full scale invasion | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T22:53:58+00:00

बगड़ी पुल हादसा 4 लोगों की मौत #viralvideo #viralnews #viralshorts #roadaccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T22:45:02+00:00

बस ने मारी जोरदार टक्कर, 4 की जान गई #bhagalpur #viralvideo #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T23:00:50+00:00

Iran America War Update: खामेनेई का ये 'हथियार' देख ईरान छोड़ भागी ट्रंप की सेना! | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T23:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers