Responsive Scrollable Menu

मजहब की दीवार: लापता महिला को 25 साल बाद मिला था परिवार, हिंदू नहीं बनी तो बेटे ने लौटा दिया

महिला का बेटा मदन और उसका परिवार फिलहाल उसी घर में रहते हैं, जिसे छोड़कर उसकी मां चली गई थी। पति के निधन के बाद मां घर से निकल गई थी और भटक गई थी। करीब 70 वर्षीय महिला ने बेटे की मांग को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि मैं ईसाई ही बने रहना चाहती हूं।

Continue reading on the app

AI Summit Shirtless Protest: एआई समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट में बड़ी कार्रवाई, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

AI Summit Shirtless Protest 2026: दिल्ली पुलिस ने AI समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उदय भानु चिब को तिलक मार्ग थाने में रखा गया है। ऐसे में स्टेशन के बाहर सुरक्षा को व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

CRPF और दिल्ली पुलिस के जवान गेट पर तैनात हैं। वहीं  उदय भानु चिब की गिरफ्तारी ने सियासी रंग भी ले लिया है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधा जा रहा है।  

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उदय भानु चिब ने सहयोग नहीं किया, वहीं अपने बयानों से जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश भी की है।  पुलिस का दावा है कि चिब के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। वहीं कांग्रेस सांसद ससीकांत सेंटिल का कहना है कि चिब को मंगलवार सुबह साढ़े 4 बजे गिरफ्तार कर लिया था, वह करीब 20 घंटे से पुलिस कस्टडी में है।

बता दें कि भारत मंडपम में आयोजित ‘AI इम्पैक्ट इंडिया समिट’ के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रोटेस्ट के दौरान उन्होंने अपने कपड़े उतारकर ऐसे नारे लिखे हुए थे, जिनमें ‘Compromised PM’ जैसे शब्द शामिल थे,  जिसे  प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध के रूप में बताया गया है।   

 

यह भी पढ़ें:- सीएम रेखा गुप्ता ने ममता बनर्जी पर बोला तीखा हमला
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के इन 50 इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी
यह भी पढ़ें:-दिल्ली मेट्रो के 9 स्टेशनों के नाम बदले
यह भी पढ़ें:- 500 में मसाज पार्लर, मोमो यहां धंधा
यह भी पढ़ें:- गाजियाबाद की पीली कोठी की रोचक कहानी

 

गिरफ्तारी गैरकानूनी- भूपेश बघेल

कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा है कि, 'दिल्ली पुलिस की ओर से IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई उदय भानु चिब और दूसरे  युवा साथियों की गैरकानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं, 'ताना-शाह' सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार।'    

भूपेश बघेल ने आगे लिखा, 'हमारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना किसी हिंसा या उकसावे के, सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री के समझौतों और युवाओं की अनसुनी पीड़ा को सामने लाया।

यह एक साहसी, जायज और लोकतांत्रिक कदम था, जिसे दबाने के लिए अब सरकार के द्वारा पुलिसिया दमन का सहारा लिया जा रहा है, यह कार्रवाई न केवल गैरकानूनी है, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र पर सीधा हमला भी है।'

वघेल ने लिखा, 'हम मांग करते हैं कि उदय भानु चिब जी सहित सभी गिरफ्तार IYC कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए और उन पर लगाए गए सभी झूठे आरोप वापस लिए जाएं तथा इस तरह की दमनकारी कार्रवाईयों को तत्काल रोका जाए, लड़ेंगे-जीतेंगे।'  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Continue reading on the app

  Sports

उसकी वजह से हारे, पाकिस्तान के कप्तान ने सबके सामने लिया 1 खिलाड़ी का नाम, सारा दोष उस बल्लेबाज के सिर

Pakistan captain Salman Ali Agha lauded Harry Brook: पाकिस्तान की टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में इंग्लैंड से मिली हार ने उसके सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका दिया. इंग्लैंड को 165 रन का पीछा करना था, जिसमें हैरी ब्रूक ने 51 गेंद में 100 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत दिलाई. Wed, 25 Feb 2026 05:55:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala|Sushant Sinha:शेर के आगे बब्बर क्यों लगाते हैं.क्या है शेर और बब्बर शेर में अंतर? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T01:08:24+00:00

अब 'केरलम' के नाम से जाना जाएगा Kerala #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T01:00:22+00:00

West Bengal के नाम कोबांग्ला कर केंद्र सरकार: CM Mamata Banerjee #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T01:06:09+00:00

Motivational Quotes: भरोसा खुद पर रखो तो ताकत बन जाती है और दूसरों पर रखो तो कमजोरी बन जाती है #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-25T01:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers