Responsive Scrollable Menu

New York City Council ने पारित किया रोमांच कानून, घोड़ा-बग्घी संचालन पर 2028 तक लगेगी रोक

(योषिता सिंह) न्यूयॉर्क, 23 अक्टूबर न्यूयॉर्क शहर में घोड़ों से खींची जाने वाली बग्घियों की सवारी पर रोक लगाने वाला एक विधेयक पारित किया गया है। इस साल गर्मियों में सेंट्रल पार्क में बग्घी से जुड़ी एक भयावह घटना में एक भारतीय किशोर की मौत के बाद इस दिशा में नये सिरे से कई महीनों तक प्रयास किए गए थे। न्यूयॉर्क नगर परिषद ने बृहस्पतिवार को ‘रोमांच कानून’ को मंजूरी दी।

इसके तहत एक जून 2028 तक सेंट्रल पार्क में घोड़ों से खींची जाने वाली बग्घियों का संचालन चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया जाएगा। साथ ही इस उद्योग पर लंबे समय से निर्भर कर्मचारियों की आजीविका की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। विधेयक के पक्ष में 40 और विरोध में सात मत पड़े, जबकि दो सदस्य मतदान में अनुपस्थित रहे।

अब यह विधेयक हस्ताक्षर के लिए न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के पास भेजा जाएगा। इस कानून का नाम भारत से आए 18 वर्षीय पर्यटक रोमांच महाजन के नाम पर रखा गया है। इस साल गर्मियों में सेंट्रल पार्क में घोड़ों से खींची जाने वाली बग्घी से गिरने के बाद रोमांच की मौत हो गई थी।

घटना के बाद यह कानून पारित किया गया। रोमांच की मौत के तुरंत बाद नगर परिषद ने बग्घी उद्योग पर सुनवाई की थी। इसका उद्देश्य इस प्रथा को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के लिए संभावित विधायी कदमों की पड़ताल करना और बग्घी मालिकों तथा संचालकों की राय जानना था।

नगर परिषद ने एक बयान में कहा कि इस विधेयक के तहत अगले 19 महीनों में इस उद्योग को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों और घोड़ों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित बदलाव की रूपरेखा तैयार की जाएगी। नगर परिषद की अध्यक्ष जूली मेनिन ने विधेयक पारित होने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि रोमांच की ‘दुखद और टाली जा सकने वाली’ मौत ने दशकों से बढ़ती चिंताओं के बीच तत्काल कार्रवाई की जरूरत को रेखांकित किया।

Continue reading on the app

Jordan के कराक में चर्च पर आतंकी हमला, 7 लोगों की मौत और 34 घायल

जॉर्डन में शुक्रवार को एक गिरजाघर में अंतिम संस्कार के दौरान हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गोलीबारी की ये घटना राजधानी अम्मान से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण में कराक स्थित एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर में हुई।

सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल-मोमानी ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा एजेंसियां गोलीबारी की जांच कर रही हैं। कराक में आबादी के लिहाज से ईसाई अल्पसंख्यक हैं। जॉर्डन के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में दो लोग पिस्तौल लिए गिरजाघर की ओर बढ़ते और गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।

इसके बाद एक तीसरा व्यक्ति दिखाई देता है, जिसके हाथ में अर्ध-स्वचालित राइफल नजर आ रही है। वह भी गोलीबारी शुरू कर देता है। इसके बाद तीनों हमलावर गिरजाघर की ओर दौड़ते हैं।

सरकार के एक बयान में कहा गया कि यह हमला ‘‘अज्ञात हमलावरों ने किया।’’ हालांकि, यह नहीं बताया गया कि किसी बंदूकधारी को पकड़ा गया या मार गिराया गया। शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने ‘एक्स’ पर कहा कि जॉर्डन कराक को निशाना बनाने वाले ‘‘आतंकवादी कृत्य’’ के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देगा। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Continue reading on the app

  Sports

भारत और पाक‍िस्‍तान नवंबर में दो बार क्र‍िकेट के मैदान पर टकराएंगे, राइज‍िंग एशिया कप शेड्यूल का ऐलान

Rising Asia Cup Schedule announced: नवंबर का महीना क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीमें मैदान पर दो बार आमने-सामने होंगी. 5 नवंबर से शुरू होने वाले अंडर-19 एशिया कप और 19 नवंबर से दोहा में होने वाले 'एशिया कप राइजिंग स्टार्स' में दोनों देशों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. भारत 'ए' को ग्रुप-बी में रखा गया है, जहां 22 नवंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से उसका हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा. इसके अलावा द‍िग्‍गज खिलाड़ियों के बेटे आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर भी सबकी निगाहें रहेंगी. Sat, 24 Oct 2026 23:51:31 +0530

  Videos
See all

शिवा शर्मा की मौत पर श्रद्धा दुबे का बड़ा दावा, CCTV दिखाने की मांग| #shorts #shortvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T20:30:38+00:00

PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में खटाखट आएंगे पैसे? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-24T20:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers