Responsive Scrollable Menu

ट्रंप के टेंट्रम से तंग हो रहा Canada! नयी आस के लिए PM Mark Carney का भारत दौरा | Mark Carney India Visit

वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और अमेरिकी व्यापार शुल्कों (tariffs) के दबाव के बीच कनाडा ने अपनी आर्थिक रणनीति में एक बड़ा बदलाव करने का संकेत दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस सप्ताह और अगले सप्ताह भारत, ऑस्ट्रेलिया तथा जापान की महत्वपूर्ण यात्रा पर निकल रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य कनाडा की अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पारंपरिक निर्भरता को कम करना और नए व्यापारिक बाजारों की तलाश करना है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को बताया कि कार्नी सबसे पहले बृहस्पतिवार को मुंबई जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ बातचीत करेंगे। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा की यात्रा के दौरान कार्नी वहां की संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। वह ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से भी मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Abhishek Sharma फ्लॉप, टॉप ऑर्डर फेल! T20 World Cup में South Africa से हार के बाद बढ़ी Team India की मुश्किलें

 

इसके बाद कार्नी तोक्यो जाएंगे, जहां वह जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मिलेंगे और स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों व खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कार्नी ने एक बयान में कहा, “अनिश्चितता के इस दौर में, कनाडा उन चीजों पर ध्यान दे रहा है जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। हम अपने व्यापार में नयी संभावनाएं तलाश रहे हैं और बड़े नए निवेश आकर्षित कर रहे हैं।” कार्नी ने कनाडा के लिए अगले दस साल में अमेरिका के बाहर अपने निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी शुल्क निवेश को कमजोर कर रहे हैं।

भारत (मुंबई)- कार्नी अपनी यात्रा की शुरुआत बृहस्पतिवार को मुंबई से करेंगे। मुख्य एजेंडा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता। उद्योग जगत: वह भारत के दिग्गज उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं से मुलाकात करेंगे ताकि कनाडाई निवेश के लिए जमीन तैयार की जा सके।

इसे भी पढ़ें: Air Ambulance Plane Crash | रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, सभी सातों लोगों की मौत

 

ऑस्ट्रेलिया (कैनबरा)- भारत के बाद कार्नी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।संबोधन: वह ऑस्ट्रेलियाई संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। मुलाकात: प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर चर्चा होगी।

जापान (तोक्यो)- यात्रा का अंतिम चरण जापान होगा, जो कनाडा का एक प्रमुख तकनीकी साझेदार है। चर्चा के विषय: प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy), महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर संवाद।

रणनीतिक विश्लेषण: अमेरिका से दूरी की मजबूरी?

कनाडा की अर्थव्यवस्था लंबे समय से अमेरिका के साथ गहराई से जुड़ी रही है। हालांकि, हालिया व्यापारिक तनाव और शुल्कों ने ओटावा को अपनी 'सप्लाई चेन' और 'एक्सपोर्ट बास्केट' को विविध बनाने पर मजबूर कर दिया है। भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ संबंध मजबूत कर कनाडा खुद को एक स्वतंत्र वैश्विक खिलाड़ी के रूप में स्थापित करना चाहता है। 

Continue reading on the app

ब्रेन हेमरेज के बाद राइटर सलीम खान एडमिट:सोमवार देर शाम लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए सलमान खान

सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ब्रेन हेमरेज के बाद लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं। मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती हुए एक हफ्ता हो गया। सलमान खान अपने पिता का हाल जानने अस्पताल रेगुलरली से पहुंच रहे हैं। सोमवार देर शाम भी सलमान अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। बता दें कि परिवार के अलावा सलीम खान का हाल जानने कई सेलेब्स पहुंचे है। 21 फरवरी को देर शाम शाहरुख खान अस्पताल पहुंचे। इससे पहले रणवीर सिंह, फराह खान, आमिर खान और जावेद अख्तर भी आए थे। दावा- सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी। हालांकि, उसके बाद परिवार की ओर से मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई। वहीं, 21 फरवरी को सलमान खान के करीबी संतोष शुक्ला ने बताया कि सलीम खान का वेंटिलेटर हटा दिया गया है। अमर उजाला से बातचीत में संतोष शुक्ला ने कहा, मैं उनके पास नहीं गया, बस दूर से ही देख पाया। यह बहुत निजी पल होता है। परिवार का समय होता है और ऐसे में किसी को डिस्टर्ब न करना ही बेहतर है। हम लोग बाहर से मिल रहे हैं। लोगों से भी यही कहूंगा कि कुछ कहने के बजाय बस दुआ करें, वही सबसे अच्छा है सोचिए, उनके घरवालों पर क्या गुजर रही होगी। सलमान खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, सलमान इस समय बिल्कुल शांत हैं। वह किसी को परेशान नहीं करना चाहते और खुद भी परेशान नहीं होना चाहते। कभी-कभी इंसान को थोड़ा स्पेस देना चाहिए और सलमान अभी वही कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में सब कुछ बेहतर होगा। संतोष ने यह भी बताया कि सलीम साहब की सेहत में अब सुधार है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, जो एक बड़ी राहत की बात है। ऊपर वाले का शुक्र है कि स्थिति अब बेहतर दिशा में जा रही है। सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान को 17 फरवरी को सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया। 18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज को साफ तरीके से देखा जाता है। डॉक्टरों ने बताया था कि प्रक्रिया के बाद सलीम खान की हालत स्थिर रही। उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखने का फैसला लिया गया। मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है। परिवार ने हेल्थ अपडेट प्राइवेट रखने को कहा वहीं, 20 फरवरी को जानकारी सामने आई कि सलीम खान का परिवार चाहता है कि उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्राइवेट रखी जाए। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अस्पताल के सार्वजनिक बयान से सलमान खान और उनका परिवार नाराज था। परिवार के करीबी सूत्र ने कहा कि सेहत निजी मामला है और मीडिया से बात परिवार पर छोड़नी चाहिए। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे साय सरकार का तीसरा बजट, रायपुर मेट्रो और किसान-युवाओं के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में पेश करेंगे। दोपहर 12.30 बजे होने वाली इस प्रस्तुति पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हैं। माना जा रहा है कि यह बजट गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक कल्याण के बीच संतुलन साधने वाला होगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण घोषणाएं संभव … Tue, 24 Feb 2026 10:17:09 GMT

  Videos
See all

रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत, झारखंड के चतरा में हुआ हादसा | Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:54:41+00:00

Kanpur News: एयरफोर्स जवान पर खाकी का कहर! बेरहमी से पीटकर फाड़ा कान का पर्दा | UP News | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:59:11+00:00

‘मेरी सास मर जाए’…ये प्रार्थना है? | #karnatakanews | #viralvideo | #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:56:08+00:00

पर्ची में लिखा – “हे भगवान, मेरी सास को उठा लो” | #karnatakanews | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:57:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers